FD-RD सब भूल जाओ! ये है LIC का 'सखी' प्लान, जिन्दगी भर फिर होगी पैसों की बारिश, टेंशन का भी होगा 'The End'!

LIC बीमा सखी योजना में महिला एजेंट को उनके प्रदर्शन के आधार पर शुरुआती तीन सालों में मंथली इनकम दी जाती है. पहले साल में तय राशि ₹7,000 प्रति माह मिलती है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं.
FD-RD सब भूल जाओ! ये है LIC का 'सखी' प्लान, जिन्दगी भर फिर होगी पैसों की बारिश, टेंशन का भी होगा 'The End'!

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए एक योजना “LIC बीमा सखी” चला रहा है, जो खासतौर पर सभी महिलाओं को फाइनेंशियल रूप से स्ट्रांग बनाने के लिए बनाई गई है.वैसे इस स्कीम के जरिए महिलाएं बिना किसी इन्वेस्टमेंट के 7,000 रुपए तक की मंथली इनकम प्राप्त कर सकती हैं. इस स्कीम का उद्देश्य केवल आमदनी देना ही नहीं, बल्कि बीमा सेवाओं को दूर दूर तक पहुंचाना और महिलाओं को फाइनेंशियल रूप से सेल्फ डिपेंडेंट बनाना भी है. यह स्कीम सेफ होने के साथ भरोसेमंद और महिलाओं के लिए लंबी अवधि का स्थिर लाभ देने वाली साबित होगी.

भारतीय जीवन बीमा निगम क्या है?

आपको बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की यह योजना वूमेन एंपावरमेंट की दिशा में एक अहम कदम है. LIC बीमा सखी योजना के जरिए महिलाएं LIC एजेंट बन सकती हैं और उन्हें एजूकेट भी किया जाएगा.एजूकेट होने के बाद महिला एजेंट को हर महीने फिक्स सैलरी दी जाएगी. इसका उद्देश्य महिलाओं को फाइनेंशियल रूप से सेल्फ डिपेंडेंट बनाना और बीमा सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है. इस पहल से ना केवल महिलाओं को स्थिर आय का अवसर मिलेगा, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बीमा कवरेज भी बढ़ेगा, जिससे समुदाय में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

LIC बीमा सखी योजना में शुरुआती लाभ

LIC बीमा सखी योजना के तहत महिला एजेंट को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर शुरुआती तीन सालों में मंथली इनकम दी जाती है. स्कीम के पहले साल में महिला एजेंट को ₹7,000 हर मंथ तय राशि मिलती है.असल में यह राशि उनकी मेहनत और प्रोत्साहन के लिए सुनिश्चित की गई है, जिससे महिलाओं को फाइनेंशियल स्थिरता और सेल्फ डिपेंडेंट बनने का अवसर मिले. योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं को आय का साधन देना है, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण और रोजगार के जरिए सशक्त बनाना भी है.

LIC बीमा सखी योजना में आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे. इसमें उम्र का प्रमाण पत्र होना चाहिए, जो सेल्फ अटेस्टेड होना आवश्यक है. इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ की भी सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र भी अटेस्टेड कॉपी में देना होगा. आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज की हाल की फोटो जरूर चाहिए होगी. ये दस्तावेज सुनिश्चित करते हैं कि आवेदन सही और वैध तरीके से प्रक्रिया में शामिल हो.

LIC बीमा सखी योजना में किने नहीं मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को ही मिलेगा जो नए आवेदनकर्ता हों. अगर कोई पहले से LIC एजेंट या कर्मचारी है, तो वह आवेदन नहीं कर सकता.तो इसके अलावा, रिश्तेदार जैसे पति, पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन और ससुराल वाले भी पात्र नहीं हैं.इसके साथ ही, रिटायर्ड निगम कर्मचारी और पूर्व एजेंट इस योजना के तहत लाभार्थी नहीं माने जाएंगे.वैसे इसका उद्देश्य केवल नई महिला एजेंट्स को एजूकेट और फिक्स इनकम देने के लिए बनाया गया है, ताकि महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को सही दिशा मिल सके.

LIC बीमा सखी योजना में आवेदन योग्यताएँ और प्रक्रिया

इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए.वैसे आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी जरूरी है.इस योजना के पहले साल में महिला एजेंट को ₹7,000 प्रति माह मंथली इनकम मिलेगी. दूसरे साल में मंथली ₹6,000 दी जाएगी, बशर्ते पहले साल में कम से कम 65% पॉलिसियां चालू रहें. इच्छुक उम्मीदवार LIC कार्यालय या LIC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं. यह योजना महिलाओं को स्थिर आय और वित्तीय सशक्तिकरण का अवसर देती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

VIDEO: पेंशनर्स ध्यान दें… UPS में शिफ्ट होने की नई डेडलाइन!

FAQs

1. LIC बीमा सखी योजना क्या है?
LIC बीमा सखी योजना महिलाओं को LIC एजेंट बनने और फिक्स्ड मंथली इनकम पाने का मौका देती है, जिससे वे वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बन सकें.

2. इस योजना में शुरुआती मंथली आय कितनी है?
पहले साल में महिला एजेंट को ₹7,000 प्रति माह तय राशि के रूप में दी जाती है.

3. LIC बीमा सखी योजना में आवेदन के लिए क्या योग्यताएँ हैं?
आवेदक की उम्र 18 से 70 साल होनी चाहिए और न्यूनतम 10वीं पास योग्यता जरूरी है.

4. आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
उम्र प्रमाण, एड्रेस प्रूफ, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है.

5. कौन इस योजना का लाभ नहीं ले सकता?
पहले से LIC एजेंट, कर्मचारी, रिटायर्ड एजेंट और रिश्तेदार (पति, पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन, ससुराल वाले) पात्र नहीं हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

VIDEO: UPSC स्टूडेंट्स को गुमराह… Drishti IAS पर लाखों का जुर्माना

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6