&format=webp&quality=medium)
भारत में पेंशन को अक्सर परिवार की फाइनेंशियल सेफ्टी का सबसे बड़ा सहारा माना जाता है. आमतौर पर माना जाता है कि सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद पेंशन का अधिकार केवल पत्नी, पति या बेटों को मिलता है. लेकिन अब यह धारणा बदल रही है. दरअसल, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने परिवार पेंशन से जुड़े नियमों को और साफ करते हुए बेटियों के अधिकारों को मजबूत किया है.असल में नए नियमों के तहत अब सरकारी कर्मचारी की शादीशुदा, तलाकशुदा या विधवा बेटी भी परिवार पेंशन की हकदार हो सकती है.
असल में सरकार का कहना है कि यह बदलाव Central Civil Services (Pension) Rules, 2021 के तहत लागू है और अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है. इसका मकसद बेटियों को आर्थिक सुरक्षा देना और परिवार पेंशन के अधिकारों को अधिक समान बनाना है.
वैसे कई मामलों में यह भी साफ किया गया है कि अगर बेटी शादीशुदा है लेकिन फाइनेंशियल रूप से डिपेंड है या कुछ बाकी शर्तें पूरी करती है, तो उसे भी पेंशन मिलने का रास्ता खुल सकता है. इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन बेटियों को मिलेगा जो माता-पिता पर निर्भर थीं और उनके निधन के बाद आर्थिक संकट में आ जाती थीं.
इसके बाद नियमों के अनुसार-
सरकार का कहना है कि इन रूल्स का उद्देश्य यह तय करना है कि कर्मचारी की मौत के बाद परिवार फाइनेंशियल रूप से अनसेफ न हो.
परिवार पेंशन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि कर्मचारी की मृत्यु कब हुई,नौकरी के दौरान या रिटायरमेंट के बाद..
सरकारी नियमों के अनुसार अगर कर्मचारी की मौत नौकरी के दौरान हो जाती है, तो परिवार को उसके वास् का करीब 50% पेंशन के रूप में मिल सकता है.
अगर कर्मचारी की मौत रिटायरमेंट के बाद होती है, तो परिवार पेंशन आम तौर पर लास्ट सैलरी का करीब 30% होती है.
नए नियमों में एक जरूरी बात यह भी साफ की गई है कि अगर बेटी किसी नौकरी में भी हो, तब भी कई परिस्थितियों में उसका परिवार पेंशन का अधिकार बना रह सकता है, बस यही इस रूल में सबसे बड़ा चेंज माना जा रहा है.
सरकार ने यह भी कहा है कि सरकारी कर्मचारियों को अपने Nomination Form को सही तरीके से भरना और अपडेट करना बेहद जरूरी है.
कई पुराने मामलों में यह देखा गया कि कर्मचारियों ने नामांकन फॉर्म में सिर्फ पत्नी या बेटे का नाम लिखा होता था,तो ऐसे में बाद में बेटियों को पेंशन पाने में काफी दिक्कत होती थी.
अब सरकार ने साफ कहा है कि कर्मचारियों को अपने डाक्यूमेंट्स में बेटियों का नाम भी शामिल करना चाहिए, ताकि फ्यूचर में पेंशन से जुड़े अधिकारों पर कोई विवाद न हो.
डाक्यूमेट्स सही तरीके से अपडेट होने पर बेटियों को पेंशन पाने में किसी तरह की कानूनी या प्रशासनिक परेशानी नहीं होगी.
पेंशन से जुड़े नियमों के साथ-साथ सरकार ने Life Certificate से जुड़े रूल्स में भी कुछ बदलाव किए हैं.
इसका मकसद पेंशनभोगियों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाना है ताकि उन्हें हर साल पेंशन जारी रखने के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े.
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जैसी सुविधाओं के जरिए अब बुजुर्ग पेंशनर्स घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

यह फैसला Gender Equality की दिशा में एक बड़ा कदम है. पहले परिवार पेंशन में बेटियों की स्थिति अक्सर कमजोर मानी जाती थी, लेकिन नए नियमों से उनके अधिकार मजबूत हुए हैं. इसके अलावा, समाज में ऐसे कई मामले सामने आते हैं जहां बेटियां ही बुजुर्ग माता-पिता का सहारा होती हैं. तो ऐसे में पेंशन का अधिकार उन्हें फाइनेंशियल सेफ्टी दे सकता है.
कुल मिलाकर, Pension Rules 2026 के तहत सरकार ने परिवार पेंशन के नियमों को ज्यादा पारदर्शी और समावेशी बनाने की कोशिश की है.तो अब शादीशुदा, विधवा या तलाकशुदा बेटियों के अधिकार पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं. ऐसे में अगर सरकारी कर्मचारी अपने नामांकन दस्तावेज सही तरीके से अपडेट रखते हैं, तो भविष्य में उनकी बेटियों को पेंशन पाने में कोई परेशानी नहीं होगी. सरकार का यह कदम उन लाखों परिवारों के लिए राहत की खबर है, जहां बेटियां भी परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाती हैं.
FAQs
1. क्या बेटियां परिवार पेंशन की हकदार होती हैं?
हाँ, सरकारी नियमों के अनुसार अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियां परिवार पेंशन पाने की पात्र हो सकती हैं
2. शादीशुदा बेटी को क्या पेंशन मिल सकती है?
कुछ परिस्थितियों में शादीशुदा बेटी भी पात्र हो सकती है, लेकिन आमतौर पर अविवाहित, विधवा या तलाकशुदा बेटियों को प्राथमिकता दी जाती है
3. परिवार पेंशन की राशि कैसे तय होती है?
अगर कर्मचारी की मृत्यु सेवा के दौरान होती है तो करीब 50% वेतन और रिटायरमेंट के बाद मौत होने पर करीब 30% वेतन परिवार पेंशन के रूप में मिल सकता है
4. परिवार पेंशन पहले किसे मिलती है?
सबसे पहले पति या पत्नी को पेंशन मिलती है। उनके न होने पर बच्चों को नियमों के अनुसार पेंशन दी जाती है
5. बेटियों को पेंशन मिलने में सबसे जरूरी दस्तावेज क्या है?
Nomination Form और सही दस्तावेज अपडेट होना बेहद जरूरी है, तभी बेटियों को पेंशन पाने में परेशानी नहीं होती.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)