FREE में अपडेट हो जाएगा Aadhaar! 1 साल तक नहीं देनी होगी कोई फीस, लेकिन सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

UIDAI ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को एक साल के लिए पूरी तरह फ्री कर दिया है. 5 और 15 साल पर होने वाले अनिवार्य अपडेट अब बिना किसी शुल्क के होंगे. इस फैसले से लगभग 6 करोड़ बच्चों को सीधा फायदा मिलेगा और सरकारी योजनाओं तक पहुंच आसान होगी.
FREE में अपडेट हो जाएगा Aadhaar! 1 साल तक नहीं देनी होगी कोई फीस, लेकिन सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Aadhaar Card से जुड़ी एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में होने वाले बायोमेट्रिक अपडेट को एक साल के लिए पूरी तरह फ्री कर दिया है. यानी अब माता-पिता बिना किसी शुल्क के अपने बच्चों के फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो अपडेट करा सकते हैं. यह सुविधा खास तौर पर उन बच्चों के लिए है, जिनकी उम्र 5 और 15 साल होती है, क्योंकि इन उम्रों पर बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य माना जाता है. नई छूट के बाद अब 5–17 वर्ष की आयु के करोड़ों बच्चों को इस फैसले का सीधा फायदा मिलेगा.

क्यों जरूरी है बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट?

आधार कार्ड बच्चों के लिए बन तो जाता है, लेकिन 5 साल से कम उम्र में उनके फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन नहीं लिए जाते. वजह यह है कि इतनी छोटी उम्र में बायोमेट्रिक पूरी तरह विकसित नहीं होते. इसलिए UIDAI का नियम है कि 5 साल पूरे होने पर पहला बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) जरूरी है और 15 साल पूरे होने पर दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-2) जरूरी है. यानि आधार कार्ड को पूरी तरह वैध और लंबे समय तक उपयोगी बनाने के लिए ये दोनों अपडेट बेहद महत्वपूर्ण हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

एक साल तक पूरी तरह फ्री है सर्विस

UIDAI ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पर लगने वाली सभी फीस माफ कर दी गई है. पहले प्रति MBU ₹125 देने पड़ते थे, लेकिन अब इन दोनों अपडेट पर कोई खर्च नहीं लगेगा. यह छूट खास तौर पर 7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए घोषित की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार समय पर बायोमेट्रिक अपडेट करा सकें.

6 करोड़ बच्चों को होगा फायदा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, इस फैसले से देश के लगभग 6 करोड़ बच्चों को सीधा लाभ होगा. जिन बच्चों को स्कूल एडमिशन, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं (DBT), या किसी भी सेवा में आधार की जरूरत पड़ती है, उनके लिए यह अपडेट बेहद जरूरी था. लेकिन कई परिवार फीस के कारण या जानकारी की कमी के चलते यह अपडेट टाल देते थे. अब फ्री होने से बच्चे बिना रुकावट सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.

UIDAI ने BIT के साथ साझेदारी क्यों की?

UIDAI ने Behavioural Insights Limited (BIT) के साथ साझेदारी की है ताकि लोग समय पर बच्चों का आधार अपडेट करें. इस साझेदारी का उद्देश्य है माता-पिता को सही जानकारी देना और बच्चों के लिए सेवाओं तक आसान पहुंच बनाना. अपडेट में आने वाली व्यवहारिक या जानकारी की बाधाओं को दूर करना सरल शब्दों में कहें तो UIDAI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई भी बच्चा केवल इसलिए सरकारी लाभ से वंचित न रहे क्योंकि उसका आधार अपडेट नहीं हुआ.

5 साल पर क्या अपडेट होता है?

जब बच्चा 5 साल का होता है, तब उसके आधार में यह बायोमेट्रिक अपडेट किए जाते हैं:

⦁ फोटो
⦁ फिंगरप्रिंट
⦁ आईरिस स्कैन

15 साल पर दूसरा MBU क्यों जरूरी?

15 साल की उम्र तक बच्चे के बायोमेट्रिक्स पूरी तरह मैच्योर हो जाते हैं. इस वजह से UIDAI की गाइडलाइंस कहती हैं कि 15 वर्षों पर दूसरी बार फिंगरप्रिंट, दूसरी बार आईरिस और नई फोटो लेना अनिवार्य है. 15–17 वर्ष के बीच यह अपडेट मुफ्त माना जाता है, और अब UIDAI की छूट से यह पूरी तरह सरल हो गया है.

कैसे कराएं बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट

बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए माता-पिता को बस नजदीकी Aadhaar Enrolment Centre या Aadhaar Seva Kendra जाना है.

स्टेप्स इस प्रकार होंगे:

⦁ बच्चे का आधार नंबर या Baal Aadhaar साथ ले जाएं.
⦁ माता-पिता या अभिभावक का आधार बतौर पहचान दिया जाएगा.
⦁ बच्चे की नई फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन लिए जाएंगे.
⦁ अपडेट 2–5 दिन में आधार में दिखाई देने लगता है.

Blue या Baal Aadhaar क्या होता है?

5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार Blue Aadhaar कहलाता है. यह आधार तब तक वैध रहता है जब तक बच्चा 5 साल का नहीं हो जाता. 5 साल होते ही इसका बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है, वरना यह आधार अस्थायी माना जाता है.

FAQs

Q1. आधार बायोमेट्रिक अपडेट कब फ्री है?
1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक एक साल के लिए.

Q2. किन बच्चों को फायदा मिलेगा?
5 से 17 वर्ष की उम्र वाले बच्चों को.

Q3. कौन-कौन सा बायोमेट्रिक अपडेट होता है?
फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और नई फोटो.

Q4. अपडेट कहां कराएं?
नजदीकी Aadhaar Enrolment Centre या Aadhaar Seva Kendra में.

Q5. क्या इसके बाद भी कोई शुल्क लगेगा?
इस एक साल की छूट के बाद प्रति MBU ₹125 देना होगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)