&format=webp&quality=medium)
ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी Tax: जीएसटी परिषद की बैठक से पहले दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बुधवार को ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी कर लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है. जीएसटी परिषद बुधवार को अपनी बैठक में 28 फीसदी प्रतिशत Tax लगाने के लिए ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो में सप्लाई प्राइस के निर्धारण तौर-तरीकों को अंतिम फैसला दे सकती है.
आतिशी ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इसके चलते आतिशी ने कहा कि यह वे बैठक में उनका मुद्दा उठाएंगी.आतिशी ने ट्वीट कर कहा की पिछले महीने जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी Tax लगाने का फैसला किया था. स्टार्ट-अप परिवेश के कई उद्यमियों और निवेशकों ने इसक फैसले का विरोध किया है. क्योंकि उनका मानना है कि इस फैसले से तेजी से बढ़ता यह उद्योग जल्द नष्ट हो जाएगा.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और राज्यों के मंत्रियों मौजूदगी में 11 जुलाई को हुई परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग कसीनो और घुड़दौड़ में दांव के पूरे मूल्य पर 28 फीसदी कर लगाने को मंजूरी दी। इसके बाद केंद्र और राज्य कर अधिकारियों वाली लॅा समिति ने Income Tax Department के लिए सप्लाई प्राइस की गणना के संबंध में जीएसटी परिषद के विचार के लिए Draft रुल तैयार किए हैं.
Zee Business Hindi Live