Health Fund और Health Insurance.. दोनों में है बड़ा अंतर, एक समझने की गलती ना करें, जानिए कौन सा कब आता है काम

भविष्य की वित्तीय प्लानिंग में मेडिकल खर्चों को शामिल करना बेहद जरूरी है. देश में सामान्य महंगाई दर जहां 5% है, वहीं मेडिकल इन्फ्लेशन (स्वास्थ्य सेक्टर की महंगाई) 12-14% की रफ्तार से बढ़ रही है. इसका मतलब है कि जो इलाज आज (2026 में) ₹5 लाख का है, वह 2041 तक ₹27 लाख का हो जाएगा.
Health Fund और Health Insurance.. दोनों में है बड़ा अंतर, एक समझने की गलती ना करें, जानिए कौन सा कब आता है काम

भविष्य की अनिश्चितताओं और बीमारी के खर्चों से निपटने के लिए स्मार्ट प्लानिंग करना बेहद जरूरी है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Health Fund Vs Health Insurance: भविष्य की अनिश्चितताओं और बीमारी के खर्चों से निपटने के लिए स्मार्ट प्लानिंग करना बेहद जरूरी है. जहां देश में सामान्य महंगाई दर फिलहाल 5% के आसपास है, वहीं मेडिकल महंगाई (Healthcare Inflation) 12 से 14% की तेजी से बढ़ रही है.

ऐसे में अगर आज यानी 2026 में किसी मेडिकल प्रोसीजर या सर्जरी का खर्च ₹5 लाख आता है, तो 14% की मेडिकल महंगाई के कारण साल 2041 तक उसी इलाज का खर्च बढ़कर ₹27 लाख हो जाएगा. यह एक ऐसी डरावनी स्थिति है जहां परिवार में आई एक भी गंभीर बीमारी आपकी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी को खत्म (Liquidate) कर सकती है.

हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) क्या है?

यह एक ऐसी पॉलिसी है जिसके लिए आप हर साल किसी बीमा कंपनी को कुछ प्रीमियम चुकाते हैं. अस्पताल में भर्ती होने पर यह कंपनी आपके इलाज का खर्च उठाती है. लेकिन इसकी कुछ सीमाएं हैं:

  • यह सभी प्रकार के डायग्नोस्टिक्स (जांच), बाहरी दवाइयों और रिकवरी के खर्चों को कवर नहीं करती.
  • कई बार ऐन वक्त पर कैशलेस क्लेम रिजेक्ट हो जाते हैं.
  • उम्र बढ़ने के साथ इसके प्रीमियम पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रहता.

हेल्थ फंड (Health Fund) क्या है?

हेल्थ फंड आपकी अपनी बचत का वह हिस्सा है, जिसे आप सिर्फ और सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी के लिए अलग रखते हैं. हेल्थ फंड के जरिए पॉलिसी से बाहर के खर्चों (दवाइयां, माता-पिता की अचानक आई गंभीर स्थिति) को आसानी से चुकाया जा सकता है. साथ ही बीमारी के दौरान नौकरी या आय के नुकसान की भरपाई की जा सकती है.

कितना और कहां बनाएं अपना हेल्थ फंड?

आपका हेल्थ फंड आपके कुल हेल्थ इंश्योरेंस कवर का करीब 50% तक हो सकता है. उदाहरण के लिए अगर आपने ₹10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस लिया हुआ है, तो आपके पास अलग से ₹5 लाख का कैश 'हेल्थ फंड' के रूप में तैयार होना चाहिए. अगर आपके घर में बुजुर्ग माता-पिता या बच्चे (आश्रित) हैं, तो इस फंड को बढ़ाकर इंश्योरेंस कवर का 55-60% (यानी ₹6 लाख से ₹7 लाख) तक कर देना चाहिए. बता दें कि यह भी एक तरह से आपके इमरजेंसी फंड का हिस्सा है.

फंड सुरक्षित रखने के बेहतरीन विकल्प

हेल्थ फंड का पैसा भी ऐसी जगह होना चाहिए जहां से उसे जरूरत पड़ने पर तुरंत निकाला जा सके. इसके लिए नीचे दिए गए विकल्प सबसे सुरक्षित माने जाते हैं:

  • कुछ हिस्सा अपने मुख्य बैंक खाते से अलग एक समर्पित सेविंग्स अकाउंट (Dedicated Savings Account) में.
  • बाकी हिस्सा बैंकों में कराई गई फिक्स डिपॉजिट (FD) में, जिसे समय से पहले भी तोड़ा जा सके.
  • इनके आलावा आप डेट म्यूचुअल फंड (Debt Mutual Funds), में भी पैसे रख सकते हैं, जो सुरक्षा और लिक्विडिटी (पैसे की उपलब्धता) के साथ-साथ एफडी से बेहतर रिटर्न भी देते हैं.

Conclusion

चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ती महंगाई एक कड़वी सच्चाई है. सिर्फ एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले लेने से आपकी पूरी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती. एक मजबूत वित्तीय प्रोफाइल और मानसिक शांति के लिए पॉलिसी के साथ-साथ आज से ही कंपाउंडिंग की ताकत का लाभ उठाते हुए अपना 'हेल्थ फंड' बनाना शुरू करें. समय रहते की गई यह तैयारी संकट के समय में आपकी गाढ़ी कमाई और एसेट्स को बिकने से बचाएगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6