बुढ़ापे पर आपके पास होना चाहिए कितना पैसा कि मौज से कट जाए लाइफ? जानिए क्‍या कहता है नियम

एक्‍सपर्ट्स की मानें तो आज के समय में आप जिस तरह की लाइफ को जी रहे हैं और आप चाहते हैं कि बुढ़ापे पर भी उसमें किसी तरह की कोई कमी न आए तो आपको 30X का नियम अपनाना चाहिए. यहां जानिए डीटेल्‍स.
बुढ़ापे पर आपके पास होना चाहिए कितना पैसा कि मौज से कट जाए लाइफ? जानिए क्‍या कहता है नियम

Retirement Planning: आचार्य चाणक्‍य कहा करते थे कि पैसा आपका सच्‍चा मित्र है क्‍योंकि जब आपके अपने भी साथ छोड़ देते हैं, तब भी ये आपके काम आता है. यही कारण है कि पैसे को ही बुढ़ापे की लाठी कहा जाता है. अगर आप चाहते हैं कि ओल्‍ड एज पर किसी के सामने आपको हाथ न फैलाना पड़े तो जॉब रहते ही रिटायरमेंट की प्‍लानिंग शुरू कर दें. अब सवाल है कि आखिर रिटायरमेंट के लिए आपके पास कितना पैसा होना चाहिए कि बुढ़ापा मौज से कट जाए, यहां जानिए इस मामले में क्‍या कहता है नियम.

एक्‍सपर्ट्स की मानें तो आज के समय में आप जिस तरह की लाइफ को जी रहे हैं और आप चाहते हैं कि बुढ़ापे पर भी उसमें किसी तरह की कोई कमी न आए तो आपको 30X का नियम अपनाना चाहिए यानी आपका रिटायरमेंट फंड आपके आज के वार्षिक खर्च का कम से कम 30 गुना होना चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर आपका वार्षिक खर्च आज के समय में 9,00,000 रुपए है यानी हर मासिक खर्च 75,000 रुपए है, तो 30X नियम के अनुसार, 9,00,000×30= 2,70,00,000 रुपए का रिटायरमेंट फंड इकट्ठा करना चाहिए.

कैसे फंड करें इकट्ठा

Add Zee Business as a Preferred Source

बुढ़ापे के लिए इतनी बड़ी रकम इकट्ठी करने के लिए आपको लंबे समय वाली उन स्‍कीम्‍स में निवेश करना होगा, जो बेहतर रिटर्न दे सकें. आज के समय में म्‍यूचुअल फंड्स को रिटर्न के हिसाब से काफी अच्‍छी स्‍कीम माना जाता है. इसमें आप SIP के जरिए निवेश कर सकते हैं. एसआईपी में आपको हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा करना होता है. लॉन्‍ग टर्म में इसका औसतन रिटर्न 12 फीसदी माना गया है.

कितना करना होगा निवेश

अगर आप 30 साल के हैं और 2,70,00,000 रुपए इकट्ठे करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 7700 रुपए की एसआईपी लगातार 30 सालों तक चलानी होगी. ऐसे में 60 की उम्र पर आप 27,72,000 रुपए का निवेश करेंगे. 12 फीसदी के हिसाब से इस पर 2,44,08,336 रुपए का ब्‍याज मिलेगा और जब तक आप 60 के होंगे, आपके पास कुल 2,71,80,336 रुपए होंगे.

वहीं अगर आपकी उम्र 35 साल है तो आपको हर महीने आपको 14,500 रुपए की एसआईपी कम से कम 25 सालों तक चलानी होगी. 25 साल में आप कुल 43,50,000 निवेश करेंगे, 12 फीसदी के हिसाब से उस पर 2,31,65,709 रुपए ब्‍याज हासिल करेंगे और 60 की उम्र पर आपको कुल 2,75,15,709 मिलेंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6