GST Rate Cut: पीएम बोले- 'इनकम-खर्च दोनों पर बचत.. ये है डबल धमाका', बताया इससे इकनॉमी से जुड़े कौन से पंचरत्न

पीएम मोदी ने कहा है कि नए जीएसटी स्लैब्स से इकनॉमी मजबूत होगी. उन्होंने इसे त्योहारों से पहले खुशियों का तोहफा कहा है. पीएम बोले कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ा फैसला है. उन्होंने कहा कि बदलाव जरूरी है.
GST Rate Cut: पीएम बोले- 'इनकम-खर्च दोनों पर बचत.. ये है डबल धमाका', बताया इससे इकनॉमी से जुड़े कौन से पंचरत्न

जीएसटी काउंसिल की तरफ से दरों में भारी कटौती करने के बाद आज पीएम मोदी ने भी उस पर अपनी बात कही है. पीएम मोदी ने कहा है कि नए जीएसटी स्लैब्स से इकनॉमी मजबूत होगी. उन्होंने इसे त्योहारों से पहले खुशियों का तोहफा कहा है. पीएम बोले कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ा फैसला है. उन्होंने कहा कि बदलाव जरूरी है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि 2014 से पहले इलाज बहुत महंगा था, क्योंकि कांग्रेस सरकार 16 फीसदी टैक्स लेती थी, जिसे भाजपा ने 5 फीसदी कर दिया. कांग्रेस राज में घर बनाना मुश्किल हो गया था, क्योंकि सीमेंट पर सरकार 29 फीसदी टैक्स लिया करती थी, जिसे अब 18 फीसदी कर दिया. कांग्रेस एसी, टीवी, फ्रिज जैसे उपकरणों पर 31 फीसदी टैक्स लेती थी, जिसे भाजपा सरकार में 18 फीसदी कर दिया गया. कांग्रेस किसानों के इस्तेमाल में आने वाले उपकरणों पर 12-14 फीसदी टैक्स लगाती थी, जिसे अब 0 और 5 फीसदी कर दिया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत

पीएम बोले कि छोटे बिजनेसमैन को आसानी हो, इसके लिए ज्यादा लेबर वाले सेक्टर में जीएसटी दरों को घटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी कम होने से देशवासियों को फायदा होगा. टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, लैदर इंडस्ट्री के बिजनेस को बहुत फायदा होगा. स्टार्टअप्स और एमएसएमई के लिए ना सिर्फ कुछ दरें घटी हैं, बल्कि कुछ प्रोसेस भी आसान हुई हैं.

अब नौजवान फिट भी होगा और हिट भी होगा

पीएम ने युवाओं की बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार चाहती है ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले. वह बोले कि युवाओं को ध्यान में रखते हुए जिम, सलून, योगा जैसी सर्विस पर जीएसटी घटाया है. उन्होंने कहा अब नौजवान फिट भी होगा और हिट भी होगा. पीएम ने हेल्थ की बात करते हुए कहा कि मोटापा हमारे देश के लिए चिंता का विषय है, ऐसे में हर किसी को खाने का तेल 10 फीसदी कम इस्तेमाल करना शुरू करना चाहिए. मोटापे के खिलाफ लड़ाई कमजोर नहीं पड़नी चाहिए.

भारत की अर्थव्यवस्था में जुड़े पंचरत्न

पीएम मोदी ने जीएसटी की दरें घटाने के कदम की बात करते हुए कहा कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था में पंचरत्न जुड़े हैं.

1- टैक्स सिस्टम आसान हो गया.
2- भारत के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाइफ बढ़ेगी.
3- कंजम्पशन और ग्रोथ दोनों को बूस्ट मिलेगा.
4- ईज ऑफ डूईंग से निवेश और नौकरियां बढेंगी.
5- विकसित भारत के लिए राज्यों और केंद्र की साझेदारी मजबूत होगी.

इनकम और खर्च दोनों में बचत

पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ जीएसटी नहीं, बल्कि इनकम टैक्स में भी कमी की गई है. अब 12 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स जीरो हो गया है. यानी इनकम में भी बचत.. खर्च में भी बचत.. ये डबल धमाका नहीं हो गया.

महंगाई भी निचले स्तर पर

पीएम ने कहा कि महंगाई की दर भी बहुत निचले स्तर पर है. ग्रो पीपल गवर्नेंस है, जनहित राजहित में फैसले लिए जाते हैं और देश आगे बढ़ता है. अभी भारत की ग्रोथ 8 फीसदी है. दुनिया में हम सबसे तेज ग्रो कर रहे हैं. यह 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है.

VIDEO- सिगरेट-शराब क्यों लगी 40% GST? जानिए वजह

आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प

पीएम ने आगे कहा कि मैं देशवासियों को कहूंगा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रिफॉर्म का सिलसिला रुकने वाला नहीं है. भारत की आत्मनिर्भरता कोई नारा नहीं है, इस दिशा में ठोस प्रयास हो रहे हैं, मेरी आप सभी शिक्षकों से भी अपेक्षा है कि आप बच्चों में आत्मनिर्भर भारत का बीजरोपण करें. हर विद्यार्थी को इस बारे में बताएं. आप ही बच्चों को आसानी से भारत के आत्मनिर्भर होने के महत्व को समझा सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6