₹5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड: जिंदगी भर चलेगा या बीच में खत्म? एक्सपर्ट ने बताया क्या है असली गणित!

क्या ₹5 करोड़ का फंड रिटायरमेंट के लिए काफी है? यह इस पर निर्भर करता है कि आप हर महीने कितना निकालते हैं और महंगाई आपके खर्चों को कैसे बढ़ाती है.एक्सपर्ट से जानिए 8% सालाना रिटर्न और विड्रॉल रेट के सही गणित के साथ आपका कॉर्पस कितने साल तक चलेगा.
 ₹5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड: जिंदगी भर चलेगा या बीच में खत्म? एक्सपर्ट ने बताया क्या है असली गणित!

रिटायरमेंट इस पर निर्भर करता है कि आप हर महीने कितना निकालते हैं और महंगाई आपके खर्चों को कैसे बढ़ाती है (फोटो-प्रतीकात्मक)

रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है जो पैसा जोड़ा है, वो कितने साल चलेगा? ₹5 करोड़ सुनने में बहुत बड़ी रकम लगती है, लेकिन असली खेल इस बात का है कि आप हर महीने कितना निकालते हैं, रिटर्न कितना मिलता है और महंगाई कितनी तेजी से खर्च बढ़ाती है. तो जी बिजनेस के एक्सपर्ट पंकज मठपाल ने बताया है कि 5 करोड़ रुपये प्लस कॉर्पस रिटायरमेंट के बाद यह कितने समय तक चल सकता है?

एक नजर में समझें पूरी बात

  • ₹5 करोड़ पर 8% रिटर्न यानी ₹40 लाख सालाना (₹3.3 लाख/महीना)
  • अगर आप सिर्फ रिटर्न खर्च करते हैं यानी पैसा “लगभग हमेशा” चल सकता है
  • अगर हर साल खर्च बढ़ता है यानी कॉर्पस धीरे-धीरे खत्म होगा
  • रिटायरमेंट का असली नियम और Withdrawal Rate प्लस Inflation

एक्सपर्ट पंकज मठपाल का क्या है कहना ?

  • यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप हर महीने कितना निकालने का प्लान बनाते हैं
  • आपके ₹5 करोड़ के कॉर्पस से 8% सालाना रिटर्न मिलता है
  • साथ ही आप हर महीने लगभग ₹3.2 लाख निकालते हैं, तो पैसा हमेशा चल सकता है
  • इसका मतलब है कि मूल रकम वैसी ही रहेगी

असल में रिटायरमेंट कैसे करता है काम

  • असल में रिटायरमेंट प्लानिंग इस तरह से काम नहीं करती है
  • महंगाई के कारण आपके खर्चे हर साल बढ़ने की संभावना है
  • अगर आप हर साल अपनी निकासी की रकम बढ़ाते हैं
  • तो मूल रकम धीरे-धीरे कम होने लगेगी और आखिरकार खत्म हो सकती है

कॉर्पस को समझना है जरूरी

कॉर्पस कितने समय तक चलेगा यह दो खास बातों पर निर्भर करता है: आप पहले साल में कितना निकालते हैं और बाद के सालों में आप अपनी निकासी किस दर से बढ़ाते हैं.

₹5 करोड़ भी कम क्यों पड़ सकता है?

  • क्योंकि रिटायरमेंट में खर्च स्थिर नहीं रहता
  • हर साल महंगाई (Inflation) खर्च बढ़ाती है
  • हेल्थ और लाइफस्टाइल खर्च उम्र के साथ बढ़ते हैं
  • यही कारण है कि कॉर्पस बड़ा नहीं, बल्कि प्लानिंग सही जरूरी है

रिटायरमेंट फंड का गणित: ₹5 करोड़ कितने साल चलेंगे?

शुरुआती मंथली विड्रॉलसालाना वृद्धिफंड कितने साल चलेगा?
₹3.33 लाख0% (कोई वृद्धि नहीं)आजीवन (मूलधन बचा रहेगा)
₹2.50 लाख6%लगभग 30 साल
₹3.00 लाख6%लगभग 22 साल
₹4.00 लाख8%लगभग 14 साल

अगर ₹3.2 लाख महीना निकालें तो क्या पैसा हमेशा चलेगा?

मान लेते हैं:

  • कॉर्पस यानी ₹5 करोड़
  • रिटर्न करीब 8% सालाना
  • सालाना इनकम मतलब ₹40 लाख

अगर आप ₹3.2–3.3 लाख/महीना निकालते हैं (₹38–40 लाख सालाना)

  • तब आप सिर्फ “रिटर्न” खर्च कर रहे हैं
  • मूल रकम (Principal) लगभग सुरक्षित रहती है
  • यानी थ्योरी में पैसा जीवनभर चल सकता है

investment

अगर खर्च हर साल बढ़े तो पैसा कितने साल चलेगा?

मान लें:

  • शुरुआत: ₹3 लाख/महीना
  • खर्च बढ़ोतरी: 6% सालाना
  • रिटर्न: 8%

तब:

कॉर्पस लगभग 25-30 साल चल सकता है

अगर ज्यादा खर्च:

जल्दी खत्म

कम खर्च:

ज्यादा लंबा चलेगा

कल में क्या बदलेगा?

  • लाइफ एक्सपेक्टेंसी बढ़ रही है (20–30 साल रिटायरमेंट)
  • हेल्थ खर्च तेजी से बढ़ रहे
  • Fixed income पर निर्भर रहना मुश्किल
  • इसलिए रिटायरमेंट अब एक बार की प्लानिंग नहीं, बल्कि लगातार मैनेजमेंट” है

आपके लिए क्या मायने हैं?

  • ₹5 करोड़ बहुत है… लेकिन तभी अगर आप डिसिप्लिन से खर्च करें
  • अगर आप महंगाई को समझें
  • अगर आप सही Withdrawal Rate रखें
  • वरना बड़ा कॉर्पस भी 15–20 साल में खत्म हो सकता है

आपके काम की बात

सीधी बात कि ₹5 करोड़ आपको अमीर नहीं बनाता लेकिनसही प्लानिंग आपको जिंदगी भर सुरक्षित रखती है.तो अगर आप सिर्फ रिटर्न खर्च करते हैंतो पैसा “हमेशा” चल सकता है.लेकिन अगर महंगाई को नजरअंदाज किया तो “कॉर्पस खत्म होना” तय है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या ₹5 करोड़ रिटायरमेंट के लिए काफी है?

हां, लेकिन खर्च और लाइफस्टाइल पर निर्भर

Q2 कितना निकालना सुरक्षित है?

3-4% सालाना

Q3 क्या पूरा पैसा FD में रखना सही है?

नहीं, ग्रोथ के लिए Equity जरूरी

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6