&format=webp&quality=medium)
आजकल की तेज और टेंशन से भरी लाइफ में किसी भी समय किसी को भी कोई बीमारी आ सकती है, और इलाज के खर्च बहुत बढ़ जाते हैं.तो ऐसे में हर किसी के लिए हेल्थ इंश्योरेंस होना जरूरी है. असल में LIC Jeevan Arogya Policy इस समस्या का शानदार समाधान होता है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने इस पॉलिसी के तहत पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया कराई है. यह पॉलिसी मेडिकल खर्चों को कवर करती है और जोखिम से बचाती है. जी हां LIC की यह पॉलिसी हर वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है और लंबी अवधि की सुरक्षा के साथ परिवार की फाइनेंशियल सेफ्टी भी सुनिश्चित करती हैय
आपको बता दें कि LIC Jeevan Arogya Policy एक नॉन-लिंक्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो आपके हेल्थ संबंधी खर्चों में मदद करती है. इस पॉलिसी में आप स्वयं, पत्नी, बच्चे, माता-पिता और सास-ससुर को भी कवर कर सकते हैं. इस पॉलिसी का बेनेफिट्स तभी मिलता है जब मरीज अस्पताल में भर्ती होता है, जिससे मुश्किल समय में परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है. यह पॉलिसी अस्पताल में भर्ती होने पर मेडिकल खर्चों को कवर करती है और साथ में परिवार के लिए फाइनेंशियल सुरक्षा का भरोसा देने का काम करती है, खासकर इमरजेंसी और गंभीर बीमारियों के समय.
LIC Jeevan Arogya पॉलिसी खरीदते समय प्रीमियम आपकी उम्र के अनुसार तय होता है,उदाहरण के लिए-
1-20 साल की उम्र में: ₹1,922 सालाना
2-30 साल में: ₹2,242 सालाना
3- 40 साल में: ₹2,799 सालाना
4-50 साल में: ₹3,768 सालाना
यानी कि जितनी अधिक उम्र, उतना अधिक प्रीमियम। यह प्रीमियम सालाना आधार पर दिया जाता है और स्वास्थ्य कवर सुनिश्चित करता है.
आपको बता दें तकि LIC Jeevan Arogya पॉलिसी अस्पताल के छोटे और बड़े दोनों खर्चों को कवर करती है. अस्पताल में भर्ती होने पर तुरंत 50% पेमेंट हो जाता है. केवल बिल की फोटो कॉपी से ही पेमेंट किया जाता है. किसी भी गंभीर दुर्घटना या ऑपरेशन में तुरंत मदद मिलती है, साथ ही 1000 रुपए तक एंबुलेंस चार्ज भी कवर होता है.
वैसे तो LIC Jeevan Arogya पॉलिसी में हॉस्पिटल एडमिट होने पर रोजाना 1000 रुपए से 4000 रुपए तक का लाभ मिलता है, जिसे आप 720 दिनों तक ले सकते हैं,लेकिन अगर कवरेज राशि अधिक है, तो 8000 रुपये रोजाना के हिसाब से 360 दिनों तक सुविधा मिलती है.हालांकि यह सुविधा खासकर ICU के लिए है.एक साल में आप इस लाभ का 5 बार उपयोग कर सकते हैं. दुर्घटना की स्थिति में क्लेम तुरंत, यानी 0 दिन में, सेटल हो जाता है.आपको बता दें कि यह पॉलिसी परिवार के हर सदस्य की हेल्थ खर्चों में मदद करती है और बुरे समय में आर्थिक सुरक्षा देती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs – LIC Jeevan Arogya Policy
Q1-LIC Jeevan Arogya Policy में कौन-कौन शामिल हो सकता है?
A-यह पॉलिसी स्वयं, पत्नी, बच्चे, माता-पिता और सास-ससुर को कवर करती है.
Q2-पॉलिसी का क्लेम कब मिलता है?
A-हॉस्पिटल में भर्ती होने पर क्लेम तुरंत मिल जाता है.
Q3-सालाना प्रीमियम कितनी उम्र पर कितना होगा?
A-उम्र 20 साल पर ₹1,922, 30 साल पर ₹2,242, 40 साल पर ₹2,799 और 50 साल पर ₹3,768.
Q4-ICU या ऑपरेशन में कितनी राशि मिलती है?
A-ICU में रोजाना ₹1,000 से ₹8,000 तक का भुगतान लिया जा सकता है.
Q5-पॉलिसी दुर्घटना या गंभीर बीमारियों में कितनी जल्दी भुगतान करती है?
A-गंभीर मामलों और दुर्घटना में क्लेम 0 दिन के अंदर सेट हो जाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)