बुढ़ापे का 'जैकपॉट', 40 की उम्र में बस इतना करें इन्वेस्ट, जिंदगी भर मिलेगी ₹1 लाख की 'शाही' पेंशन!

40 की उम्र में भी NPS से ₹1 लाख मासिक पेंशन पाना संभव है. सही निवेश योजना और समय पर योगदान से रिटायरमेंट के बाद स्थिर आय सुनिश्चित करें. जानें पूरा कैलकुलेशन और फायदा.
बुढ़ापे का 'जैकपॉट', 40 की उम्र में बस इतना करें इन्वेस्ट, जिंदगी भर मिलेगी ₹1 लाख की 'शाही' पेंशन!

रिटायरमेंट के बाद एक फिक्स इनकम का होना हर किसी का सपना होता है, ताकि वो बिना किसी फाइनेंशियल टेंशन के जीवन बिता सके. तो फिर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) भारत सरकार द्वारा समर्थित एक फेमस पेंशन स्कीम है जो रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड बनाने में मदद करती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि रिटायरमेंट प्लानिंग जल्दी शुरू करनी चाहिए, लेकिन अगर आप 40 की एज में भी इसकी शुरुआत करते हैं, तो एक अच्छी मासिक पेंशन पाना संभव है. तो फिर जानते हैं कि 40 की उम्र में NPS में कितना निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद ₹1 लाख की मासिक पेंशन पा सकते हैं.

NPS क्या है और यह कैसे काम करता है?

NPS में आप अपनी नौकरी के दौरान नियमित रूप से निवेश करते हैं और फिर रिटायरमेंट पर (60 साल की उम्र में), आप अपने जमा किए गए फंड का एक हिस्सा एकमुश्त निकाल सकते हैं, और बाकी हिस्से को एन्युइटी (Annuity) में निवेश करना होता है. इसी एन्युइटी से आपको हर महीने पेंशन मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

₹1 लाख मासिक पेंशन का गणित: 40 की उम्र से निवेश

मान लीजिए आप 40 की उम्र में NPS में निवेश शुरू करते हैं और 60 साल की उम्र में रिटायर होते हैं, यानी आपके पास 20 साल का समय है.

लक्ष्य: रिटायरमेंट के बाद करीब ₹1 लाख की मासिक पेंशन.
अनुमानित रिटर्न (NPS पर): करीब 10% (अनुमानित 9% से 12% सालाना) (यह लंबी अवधि में मिलने वाला एक सामान्य अनुमान है).
एन्युइटी दर (Annuity Rate): 6% (यह वह दर है जिस पर आपका फंड पेंशन में बदलता है).

कैलकुलेशन:

₹1 लाख की मासिक पेंशन पाने के लिए, आपको 60 साल की उम्र में एन्युइटी में लगभग ₹2 करोड़ का इन्वेस्टमेंट तो करना ही होगा. NPS के नियमों के अनुसार, आपको अपने कुल फंड का कम से कम 40% एन्युइटी में निवेश करना होता है.

आवश्यक कुल फंड (60 की उम्र में): करीब ₹2 करोड़ (एन्युइटी में निवेश) / 0.40 = करीब ₹5 करोड़
इसका मतलब है कि आपको 60 साल की उम्र में लगभग ₹5 करोड़ का फंड कम से कम बनाना होगा.

अब, यह फंड बनाने के लिए आपको 40 की उम्र से कितना निवेश करना होगा?

मासिक निवेश: करीब 20 साल की अवधि में, 10% की अनुमानित रिटर्न दर पर लगभग ₹5 करोड़ का फंड बनाने के लिए आपको हर महीने लगभग ₹65,000 का निवेश करना होगा.

अगर आप लगभग ₹65,000 हर महीने निवेश नहीं कर सकते तो क्या करें?

यह मासिक राशि थोड़ी ज्यादा लग सकती है. लेकिन, आप इसे एक अलग तरीके से भी प्राप्त कर सकते हैं:

स्टेप-अप SIP अपनाएं: जी हां आप कम राशि से शुरू करके हर साल अपनी इनकम बढ़ने के साथ इन्वेस्टमेंट की राशि को भी बढ़ा सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप करीब ₹30,000 प्रति माह से शुरू कर सकते हैं और हर साल इसे 10% बढ़ा सकते हैं. इससे आपका लास्ट फंड बढ़ जाएगा.

NPS के अन्य फायदे

टैक्स लाभ: NPS में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है.
कम लागत: NPS एक बहुत ही कम लागत वाला पेंशन फंड है.
विकल्प: इसमें आप अपनी रिस्क सहने की क्षमता के अनुसार इक्विटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड या सरकारी बॉन्ड में निवेश करने का विकल्प चुन सकते हैं.

तो अब आप समझ गए होंगे कि 40 की उम्र में भी NPS में निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद ₹1 लाख जैसी मासिक पेंशन पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक अनुशासित और बड़ा मासिक निवेश करना होगा.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQ:

1-NPS क्या है और इसमें निवेश क्यों करें?
NPS भारत सरकार समर्थित पेंशन योजना है जो रिटायरमेंट के बाद स्थिर मासिक आय देती है.

2-क्या 40 की उम्र में NPS शुरू करने से ₹1 लाख पेंशन मिल सकती है?
हां, उचित मासिक निवेश और दीर्घकालिक अनुशासन से यह संभव है.

3-₹1 लाख पेंशन पाने के लिए 40 की उम्र में कितना निवेश करना होगा?
राशि निवेश की अवधि, रिटर्न दर और एन्युटी प्रतिशत पर निर्भर करती है.

4-NPS में निवेश के कर लाभ क्या हैं?
सेक्शन 80C और 80CCD(1B) के तहत टैक्स छूट मिलती है.

5-NPS का पैसा सुरक्षित है या जोखिमभरा?
इसमें इक्विटी और डेट दोनों का मिश्रण होता है, जिससे जोखिम संतुलित रहता है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6