EPFO के 68 लाख पेंशनधारकों को खुशखबरी! देश भर में लागू हुआ CPPS, अब किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पेंशन

EPS Pensioners: ईपीएफओ (EPFO) ने देश भर में अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट्स सिस्टम (CPPS) लागू करने का काम पूरा कर लिया है. इससे 68 लाख से अधिक पेंशनधारकों को फायदा होगा. 
EPFO के 68 लाख पेंशनधारकों को खुशखबरी! देश भर में लागू हुआ CPPS, अब किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पेंशन

EPS Pensioners: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) के 68 लाख पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी है. ईपीएफओ पेंशनधारक (EPFO Pensioners) अब किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकेंगे. ईपीएफओ (EPFO) ने देश भर में अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट्स सिस्टम (CPPS) लागू करने का काम पूरा कर लिया है. इससे 68 लाख से अधिक पेंशनधारक लाभान्वित होंगे.

अब किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पेंशन

श्रम मंत्रालय ने मंत्रालय ने कहा कि कि सीपीपीएस मौजूदा पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से एक आदर्श बदलाव है, जो विकेन्द्रीकृत है. इसमें ईपीएफओ (EPFO) का प्रत्येक क्षेत्रीय/क्षेत्रीय कार्यालय केवल 3-4 बैंकों के साथ अलग-अलग समझौते करता है. सीपीपीएस (CPPS) के तहत, लाभार्थी किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकेंगे और पेंशन शुरू होने के समय सत्यापन के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी. राशि जारी होने पर तुरंत जमा कर दी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 15 दिन में तगड़ा मुनाफा, खरीदें ये 6 स्टॉक्स

पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी

बयान में कहा गया है कि जनवरी, 2025 से सीपीपीएस सिस्टम पूरे भारत में पेंशन का वितरण सुनिश्चित करेगी और पेंशनधारकों के किसी अन्य स्थान पर जाने या उनके द्वारा अपना बैंक या शाखा बदलने के बावजूद पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) को एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी. इससे उन पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृहनगर चले जाते हैं.

मंत्रालय ने बयान में कहा कि सीपीपीएस (CPPS) की पहली पायलट परियोजना पिछले साल अक्टूबर में करनाल, जम्मू और श्रीनगर क्षेत्रीय कार्यालयों में पूरी हो गयी थी. इसमें 49,000 से अधिक ईपीएस पेंशनधारकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई थी. बयान के अनुसार, दूसरी पायलट परियोजना नवंबर में 24 क्षेत्रीय कार्यालयों में शुरू किया गया था, जहां 9.3 लाख से अधिक पेंशनधारकों को लगभग 213 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई.

बयान में कहा गया कि पेंशन सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने दिसंबर में कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत नए सीपीपीएस को पूर्ण स्तर पर लागू किया. दिसंबर, 2024 के लिए ईपीएफओ के सभी 122 पेंशन वितरण क्षेत्रीय कार्यालयों से संबंधित 68 लाख से अधिक पेंशनधारकों को लगभग 1,570 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6