मई में GST ने जमकर भरा सरकार का खजाना, कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार, पिछले साल से 16% ज्यादा!

Gross GST Collection: जीएसटी के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर आई है. मई में देश का ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 16.4 फीसदी बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
मई में GST ने जमकर भरा सरकार का खजाना, कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार, पिछले साल से 16% ज्यादा!

Gross GST Collection: देश का ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन मई में 16.4 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. इससे पहले, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.37 लाख करोड़ रुपये के अपने अबतक के अभी तक के उच्चस्तर पर पहुंच गया था. मई में घरेलू लेनदेन से कुल जीएसटी राजस्व 13.7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात से जीएसटी संग्रह 25.2 प्रतिशत बढ़कर 51,266 करोड़ रुपये रहा.

35434 करोड़ रुपए का केंद्रीय जीएसटी रेवेन्यू

मई में कुल केंद्रीय जीएसटी राजस्व 35,434 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी राजस्व 43,902 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी संग्रह लगभग 1.09 लाख करोड़ रुपये रहा. उपकर से राजस्व 12,879 करोड़ रुपये रहा. मई, 2024 में जीएसटी संग्रह 1,72,739 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच, महीने के दौरान कुल रिफंड चार प्रति शत घटकर 27,210 करोड़ रुपये रह गया. मई के दौरान शुद्ध जीएसटी संग्रह 20.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ लगभग 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन राज्यों में 17 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

डेलॉयट इंडिया के साझेदार एम एस मणि ने पीटीआई भाषा से कहा कि राज्यों में जीएसटी संग्रह में वृद्धि में व्यापक आधार पर अंतर देखा जा रहा है. ऐसे में प्रत्येक राज्य में ऐसे क्षेत्रों का गहन विश्लेषण करने की जरूरत है, जो उसके लिए महत्वपूर्ण हैं. महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों ने संग्रह में 17 प्रतिशत से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों ने छह प्रतिशत तक की वृद्धि दिखाई है.

मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे कुछ राज्यों में जीएसटी संग्रह में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. मणि ने कहा, “इसलिए, देशभर में औसत वृद्धि, संभवतः क्षेत्रीय या मौसमी कारकों के कारण राज्यों में समान रूप से परिलक्षित नहीं होती है, जिसके लिए गहन डेटा आधारित विश्लेषण की आवश्यकता होती है.”

(भाषा के इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6