GST Rate Cut: सोमवार से ₹85 हजार तक सस्ते हो जाएंगे टीवी, जानें किस मॉडल पर कितनी होगी बचत

GST Cut on TV: जीएसटी काउंसिल ने इस महीने की शुरुआत में 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी की दरों में कटौती करने का फैसला किया था, जिससे टेलीविजन और एसी, वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों की कीमतें कम हो गई हैं.
GST Rate Cut: सोमवार से ₹85 हजार तक सस्ते हो जाएंगे टीवी, जानें किस मॉडल पर कितनी होगी बचत

TV Prices.

GST Cut on TV: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कटौती के बाद टीवी विनिर्माता कीमतों में 2,500 रुपये से 85,000 रुपये तक की कमी करने जा रहे हैं. इससे उपभोक्ताओं को जीएसटी में कटौती का पूरा फायजा मिल सकेगा. साथ ही टीवी विनिर्माताओं को सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है.

टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन की कीमतें हुई कम

खपत को बढ़ावा देने के प्रयास में, जीएसटी काउंसिल ने इस महीने की शुरुआत में 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी की दरों में कटौती करने का फैसला किया था, जिससे टेलीविजन और एसी, वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों की कीमतें कम हो गई हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

VIDEO- Upcoming IPOs: सितंबर के आखिरी हफ्ते में आएंगे 7 बड़े IPO, देखें डिटेल्स

32 इंच से ज्यादा स्क्रीन साइज वाले टीवी सेट पर टैक्स घटा

32 इंच से ज्यादा स्क्रीन साइज वाले टीवी सेट पर शुल्क मौजूदा के 28% से घटकर 18% हो जाएगा. टीवी विनिर्माताओं ने स्क्रीन साइज और खूबियों के आधार पर कीमतों में 2,500 रुपये से 85,000 रुपये के बीच कटौती की घोषणा की है, ताकि जीएसटी में 10% की कटौती का फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके.

त्योहारी सीजन में बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद

टीवी उद्योग, जिसने इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों (अप्रैल से सितंबर) में लगभग स्थिर बिक्री दर्ज की है. उद्योग इस सप्ताह नवरात्रि से शुरू होने वाले त्योहारों के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है. इसके अलावा विनिर्माताओं को उम्मीद है कि कम कीमतों से बचत होने पर उपभोक्ता अतिरिक्त सुविधाओं वाले बड़े स्क्रीन साइज वाले टीवी खरीदें.

इन कंपनियों ने जारी की नई प्राइस लिस्ट

सोनी, एलजी और पैनासोनिक जैसे प्रमुख टीवी कंपनियां 22 सितंबर, 2025 से कम मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) वाली नई प्राइस लिस्ट लेकर आई हैं. इसके अलावा, विनिर्माताओं को उम्मीद है कि इससे साउंड बार और पार्टी स्पीकर जैसे बंडल वाले उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और इस त्योहारी सीजन में उन्हें दोहरे अंक में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

किस मॉडल की कितनी घटेगी कीमत

सोनी इंडिया

  • सोनी इंडिया अपने 43 इंच से 98 इंच स्क्रीन साइज वाले ब्राविया टीवी मॉडल पर 5,000 रुपये से 71,000 रुपये के बीच एमआरपी में कटौती कर रही है.
  • इसने 43 इंच वाले ब्राविया 2 की कीमत 59,900 रुपये से घटाकर 54,900 रुपये और 55 इंच वाले ब्राविया 7 की कीमत 2.50 लाख रुपये से घटाकर 2.30 लाख रुपये कर दी है.
  • इसी तरह, 98 इंच स्क्रीन साइज वाला इसका टॉप-एंड ब्राविया 5 मॉडल सोमवार से 9 लाख रुपये के मौजूदा मूल्य की तुलना में 8.29 लाख रुपये में मिलेगा.

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया

  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 43 इंच से 100 इंच स्क्रीन साइज वाले अपने टीवी सेट की कीमतों में 2,500 रुपये से 85,800 रुपये तक की कटौती की घोषणा की है.
  • इसने 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 30,990 रुपये से घटाकर 28,490 रुपये कर दी है.
  • कंपनी ने 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले दो लोकप्रिय मॉडल की कीमत 3,400 रुपये कम कर दी है, जो अब क्रमशः 42,990 रुपये और 68,490 रुपये में मिलेंगे.
  • एलजी के 100 इंच टीवी की कीमत 5,85,590 रुपये से घटाकर 4,99,790 रुपये कर दी गई है.

पैनासोनिक

  • पैनासोनिक ने भी एमआरपी में 3,000 रुपये से 32,000 रुपये के बीच कटौती की है.
  • इसने 43 इंच के टीवी की कीमत 3,000 रुपये से 4,700 रुपये तक कम कर दी है और उनकी एमआरपी को क्रमशः 36,990 रुपये, 49,990 रुपये और 58,990 रुपये से 33,990 रुपये, 45,990 रुपये और 54,290 रुपये कर दिया है.
  • पैनासोनिक के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत अब 65,990 रुपये से 76,990 रुपये के बीच है, जो 7,000 रुपये कम है.
  • पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के टॉप-एंड 75 इंच वाले मॉडल की कीमत चार लाख रुपये से घटाकर 3.68 लाख रुपये और 65 इंच वाले टॉप-एंड मॉडल की 3.20 लाख रुपये से घटाकर 2.94 लाख रुपये कर दी गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6