&format=webp&quality=medium)
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हर उम्र और आय के लोगों के लिए कई स्कीम्स चलाता है, जो निवेश के साथ सेफ्टी और बेनेफिट्स देता है.इन स्कीम्स में निवेश करने से न केवल फ्यूचर के लिए फाइनेंशियल सेफ्टी मिलती है, बल्कि समय पर बोनस और मुनाफा भी हासिल होता है.स्पेशली बच्चों के फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए LIC ने न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान लॉन्च किया है. इस योजना में निवेश करके माता-पिता बच्चों की शिक्षा, शादी और अन्य जरूरतों के लिए एक मजबूत फंड तैयार कर सकते हैं. LIC की यह योजना सुरक्षित, भरोसेमंद और लंबी अवधि के लिए लाभकारी आप्शन माना जा सकता है.
अगर आप बच्चों के फ्यूचर के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान एक बेहतरीन तरीका है. इस स्कीम में अगर आप रोजाना केवल 150 रुपए बचाते हैं, तो भविष्य में लगभग 19 लाख रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं. यह फंड बच्चों की पढ़ाई, शादी या अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों में काम आ सकती है.जी हां यह योजना नॉन-लिंक्ड और पार्टिसिपेटिंग है, जिसमें आप 0 से 12 साल तक के बच्चों के लिए निवेश शुरू कर सकते हैं. सुरक्षित, भरोसेमंद और लंबे समय तक लाभ देने वाली यह योजना माता-पिता के लिए आदर्श है.
अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान में निवेश शुरू करते हैं और रोजाना 150 रुपए बचाकर करते हैं, तो हर महीने लगभग 4,500 रुपएजमा होंगे. सालाना यह राशि करीब 55,000 रुपए बन जाती है.तो अगरआप इसे 25 साल तक बिना रुके इन्वेस्ट करते हैं, तो आपका कुल योगदान लगभग 14 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा और पॉलिसी की मैच्योरिटी पर मिलने वाले बोनस और ब्याज जोड़ने के बाद यह फंड करीब 19 लाख रुपए तक हो सकता है. यह राशि बच्चों की पढ़ाई, उच्च शिक्षा या शादी जैसे बड़े खर्चों में मददगार साबित होगी.आपको बता दें कि सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश के लिए यह योजना बेहद फायदेमंद है.
एलआईसी की न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान में प्रीमियम भुगतान का विकल्प बेहद लचीला है. जी हां आप इसे मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं.वैसे यह सुविधा आपके बजट और कमाई के अनुसार निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाती है, ताकि बच्चे के भविष्य के लिए फंड तैयार करना सरल हो जाए.
एलआईसी की न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के तहत बच्चे को निश्चित उम्र पर मनी बैक लाभ मिलता है. जब बच्चा 18, 20, 22 और 25 साल का होता है, तो पॉलिसी के अनुसार निवेश की राशि का हिस्सा वापस किया जाता है. आपको बता दें कि 18, 20 और 22 साल की उम्र पर सम एश्योर्ड का 20-20% राशि लौटती है, जबकि 25 साल की उम्र में बची हुई 40% राशि के साथ बोनस भी मिलता है. यह योजना बच्चों की पढ़ाई, higher education या बड़े खर्चों के लिए फंड तैयार करने में मददगार साबित होती है.
इस योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड (बीमा राशि) 1 लाख रुपए है, जबकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है.तो आप इसमें अपनी फाइनेंशियल क्षमता के अनुसार जितना चाहें निवेश कर सकते हैं. पॉलिसी की मैच्योरिटी 25 साल की होती है. यदि पॉलिसी अवधि पूरी होने से पहले पॉलिसीधारक का निधन हो जाता है, तो नॉमिनी को निश्चित राशि मिलती है.यह राशि पेमेंट किए गए कुल प्रीमियम का कम से कम करीब 105% होती है और बीमा राशि व जमा बोनस के साथ और अधिक भी हो सकती है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए एलआईसी की वेबसाइट पर जाएं)
5FAQs:
Q1-LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान क्या है?
यह बच्चों की शिक्षा, शादी और भविष्य के बड़े खर्चों के लिए सुरक्षित निवेश योजना है.
Q2-कितना निवेश करना होगा?
रोजाना 150 रुपए या महीने में लगभग 4,500 रुपए निवेश कर सकते हैं.
Q3-प्रीमियम भुगतान कैसे किया जा सकता है?
मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर प्रीमियम जमा किया जा सकता है.
Q4-पॉलिसी की मैच्योरिटी कब होती है?
पॉलिसी की मैच्योरिटी 25 साल की होती है।
Q5-मनी बैक लाभ कब मिलेगा?
बच्चा 18, 20, 22 और 25 साल की उम्र में निवेश की राशि का हिस्सा और बोनस वापस मिलता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)