Zomato की पेरेंट कंपनी Eternal को मिला ₹40 करोड़ का GST नोटिस, जानिए इस पर क्या कहा है कंपनी ने

Eternal Limited, जो Zomato और Blinkit की पेरेंट कंपनी है, उस पर GST विभाग ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स डिमांड लगाया है. कंपनी का कहना है कि यह आदेश गलत हैं और वह अपील करेगी. वहीं कंपनी को तिमाही नतीजों में भी झटका लगा है, क्योंकि Blinkit के बढ़ते खर्चों ने प्रॉफिट गिरा दिया.
Zomato की पेरेंट कंपनी Eternal को मिला ₹40 करोड़ का GST नोटिस, जानिए इस पर क्या कहा है कंपनी ने

Zomato और Blinkit जैसे ब्रांड चलाने वाली Deepinder Goyal की कंपनी Eternal Limited को GST विभाग ने 3 बड़े टैक्स डिमांड ऑर्डर जारी किए हैं. यह ऑर्डर जुलाई 2017 से मार्च 2020 की अवधि से जुड़े हैं. कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, कुल डिमांड 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जिसमें टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी शामिल है.

कंपनी का कहना है कि ये ऑर्डर बिना मेरिट के हैं और वह इनके खिलाफ अपील करेगी. Eternal के लिए यह दूसरी बार है जब अगस्त महीने में ही टैक्स से जुड़ा नोटिस सामने आया है. इससे पहले FY2021-22 के लिए भी उस पर 1.34 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड आया था.

टैक्स डिमांड का ब्योरा

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी का कहना है कि उसने सभी टैक्स नियमों का पालन किया है और डिपार्टमेंट का दावा गलत है. अब वह ऊपरी स्तर पर अपील दायर करेगी. GST विभाग ने Eternal पर 3 हिस्सों में डिमांड उठाई है.

साल/अवधिडिमांड की वजहरकम (करोड़ रुपये)
जुलाई 2017 - मार्च 2018आउटपुट टैक्स का शॉर्ट पेमेंट2.29
FY 2018-19एक्सेस इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम27.94
FY 2019-20एक्सेस इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम11.09
कुलटैक्स + ब्याज + पेनाल्टी40+

प्रॉफिट में भारी गिरावट

Eternal के लिए यह टैक्स विवाद ऐसे समय आया है जब उसके फाइनेंशियल नतीजे पहले से ही दबाव में हैं. FY26 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 90% गिरकर सिर्फ 25 करोड़ रुपये रह गया. एक साल पहले यही प्रॉफिट 253 करोड़ रुपये था. इस गिरावट की बड़ी वजह Blinkit में बढ़ा हुआ खर्च है. कंपनी ने क्विक कॉमर्स सेगमेंट में काफी पैसा लगाया है, जिससे फिलहाल प्रॉफिट दबाव में है.

Blinkit बनाम Zomato: किसने कमाया ज्यादा?

पहली तिमाही में Blinkit ने राजस्व के मामले में Zomato को पीछे छोड़ दिया.

  • Blinkit का रेवेन्यू: 2,400 करोड़ रुपये (पिछले साल से दोगुना)
  • Zomato का रेवेन्यू: 2,261 करोड़ रुपये

यह आंकड़ा दिखाता है कि क्विक कॉमर्स की ग्रोथ बेहद तेज है और यह Zomato की फूड डिलीवरी बिजनेस को पछाड़ रहा है.

नए वर्टिकल्स पर बड़ा दांव

Eternal सिर्फ Zomato और Blinkit तक सीमित नहीं रहना चाहता. कंपनी ने नए प्रोजेक्ट्स पर भी निवेश शुरू कर दिया है. कंपनी ने इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 150 करोड़ रुपये निवेश करने का वादा किया है.

  • Bistro (10-मिनट फूड डिलीवरी सर्विस): फिलहाल 38 किचन दिल्ली NCR और बेंगलुरु में.
  • Nugget (AI कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म): ग्राहक सेवा को और तेज बनाने पर फोकस.
  • Greening India Initiative: सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन एनर्जी पर निवेश.

नतीजा क्या निकलेगा?

Eternal फिलहाल दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है. एक तरफ टैक्स विवाद और दूसरी तरफ प्रॉफिट पर दबाव. हालांकि Blinkit का तेज ग्रोथ कंपनी को लंबी रेस का खिलाड़ी बना सकता है. नई सर्विसेस जैसे Bistro और Nugget भी उसके बिजनेस मॉडल को मजबूत करने की कोशिश हैं. अब देखना होगा कि टैक्स विवाद का क्या असर पड़ता है और कंपनी किस तरह से अपनी बैलेंस शीट को सुधारती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6