&format=webp&quality=medium)
GST दरों में हाल ही में की गई कटौती का असर अब साफ दिखने लगा है. इसका जबरदस्त असर ऑटो सेक्टर में भी देखने को मिला है. जीएसटी कटौती के बाद देशभर में गाड़ियों की ऑनलाइन सर्च में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. ये बात जस्टडायल (Justdial) की एक रिपोर्ट में सामने आई है.
Justdial की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर से मिड-अक्टूबर 2025 के बीच देशभर में टू-व्हीलर की ऑनलाइन सर्च 306% बढ़ी है, जबकि फोर-व्हीलर की सर्च में 193% की बढ़ोतरी हुई है. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि GST कट के बाद आम लोगों की वाहन खरीद में रुचि तेजी से बढ़ी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, टू-व्हीलर सर्च में देशभर में औसतन 306% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बड़े शहरों में सर्च ट्रेंड कुछ यूं रहे-
जहां तक कारों की बात है, तो लोगों की दिलचस्पी चार पहिया वाहनों में भी तेजी से बढ़ी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि फोर-व्हीलर सर्च में 193% की बढ़ोतरी हुई है. सबसे ज्यादा सर्च इन शहरों में हुई-
ये रिपोर्ट सितंबर से मिड-अक्टूबर 2025 की अवधि पर आधारित है और इसकी तुलना मिड-जुलाई से अगस्त 2025 के डेटा से की गई है.