&format=webp&quality=medium)
मई महीने में देश का नेट जीएसटी कलेक्शन ₹1,66,904 करोड़ दर्ज किया गया है. (File Image)
GST Collection May 2026: देश के आर्थिक मोर्चे से एक अच्छी खबर आई है. मई 2026 में सरकार का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन मजबूत बना रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में देश का नेट जीएसटी कलेक्शन ₹1,66,904 करोड़ दर्ज किया गया है. यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.3 फीसदी ज्यादा है.
वहीं, अगर कुल कलेक्शन यानी टोटल ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू की बात करें तो यह सालाना आधार पर 3.2% की ग्रोथ के साथ ₹1,94,184 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल मई 2025 में ₹1,88,172 करोड़ था. मई महीने में आयात से GST कलेक्शन सालाना आधार पर 19.1% बढ़कर ₹59,654 करोड़ हो गया. हालांकि, घरेलू लेनदेन से GST राजस्व में 2.6% की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर ₹1.35 लाख करोड़ रह गया.
ये भी जरूर पढ़ें- 75 देशों में फैला है कारोबार, आज मिला ₹2,002 करोड़ का नया ऑर्डर; इंफ्रा स्टॉक पर रखें नजर

इसके बावजूद,नेट GST कलेक्शन (रिफंड के बाद) मई में ₹1.66 लाख करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 3.3% अधिक है. महीने के दौरान GST रिफंड्स भी 2.6% बढ़कर ₹27,281 करोड़ रहे.
टैक्स फैक्ट्स के अनुसार:
महीने के दौरान कुल रिफंड 2.6% बढ़कर 27,281 करोड़ रुपए हो गया. रिफंड को समायोजित करने के बाद मई 2026 में ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू ग्रोथ लगभग 9% रही, जबकि समायोजित घरेलू सकल जीएसटी ग्रोत करीब 5% आंकी गई.
मई में सकल घरेलू जीएसटी राजस्व 1,34,530 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की तुलना में 2.6% कम है. वहीं, आयात से मिले सकल जीएसटी राजस्व में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह सालाना आधार पर 19.1% बढ़कर 59,654 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो आयात-आधारित कर संग्रह की मजबूती को दर्शाता है.
पिछले वर्ष दर्ज एकमुश्त भुगतान के प्रभाव को हटाने के बाद मई में समायोजित नेट जीएसटी रेवेन्यू ग्रोथ लगभग 10% रही. वर्तमान वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में सकल जीएसटी संग्रह 6.2% बढ़कर 4.37 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि नेट जीएसटी रेवेन्यू 5.5% बढ़कर 3.78 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया.
इसके अलावा, मई 2025 के जीएसटी कलेक्शन में एक दूरसंचार कंपनी द्वारा स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए किया गया लगभग 10,000 करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान भी शामिल था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ये भी जरूर पढ़ें- Navratna PSU Stock पर Sell की सलाह, मुनाफा 35% बढ़ा, फिर भी ब्रोकरेज ने कहा- अभी रहें सावधान
अप्रैल में 8.7% बढ़ा था GST कलेक्शन
बता दें कि अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 8.7% बढ़कर रिकॉर्ड 2,42,702 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था. वहीं, रिफंड समायोजन के बाद अप्रैल का नेट जीएसटी रेवेन्यू 2,10,909 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 7.3% की ग्रोथ दिखाता है.
वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दो महीनों यानी अप्रैल और मई के दौरान कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 4.37 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4.11 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले 6.2% अधिक है. नेट जीएसटी कलेक्शन भी 5.5% बढ़कर 3.78 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया.
सरकार के अनुसार, यह प्रदर्शन पूरे वर्ष के जीएसटी राजस्व लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सकारात्मक संकेत देता है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल 2026-27 में वस्तुओं से जुड़ी कर योग्य आपूर्ति में 26.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. खास बात यह रही कि सभी 27 प्रमुख वस्तु श्रेणियों में सकारात्मक बढ़ोतरी देखने को मिली. इससे स्पष्ट है कि घरेलू मांग व्यापक स्तर पर मजबूत बनी हुई है.
सर्विस सेक्टर ने भी शानदार प्रदर्शन किया. कर योग्य सेवा आपूर्ति में 22.2% की ग्रोथ दर्ज की गई और सभी प्रमुख सेवा श्रेणियों में सकारात्मक बढ़ोतरी देखने को मिली. यह देश की खपत-आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूती और सेवा क्षेत्र की स्थिरता को दर्शाता है.
राज्यों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई बड़े राज्यों ने मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की. मई में कर्नाटक के एसजीएसटी संग्रह में 11%, आंध्र प्रदेश में 11%,उत्तर प्रदेश में 9% और महाराष्ट्र में 8% की बढ़ोतरी हुई. केरल ने 19% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि गुजरात का संग्रह 3% बढ़ा.
आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद भी कई राज्यों का प्रदर्शन और बेहतर रहा. कर्नाटक में एसजीएसटी राजस्व 17%, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 16-16%, केरल में 15% और तेलंगाना में 14% बढ़ा. हरियाणा ने 22% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)