किसानों को बड़ी राहत! फर्टिलाइजर और केमिकल पर GST में होगी भारी कटौती

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में होने वाली है.
किसानों को बड़ी राहत! फर्टिलाइजर और केमिकल पर GST में होगी भारी कटौती

GST Council Meeting.

GST Council Meeting: किसानों के लिए अच्छी खबर है. सरकार रेट रेशनलाइजेशन में केमिकल और फर्टिलाइजर सेक्टर में बड़ी कटौती कर सकता है. अमोनिया, सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड पर जीएसटी 18 से घटाकर 5% करने का प्लान है. इससे कंपनियों की इनपुट कॉस्ट घटेगी और किसानों को सस्ती खाद का फायदा मिलेगा. बता दें कि जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में होने वाली है.

किसानों के लिए बड़ी सौगात

केंद्र सरकार ने GOM को भेजे अपने प्रस्ताव में अमोनिया, सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड में बड़ी कटौती का प्रस्ताव दिया है. इस कटौती से केमिकल और फर्टिलाइजर कंपनियों की इनपुट कॉस्ट में बड़ी गिरावट आएगी. जिससे फर्टिलाइजर और केमिकल जो किसानो के लिए बड़ी सौगात होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- बारिश में करें इस 'चमत्कारी' फल की खेती! कमाई इतनी कि गिनते-गिनते थक जाएंगे नोट, सरकार भी दे रही ₹50 हजार

किसानों को होगा सीधा फायदा

जीएसटी में कटौती से खाद बनाने वाली कंपनियों की लागत कम होगी. इसका फायदा किसानों तक पहुंचेगा, क्योंकि फर्टिलाइजर की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है. सरकार का यह कदम कृषि क्षेत्र को सीधा सपोर्ट देगा.

कंपनियों की लागत में कमी, मुनाफा बढ़ेगा

इन टैक्स कटौतियों से फर्टिलाइजर कंपनियों को सीधा फायदा होगा. इनकी प्रोजेक्ट कॉस्ट कम होगी और ऑपरेटिंग मुनाफा बढ़ेगा. इससे केमिकल और फर्टिलाइजर सेक्टर में निवेश और तेजी आ सकती है.

खबर से जुड़े FAQs

सवाल: सरकार किस सेक्टर पर जीएसटी घटाने की तैयारी कर रही है?
जवाब: केमिकल और फर्टिलाइजर सेक्टर पर.

सवाल: किन केमिकल्स पर जीएसटी घटाने का प्रस्ताव है?
जवाब: अमोनिया, सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% करने की तैयारी है.

सवाल: किसानों को इससे क्या फायदा होगा?
जवाब: फर्टिलाइजर की लागत घटेगी, जिससे किसानों को सस्ता खाद मिलेगा.

सवाल: जीएसटी काउंसिल की बैठक कब है?
जवाब: 3 और 4 सितंबर को बैठक होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6