8.5 लाख कर्मचारियों के काम की खबर, जल्‍द मिलेगा सैलरी बढ़ने का गिफ्ट

सरकारी बैंकों के साढ़े 8 लाख कर्मचारियों की सैलरी जल्‍द बढ़ सकती है. केंद्र सरकार जल्‍द उन्‍हें यह तोहफा देगी. सरकार ने इसके लिए बैंकों के मैनेजमेंट को निर्देश दिया है कि वे बैंकरों की सैलरी बढ़ाएं.
8.5 लाख कर्मचारियों के काम की खबर, जल्‍द मिलेगा सैलरी बढ़ने का गिफ्ट

बैंकरों को 1 महीने की सैलरी एडवांस में दी गई है. (Dna)

सरकारी बैंकों के साढ़े 8 लाख कर्मचारियों की सैलरी जल्‍द बढ़ सकती है. केंद्र सरकार जल्‍द उन्‍हें यह तोहफा देगी. सरकार ने इसके लिए बैंकों के मैनेजमेंट को निर्देश दिया है कि वे बैंकरों की सैलरी बढ़ाएं. राज्‍यसभा में वित्‍त राज्‍यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार ने Public Sector Banks (PSB) को इसके लिए डायरेक्‍शन दिया है.

ठाकुर ने बताया कि Indian Bank Association (IBA) ने बताया है कि PSB के 8.47 लाख कर्मचारियों की सैलरी में रिवीजन 1 नवंबर 2017 से रुका हुआ है. एसोसिएशन और PSB कर्मचारियों के बीच बातचीत चल रही है. हालांकि बैंकरों को 1 महीने की सैलरी एडवांस में दी गई है.

क्‍या है बैंकरों की डिमांड
बैंक कर्मचारी अपनी सैलरी 25 फीसदी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. जबकि IBA इसे 12 प्रतिशत तक बढ़ाने पर राजी है. बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का मामला नवंबर 2017 से लटका पड़ा है. इसके लिए कई बार बैंक यूनियन और IBA के बीच बैठक भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

Add Zee Business as a Preferred Source

हर 5 साल पर बढ़ती है सैलरी
बैंक कर्मचारियों के वेतन में हर 5 साल पर बढ़ोतरी होती है. पिछली बार भी वेतन बढ़ोतरी में देरी हुई थी. बैंकरों की सैलरी 2012 के बजाय 2015 में बढ़ी थी. IBA ने इस मुद्दे को निपटाने के लिए एक कमेटी भी बनाई थी. बैंकर विदेशी बैंकों और अन्य कंपनियों की तर्ज पर 5 डे वीक, बैंक स्टाफ की कमी को दूर करने और पुरानी पेंशन में सुधार करने सहित दूसरी मांग भी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि बैंकरों का फरवरी में DA बढ़ा है. उनके DA में 4.2% की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी फरवरी-अप्रैल क्‍वार्टर के लिए है. इंडियन बैंक्‍स एसोसिएशन (IBA) ने इसका आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि AIACPI (All India Average Consumer Price Index) के दिसंबर 2019 के आंकड़े आ गए हैं. इसके अनुसार अक्‍टूबर 2019 में औसत CPI 7418.42 था. जो दिसंबर में बढ़कर 7532.55 हो गया. वहीं नवंबर में यह 7486.90 पर पहुंच गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6