GST 2.0 और फेस्टिव सीजन का डबल इफेक्ट: डिजिटल लेनदेन में हुआ जबरदस्त इजाफा, पहले दो दिन में 11 लाख करोड़ के ट्रांजैक्शन

GST 2.0 की टैक्स कटौती और त्योहारों के डबल कॉम्बिनेशन ने भारतीय बाजार को जबरदस्त बढ़ावा दिया. डिजिटल पेमेंट में 10 गुना उछाल और क्रेडिट कार्ड खर्च में 5 गुना बढ़त ने इकोनॉमी को मजबूत रफ्तार दी है. जानें आंकड़ों के साथ पूरी रिपोर्ट.
GST 2.0 और फेस्टिव सीजन का डबल इफेक्ट: डिजिटल लेनदेन में हुआ जबरदस्त इजाफा, पहले दो दिन में 11 लाख करोड़ के ट्रांजैक्शन

जैसे ही देश में त्योहारी रौनक शुरू हुई, वैसे ही भारतीय अर्थव्यवस्था ने भी एक नई रफ्तार पकड़ ली है. इस बार ये रौनक सिर्फ त्योहारों की वजह से नहीं है, बल्कि GST 2.0 की नई दरों का भी इसमें बड़ा हाथ है. GST 2.0 और फेस्टिव सीजन के डबल इफेक्ट के चलते कंज्यूमर डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है. वहीं डिजिटल ट्रांजैक्शन के आंकड़ों ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

श्राद्ध पक्ष के के बाद नवरात्रि शुरू होते ही लोगों ने जमकर खरीदारी करनी शुरू कर दी है. आलम ये है कि नई दरें लागू होने के पहले ही दिन डिजिटल ट्रांजैक्शन में 10 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. शुरुआती दो दिनों में तो रोजाना लगभग 11 लाख करोड़ रुपये तक के ट्रांजैक्शन हुए, ये दिखाता है कि लोग अब कैश की जगह डिजिटल पेमेंट को कितना पसंद कर रहे हैं.

इन चीजों पर सबसे ज्‍यादा खर्च कर रहे लोग

Add Zee Business as a Preferred Source

लोग सबसे ज्‍यादा कार, मोटरसाइकिल और Home Appliances पर सबसे ज्यादा खर्च कर रहे हैं. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि श्राद्ध पक्ष खत्म होने और नवरात्रि की शुरुआत के बाद खरीदारी का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वो दिवाली तक जारी रहेगा

GST और त्योहारों का असर

Mode of Payment21Sep22Sep23Sep
NEFT21,2241.6 Lk1.4Lk
UPI60,32182,47781,648
IMPS10,52020,24120,114
Credit Card2,62012,9458,922
Debit Card6471,6901,360

ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि कैसे त्योहारों और GST कटौती ने मिलकर डिजिटल पेमेंट को एक नई ऊंचाई दी है. NEFT में 21 सितंबर के मुकाबले 22 सितंबर को 1.6 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ, जो एक दिन में जबरदस्त उछाल है. UPI और IMPS ट्रांजैक्शन में भी लगातार बढ़ोतरी देखी गई, जो छोटे और बड़े दोनों तरह के भुगतानों में डिजिटल माध्यमों की बढ़ती स्वीकार्यता को दिखाता है.

क्रेडिट कार्ड यूजर्स ने उठाया GST 2.0 का जमकर फायदा

GST 2.0 का सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी ने उठाया है, तो वो हैं क्रेडिट कार्ड यूजर्स. नई GST दरें लागू होने के पहले तीन दिनों में ही क्रेडिट कार्ड स्पेंडिंग में 5 गुना की जबरदस्त बढ़त देखी गई है. जहां पहले दैनिक औसत स्पेंडिंग 5 से 6000 रुपये की रेंज में रहती थी, वो बढ़कर 20 से 25000 रुपये तक पहुंच गई है.

पिछले महीनो की Avg Daily Credit Card Spend

MonthSpend(In Cr)
Jan5,953
Feb5,985
Mar6,513
Apr6,154
May6,136
June6,114
July6,265
Aug6,178
First 3 Day After GST25,000

ये ट्रेंड साफ दिखाता है कि क्रेडिट कार्ड कस्‍टमर्स ने GST 2.0 से मिले फायदों को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. खासकर त्योहारों के इस मौसम में, जहां बड़े खर्चों की उम्मीद होती है, क्रेडिट कार्ड्स ने लोगों को फाइनेंशियल सुविधा के साथ-साथ बचत का मौका भी दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6