Gross Salary vs Net Salary: ऑफर लेटर देखकर खुश होने से पहले ये फर्क जरूर जान लें, वरना होगा झटका!

नया जॉब ऑफर मिला है? सिर्फ बड़ी सैलरी फिगर देखकर खुश न हों. तो जानें ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) और नेट सैलरी (Net Salary) के बीच का असली अंतर. इस खबर में समझें कि पीएफ और टैक्स कटने के बाद आपके हाथ में (In-hand Salary) कितना पैसा आएगा.
Gross Salary vs Net Salary: ऑफर लेटर देखकर खुश होने से पहले ये फर्क जरूर जान लें, वरना होगा झटका!

करी बदलने वाले हैं या पहली बार जॉब शुरू कर रहे हैं, तो Gross Salary vs Net Salary का फर्क समझें( फोटो: एआई)

जब नया जॉब ऑफर मिलता है, तो सबसे पहले नजर जाती है सैलरी फिगर पर.असल में कई लोग बड़ी रकम देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन महीने के आखिर में बैंक अकाउंट में कम पैसा देखकर हैरान रह जाते हैं. वजह है Gross Salary और Net Salary का फर्क.

जी हां यही अंतर तय करता है कि आपकी कमाई कितनी है और हाथ में कितना पैसा आएगा.तो अगर आप नौकरी करते हैं, नौकरी बदलने वाले हैं या पहली बार जॉब शुरू कर रहे हैं, तो यह फर्क समझना बेहद जरूरी है.

एक नजर में समझें पहले

Add Zee Business as a Preferred Source
  • ग्रॉस सैलरी यानी कि कटौतियों से पहले कुल सैलरी
  • नेट सैलरी मतलब कटौतियों के बाद हाथ में आने वाला पैसा
  • PF, टैक्स, ESI, प्रोफेशनल टैक्स कटने के बाद नेट सैलरी मिलती है
  • जॉब कम्पेयर करते समय सिर्फ ग्रॉस नहीं, नेट सैलरी देखें
  • EMI, बजट और सेविंग्स पर नेट सैलरी का असर पड़ता है

Gross Salary क्या होती है?

  • Gross Salary वह कुल रकम होती है जो कंपनी आपको देती है
  • इसमें से टैक्स और दूसरी कटौतियां अभी नहीं हुई होतीं

इसमें शामिल हो सकता है:

  • बेसिक सैलरी
  • HRA (हाउस रेंट अलाउंस)
  • ट्रैवल अलाउंस
  • मेडिकल अलाउंस
  • बोनस
  • इंसेंटिव
  • दूसरे फायदे

Net Salary क्या होती है?

  • Net Salary वही रकम है जो महीने के आखिर में आपके बैंक अकाउंट में आती है
  • इसे Take Home Salary या इन हैंड सैलरी भी कहा जाता है
  • इसमें ग्रॉस सैलरी से PF, Tax और बाकी कटौतियां घटाई जाती हैं

उदाहारण: ₹60,000 Salary में हाथ में कितना आएगा?

मान लीजिए आपकी ग्रॉस सैलरी ₹60,000 है

  • PF = ₹2,400
  • प्रोफेशनल टैक्स = ₹200
  • TDS = ₹1,800
  • कुल कटौती = ₹4,400 करीब

Net Salary

60000 - 4400 = 55600

यानी बैंक अकाउंट में आएंगे करीब ₹55,600

Gross vs Net Salary: असली फर्क क्या है?

तुलनाGross SalaryNet Salary
मतलबकुल वेतनहाथ में आने वाला वेतन
कटौतीनहीं होतीकटौती के बाद
रकमज्यादा होती हैकम होती है
उपयोगOffer Letter, CTC, PromotionEMI, Budget, Savings

आपके लिए क्या है मायने?

अगर नौकरी जॉइन कर रहे हैं:

ऑफर लेटर देखकर खुश होने से पहले पूछिए In-Hand कितना मिलेगा?

अगर जॉब बदल रहे हैं:

  • दो कंपनियों का Gross Salary एक जैसा हो सकता है, लेकिन Net अलग हो सकता है

अगर EMI लेना चाहते हैं:

  • बैंक आपकी Net Income ज्यादा देखता है

किन कटौतियों से Salary कम होती है?

1. PF (Provident Fund)

  • रिटायरमेंट सेविंग के लिए कटता है

2. Income Tax / TDS

  • इनकम स्लैब के हिसाब से कटता है

3. ESI

  • कुछ कर्मचारियों के लिए मेडिकल बेनिफिट योजना

4. Professional Tax

  • कुछ राज्यों में लागू टैक्स
salary

लोगों की सबसे बड़ी गलतफहमियां

गलतफहमी 1: Gross ही हाथ में आता है

सच: नहीं, Net Salary आती है

गलतफहमी 2: सिर्फ PF कटता है

सच: Tax, ESI, इंश्योरेंस भी कट सकता है

गलतफहमी 3: Gross Salary बेकार है

सच: प्रमोशन, लोन पात्रता और CTC में ग्रॉस अहम है

नौकरी बदलते समय क्या देखें?

नई नौकरी लेते समय ये 5 सवाल पूछें:

  • इन-हैंड सैलरी कितनी होगी?
  • वेरिएबल पे कितना है?
  • बोनस की गारंटी है या नहीं?
  • PF कितना कटेगा?
  • इंश्योरेंस डिडक्शन है क्या?


आपके काम की बात

Gross Salary आपको दिखाती है कि कंपनी आपको कितना दे रही है. Net Salary बताती है कि असल में आपके हाथ में कितना आएगा.तो अगर आप स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग करना चाहते हैं, तो सिर्फ बड़ी Salary Figure देखकर खुश मत होइए Net Salary जरूर समझिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Net Salary और In-Hand Salary एक ही है?

हां, आमतौर पर दोनों एक ही मानी जाती हैं

Q2 Gross Salary ज्यादा क्यों होती है?

क्योंकि उसमें कटौतियां शामिल नहीं होतीं

Q3 EMI किस Salary पर लें?

हमेशा Net Salary देखकर

Q4 Offer Letter में क्या देखना चाहिए?

Gross, CTC, Net, Variable Pay और deductions

Q5 क्या हर कंपनी में deduction अलग हो सकता है?

हां, policy और structure के हिसाब से

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6