&format=webp&quality=medium)
अगर आप सेफ और गारंटीड रिटर्न वाला इन्वेस्टमेंट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अब भी भारतीय निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है. हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की भारी कटौती कर चुका है, जिसका सीधा असर बैंकों की FD ब्याज दरों पर दिखाई दे रहा है.जी हां मार्केट में कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो अभी भी बेहद आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं—और इस दौड़ में सबसे आगे है पोस्ट ऑफिस.
जी हां! SBI, HDFC और PNB जैसे नामचीन बैंक अपनी 5 साल की FD पर सीमित ब्याज ऑफर कर रहे हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस 5 साल की अवधि पर सबसे ऊंची 7.5% ब्याज दर दे रहा है. आइए विस्तार से समझते हैं कि कहां पर कितनी ब्याज दर मिल रही है और आपके पैसे के लिए कौन सा विकल्प सबसे बेहतर साबित होगा.
डाकघर यानी पोस्ट ऑफिस सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए हमेशा से भरोसेमंद जगह रहा है.
फिलहाल पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को 5 साल की FD पर 7.5% की भारी-भरकम ब्याज दर दे रहा है.
सबसे खास बात यह है कि यहां सभी आयु वर्ग के ग्राहकों—सामान्य नागरिक,सीनियर सिटीजन, महिलाएं, युवा—सभी को एक समान ब्याज मिलता है.
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI अपनी 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.05% और सीनियर सिटीजन को 7.05% ब्याज दे रहा है.
-सामान्य ग्राहक: 6.05%
-सीनियर सिटिजन: 7.05%
ये दरें पोस्ट ऑफिस से काफी कम हैं,हालांकि सीनियर सिटीजन के लिए SBI के ब्याज अनुमानित रूप से ठीक हैं, लेकिन फिर भी वे पोस्ट ऑफिस की 7.5% ब्याज दर को मात नहीं दे पातीं.
HDFC Bank – ब्याज 6.40% से 6.90% तक
HDFC बैंक, जो मार्केट कैप के हिसाब से देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, 5 साल की FD पर:
सामान्य ग्राहकों को 6.40%
सीनियर सिटीजन को 6.90%
हालांकि यह दरें प्राइवेट सेक्टर में बेहतर मानी जाती हैं, लेकिन फिर भी पोस्ट ऑफिस की 7.5% ब्याज दर से काफी कम हैं. अगर आप अपनी 5 साल की FD से अधिक रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस यहाँ भी मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) – 6.25% से लेकर 7.05% तक ब्याज
PNB अपनी 5 साल की FD पर ब्याज दरें इस प्रकार दे रहा है:
सामान्य ग्राहक: 6.25%
वरिष्ठ नागरिक: 6.75%
सुपर सीनियर (80+): 7.05%
यानी 80 साल से ऊपर आयु वाले ग्राहकों को बैंक 7.05% ब्याज दे रहा है.इसके बावजूद पोस्ट ऑफिस इस मामले में भी आगे है क्योंकि वहां उम्र चाहे जो भी हो, ब्याज दर एक समान 7.5% है.
पोस्ट ऑफिस FD पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि यह सीधे भारत सरकार द्वारा गारंटीड है.बैंकों में जहां केवल ₹5 लाख तक की राशि DICGC बीमा के तहत सुरक्षित रहती है, वहीं पोस्ट ऑफिस में पूरा पैसा पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है.
अगर आप 5 साल की FD करवाने की सोच रहे हैं और ज्यादातम ब्याज कमाना चाहते हैं
तो पोस्ट ऑफिस 7.5% ब्याज के साथ सबसे टॉप विकल्प है
SBI, PNB और HDFC जैसे बड़े बैंक भी इसके मुकाबले कम ब्याज दे रहे हैं
Top 5 FAQs
1. 5 साल की FD पर पोस्ट ऑफिस कितनी ब्याज दर देता है?
पोस्ट ऑफिस 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.5% की सबसे अधिक ब्याज दर प्रदान करता है
2. क्या SBI की 5 साल की FD पर पोस्ट ऑफिस से कम ब्याज मिलता है?
हाँ, SBI सामान्य ग्राहकों को 6.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% तक ब्याज देता है, जो पोस्ट ऑफिस से कम है
3. HDFC बैंक 5 साल की FD पर कितना ब्याज देता है?
HDFC बैंक 5 साल की FD पर 6.40% से 6.90% तक की ब्याज दर ऑफर करता है
4. क्या PNB सुपर सीनियर नागरिकों को अधिक ब्याज देता है?
हाँ, 80 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को PNB 5 साल की FD पर 7.05% ब्याज देता है
5. पोस्ट ऑफिस FD क्यों बेहतर मानी जाती है?
क्योंकि यह 7.5% की उच्च ब्याज दर, उम्र की परवाह किए बिना समान रिटर्न और सरकारी गारंटी के साथ 100% सुरक्षित निवेश देती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें