हेल्थ इंश्योरेंस पर सीधे बचेंगे ₹3,600, एक्सपर्ट बोले- 'यह शुभ संकेत है'

बीमा एडवाइजर जलिंदर दत्तात्रेय पन्हाले ने जीएसटी स्लैब में सुधार के बाद स्वास्थ्य बीमा यूजर्स को होने वाले फायदे के बारे में बताया है. जीएसटी स्लैब में सुधार से पहले हेल्थ इंश्योरेंस पर 18 फीसदी बीमा लगता था.
हेल्थ इंश्योरेंस पर सीधे बचेंगे ₹3,600, एक्सपर्ट बोले- 'यह शुभ संकेत है'

बीमा सलाहकार जलिंदर दत्तात्रेय पन्हाले ने गुरुवार को जीएसटी स्लैब में सुधार के बाद स्वास्थ्य बीमा उपयोगकर्ताओं को होने वाले लाभ के बारे में बताया. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में सुधार से पहले स्वास्थ्य बीमा के उपयोगकर्ताओं के लिए 18 फीसदी तक की दर निर्धारित थी, लेकिन अब इसे शून्य कर दिया गया है. इससे निश्चित तौर पर स्वास्थ्य बीमा के उपयोगकर्ताओं को लाभ पहुंचेगा.

चुकाने होगी 3600 रुपए की अतिरिक्त रकम

जलिंदर दत्तात्रेय पन्हाले ने कहा कि जीएसटी स्लैब में सुधार से पहले 20 हजार के हेल्थ इंश्योरेंस में 3,600 रुपये की रकम अतिरिक्त चुकानी पड़ती थी. लेकिन, अब वो पैसा बचेगा. इसके अलावा, टर्म इंश्योरेंस पर भी जीएसटी जीरो कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में हुए सुधार का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो पैसा आम आदमी को बचेगा, बाद में वही पैसा वो बाजार में दोबारा से निवेश कर सकेगा. इससे आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी. आर्थिक रूप से समृद्धि के मार्ग प्रशस्त होंगे, जो हमारी आर्थिक स्थिति के लिए शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

आर्थिक तौर पर शुभ संकेत

बीमा सलाहकार जालिंदर दत्तात्रय पन्हाले ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा के अलावा रोजमर्रा के इस्तेमाल में होने वाली वस्तुओं में भी जीएसटी की कटौती का फायदा आम लोगों को हुआ है, जिसे आर्थिक तौर पर शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में सुधार किया है, उसके लिए मैं धन्यवाद करना चाहूंगा. निश्चित तौर पर आम लोगों को इसका फायदा मिलेगा. इसके अलावा, आर्थिक गति भी तीव्र होगी। मैं समझता हूं कि इसे आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6