&format=webp&quality=medium)
अक्सर लोग तब तक लाइफ में इन्वेस्टमेंट शुरू नहीं करते जब तक उन्हें अपनी इनकम फिक्स और सुरक्षित नहीं लगने लगती है.लेकिन असली फायदा तभी मिलता है जब आप लाइफ में जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू करते हैं फिर चाहे रकम कितनी ही छोटी क्यों न हो. इसकी वजह है कंपाउंडिंग इफ़ेक्ट, जी हां जो आपकी कमाई को समय के साथ कई गुना बढ़ा देता है. यही रूल रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड बनाने में मदद करता है और यह भी साबित करता है कि छोटी रकम का जल्दी निवेश, बड़ी रकम के देर से निवेश से कहीं आगे निकल सकता है.
वेल्थ क्रिएशन का सबसे बड़ा सबक होता है कि आपके पक्ष में कैसे काम करता है, जितना लंबा समय मिलेगा, उतना ही पैसा बढ़ेगा. कंपाउंडिंग हर साल आपके रिटर्न पर नया रिटर्न जोड़ती है, जिससे आपका फंड तेजी से बढ़ता है.
उदाहरण के लिए, मान लीजिए 12% रिटर्न पर दो निवेश किए गए—
पहला: ₹1 लाख, 40 साल के लिए → यह रकम बढ़कर करीब ₹93 लाख हो जाएगी.
दूसरा: ₹10 लाख, 19 साल के लिए → यह रकम होगी करीब ₹86 लाख.
नतीजा साफ है कि कम रकम का लंबे समय तक निवेश, ज्यादा रकम के छोटे समय से बेहतर साबित होगा.
मान लीजिए दोनों निवेशक ₹6 लाख लगाते हैं.
- निवेशक A → 35 साल तक → फंड बनेगा करीब ₹3.16 करोड़
- निवेशक B → 30 साल तक → फंड बनेगा सिर्फ करीब ₹1.79 करोड़
सिर्फ 5 साल के फर्क ने फंड को लगभग दोगुना कर दिया, यही है कंपाउंडिंग का असली जादू.
मान लेते हैं कि अगर आपका टारगेट रिटायरमेंट तक ₹5 करोड़ का फंड बनाने का है, तो इन्वेस्टमें
की जरूरत आपके समय पर निर्भर करेगीय
35 साल का समय → करीब ₹9.5 लाख पर्याप्त
30 साल का समय → करीब ₹16.7 लाख
25 साल का समय → लगभग ₹29.4 लाख
यानी कि साफ है कि जितनी देर से शुरुआत करेंगे, उतनी ज्यादा रकम लगानी पड़ेगी.
कंपाउंडिंग केवल एकमुश्त निवेश पर ही नहीं, बल्कि SIP पर भी उतना ही असरदार माना जा सकता है.
₹15,000 महीने का SIP, 25 साल → बनेगा ₹2.55 करोड़ करीब
वही SIP, 30 साल →₹4.6 करोड़ करीब
और 35 साल तक → ₹8.2 करोड़ से ज्यादा करीब
केवल 10 साल ज्यादा टिके रहने से फंड कई गुना बड़ा हो गया.
अगर कोई ₹2 लाख का इन्वेस्टमेंट 35 साल तक रखे और दूसरा ₹10 लाख केवल 20 साल तक, तो क्या होगा?
₹2 लाख → बढ़कर बनेगा करीब ₹1.05 करोड़
₹10 लाख → करीब ₹96 लाख
ये सारे उदाहरण निवेशकों के सामने एक ही बात को साबित करते हैं कि आप जल्दी और लगातार निवेश करेंगे वेल्थ क्रिएशन का असली फायदा समझ आएगा.वैसे छोटी रकम भी अगर लंबे समय तक लगाई जाए तो करोड़ों का फंड बन सकती है. तो देर करने से आपकी मेहनत और पूंजी दोनों पर असर पड़ता है.(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। निवेश से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें)
5 FAQs with Answers
Q1. ₹2 लाख को 35 साल तक SIP में लगाने से कितना फंड बनेगा?
Ans: कंपाउंडिंग इफेक्ट से ₹2 लाख का SIP लंबे समय में करोड़ों का फंड बना सकता है, यह रिटर्न रेट पर निर्भर करेगा.
Q2. क्या ₹10 लाख को 20 साल के लिए लगाना बेहतर है?
Ans: बड़ा अमाउंट जल्दी रिटर्न दिखाता है, लेकिन छोटी रकम का लंबे समय तक निवेश कंपाउंडिंग के कारण ज्यादा फायदा दे सकता है.
Q3. जल्दी निवेश करने का क्या सबसे बड़ा फायदा है?
Ans: कंपाउंडिंग इफेक्ट का ज्यादा समय मिलता है, जिससे छोटी रकम भी कई गुना बढ़कर बड़ा फंड बन जाती है.
Q4. SIP में लंबे समय तक निवेश क्यों बेहतर है?
Ans: लंबी अवधि में मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है और कंपाउंडिंग से रिटर्न कई गुना हो जाते हैं.
Q5. रिटायरमेंट के लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर है?
Ans: जल्दी शुरू किया गया छोटा निवेश, देर से शुरू किए बड़े निवेश से ज्यादा रिटायरमेंट फंड बना सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)