अब तक कितनी बार हुई नोटबंदी? पीएम मोदी से पहले इस दिग्गज प्रधानमंत्री ने भी किया था ये हैरतअंगेज काम, जानकर रह जाएंगे हैरान!

8 नवंबर 2016 की रात पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया था. भारत में 2016 से पहले भी नोटबंदी का ऐलान किया था, तो जानिए इसका उद्देश्य, असर और ऐतिहासिक सफर.
अब तक कितनी बार हुई नोटबंदी? पीएम मोदी से पहले इस दिग्गज प्रधानमंत्री ने भी किया था ये हैरतअंगेज काम, जानकर रह जाएंगे हैरान!

8 नवंबर 2016 की वो रात शायद ही कोई भारतीय भूल पाए.असल में रात के 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऐसा ऐलान किया, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. पीएम मोदी ने कहा था कि आज आधी रात से ₹500 और ₹1000 के नोट मान्य नहीं रहेंगे.इस समय ये ऐलान देश की आर्थिक व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम था, जिसे “नोटबंदी” के नाम से याद किया जाता है.

नोटबंदी का कारण

नोटबंदी का अहम कारण था — काले धन पर लगाम लगाना, आतंकवाद को मिलने वाले फंड को रोकना, और नकली नोटों को खत्म करना था. लेकिन इस डिसीजन ने एक झटके में देश की आम जनता, बिजनेस वर्ग, बैंकिंग व्यवस्था, और यहां तक कि छोटे दुकानदारों को भी प्रभावित किया. देशभर में बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें लग गईं, लोगों के पास नकदी खत्म हो गई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

Wife के साथ पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में डालें ₹4,00,000, फिर मुनाफे की होगी बारिश,कमाई का देखें फुल कैलकुलेशन

भारत में तीन बार हुई नोटबंदी

यह 2016 की पहली नोटबंदी नहीं थी. असल में भारत के इतिहास में मुख्य रूप से तीन बार नोटबंदी की जा चुकी है — पहली बार 1946 में, दूसरी बार 1978 में और तीसरी बार 2016 में. तो हर बार का उद्देश्य लगभग एक ही रहा — काला धन और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, लेकिन नतीजे अलग-अलग रहे थे.

1- पहली नोटबंदी: साल 1946 (ब्रिटिश काल में)

यह वह दौर था जब भारत आजाद नहीं हुआ थाय ब्रिटिश सरकार ने 4 जनवरी 1946 को पहली बार नोटबंदी की घोषणा की गई थी. उस टाइम ₹500, ₹1000 और ₹10,000 के नोट चलन में थे. इन नोटों को रातों-रात अवैध घोषित कर दिया गया. इस कदम का उद्देश्य था कि जो लोग बड़ी मात्रा में अवैध धन जमा कर रहे हैं, उनका पैसा बेकार हो जाए.

लेकिन हकीकत यह रही कि उस दौर में बहुत कम लोग इतने बड़े नोटों का यूज करते थे.असल में ज्यादातर आम जनता की आमदनी इतनी नहीं थी कि वे इतने बड़े नोट रखते. इसका नतीजा यह हुआ कि इस फैसले का कोई बड़ा असर नहीं पड़ा और काले धन पर रोक लगाने का मकसद अधूरा रह गया था.

Gratuity Calculation: ₹20,000 की बेसिक सैलरी पर 5 साल की जॉब में कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी? कैलकुलेशन से समझें अपने हक का पूरा पैसा

2- दूसरी नोटबंदी: साल 1978 (मोरारजी देसाई सरकार)

आजादी के बाद दूसरी बार नोटबंदी का फैसला 16 जनवरी 1978 को जनता पार्टी की सरकार ने लिया. उस समय प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई और वित्त मंत्री चौधरी चरण सिंह थेय इस बार सरकार ने ₹1000, ₹5000 और ₹10,000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था.

इसका भी अहम कारण वही था — काले धन और भ्रष्टाचार को खत्म करना. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस फैसले को लागू किया था. हालांकि इस बार भी इसका असर आम लोगों की बजाय बड़े कारोबारियों और नेताओं तक ही सीमित रहा था.ग्रामीण भारत या मजदूर वर्ग पर इसका बहुत कम असर पड़ा, क्योंकि वे छोटे नोटों में लेन-देन करते थे.

3- तीसरी नोटबंदी: साल 2016 (मोदी सरकार)

8 नवंबर 2016 की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान सुनकर पूरा देश सन्न रह गया था. ₹500 और ₹1000 के नोट अब वैध नहीं थे. सरकार ने बताया कि इस कदम से काला धन, आतंकवाद की फंडिंग, और नकली नोटों पर रोक लगेगी.

लेकिन इसके साथ ही आम जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

  • बैंकों के बाहर लंबी कतारें लग गईं
  • एटीएम में नकदी खत्म हो गई
  • छोटे व्यापार और नकद लेनदेन वाले सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए

हालांकि, इस कदम से एक बड़ा सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला-डिजिटल पेमेंट सिस्टम में तेज़ी से ग्रोथ,लोग अब कैशलेस ट्रांजैक्शन की ओर बढ़े, और देश में यूपीआई का इस्तेमाल कई गुना बढ़ गया.

नोटबंदी का असर और सफलता

हर बार सरकार का दावा यही रहा कि नोटबंदी से काले धन पर नियंत्रण होगा, लेकिन नतीजे कुछ और ही रहे थे.
RBI की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 की नोटबंदी के बाद लगभग 99% पुराने नोट बैंकों में वापस आ गए हैं. यानी, जो नकदी सिस्टम से बाहर निकालने का प्लान था, वह पूरा नहीं हो सका है.

हालांकि, इसका एक बड़ा फाइनेंशियल प्रभाव यह रहा कि देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन, बैंकिंग अवेयरनेस और फॉर्मल फाइनेंशियल सेक्टर में लोगों की भागीदारी तेजी से बढ़ी.

निष्कर्ष

नोटबंदी भारतीय आर्थिक इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक रही है.इसने आम जनता को झकझोर दिया, लेकिन साथ ही डिजिटल इंडिया की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हुई. 9 साल बाद आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह साफ समझ आता है कि नोटबंदी सिर्फ एक आर्थिक फैसला नहीं थी, बल्कि देश की वित्तीय सोच में एक बड़ा मोड़ थी — जिसने हर भारतीय के बटुए से लेकर उसके लेनदेन करने के तरीके तक सब कुछ बदल दिया.

Top 5 FAQs

1. भारत में अब तक कितनी बार नोटबंदी हुई है?
भारत में अब तक तीन बार नोटबंदी की जा चुकी है — पहली बार 1946 में, दूसरी बार 1978 में और तीसरी बार 2016 में.

2. नोटबंदी का मुख्य उद्देश्य क्या था?
नोटबंदी का उद्देश्य काला धन खत्म करना, नकली नोटों पर रोक लगाना और आतंकवाद को मिलने वाले फंड को बंद करना था.

3. 2016 की नोटबंदी में कौन से नोट बंद किए गए थे?
8 नवंबर 2016 को ₹500 और ₹1000 के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया था.

4. क्या नोटबंदी से काले धन पर रोक लगी?
RBI की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 99% पुराने नोट वापस बैंकों में जमा हो गए, जिससे काले धन पर रोक लगाने का लक्ष्य पूरी तरह सफल नहीं रहा.

5. नोटबंदी से क्या सकारात्मक बदलाव आया?
नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट और कैशलेस ट्रांजैक्शन का चलन तेजी से बढ़ा, जिससे भारत में फाइनेंशियल डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिला.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)