&format=webp&quality=medium)
अटल पेंशन स्कीम की पेंशन बढ़ाने के लिए ग्रामीण इलाकों से फीडबैक लिया गया है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
अगर आप भी अपने बुढ़ापे को लेकर परेशान रहते हैं और चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपके पास पैसों की कमी ना रहे तो फिर आपके लिए एक गुड न्यूज है. अब अटल पेंशन योजना (APY) के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है. असल में PFRDA के चेयरमैन एस. रमन (S Ramann) इसको लेकर वित्तमंत्रालय को इसको लेकर प्रस्ताव भेजा है.
पेंशन रेगुलेटर PFRDA के चेयरमैन एस. रमन (S Ramann) ने लोगों को इस पर एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने साफ किया है कि अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मौजूदा पेंशन आज की महंगाई के हिसाब से काफी कम है.
असल में इस पर ग्रामीण इलाकों से फीडबैक लिया गया है और वहां के लोगों का भी यही कहना है कि मिनिमम पेंशन 5000 रुपये में आज के समय में गुजारा करना बहुत मुश्किल है. उन्होंने बताया कि पेंशन की लिमिट बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है और इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है.
-चेयरमेन के अनुसार अटल पेंशन योजना के तहत मिनिमम पेंशन बेहद कम
-हमने 5000 रुपए को बढ़ाने के लिए वित्तमंत्रालय को कहा है
-ग्रामीण इलाकों में लोगों का फीडबैक लिया गया
-लोगों ने कहा पेंशन की लिमिट बेहद कम है
-स्कीम को रिव्यू करने के लिए एक अच्छा फीडबैक है
यह भी पढ़ें: ₹5000 मंथली पेंशन की पक्की गारंटी! क्या आप भी उठा रहे हैं अटल पेंशन योजना का लाभ? ऐसे करें अप्लाई
आपको बता दें कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही अटल पेंशन योजना की शुरुआत मई 2015 में हुई थी. उस समय 5000 रुपये की पेंशन एक ठीक-ठाक रकम मानी जाती थी. लेकिन पिछले 11 सालों में महंगाई ने तेजी से अपना ग्राफ बढ़ाया है,तो अब ये रकम खर्चों को पूरा नहीं कर पा रही है.जिस रफ्तार से बढ़ी है, उसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है.
तो फिर ऐसे में अब 60 साल की उम्र के बाद महज 5000 रुपए से घर चलाना नामुमकिन सा लगता है. इसी को देखते हुए सरकार अब पेंशन की अधिकतम सीमा को 5000 रुपए से बढ़ाने वाली है. हालांकि अभी सरकार ने इस पर कोई मुहर नहीं लगाई है.
यह भी पढ़ें: ₹5000 मंथली पेंशन की पक्की गारंटी! क्या आप भी उठा रहे हैं अटल पेंशन योजना का लाभ? ऐसे करें अप्लाई
आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई के दौर में 5000 रुपये से ज्यादा की पेंशन एक बड़ा सहारा साबित हो सकती है. अगर सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देती है, तो यह देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)