Fixed Maturity Plan किन लोगों के लिए है मुनाफे का सौदा! इसमें निवेश करने के क्‍या हैं फायदे?

FMP में निवेशकों का पैसा फिक्स्ड अवधि वाले डेट इंस्ट्रूमेंट में इन्वेस्ट किया जाता है. ये अवधि कुछ महीने से लेकर कुछ साल तक की हो सकती है. रकम को लॉक-इन पीरियड समाप्‍त होने के बाद ही निकाला जा सकता है. जानिए इसके फायदे और अन्‍य जरूरी बातें.
Fixed Maturity Plan किन लोगों के लिए है मुनाफे का सौदा! इसमें निवेश करने के क्‍या हैं फायदे?

आजकल म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसमें कई तरह के प्‍लान होते हैं. इन्‍हीं में से एक है FMP यानी Fixed Maturity Plan. FMP को Closed-Ended Debt Scheme भी कहा जाता है क्‍योंकि इसमें निवेश की गई रकम को एक निश्चित अवधि के लिए लॉक कर दिया जाता है. FMP में निवेशकों का पैसा फिक्स्ड अवधि वाले डेट इंस्ट्रूमेंट में इन्वेस्ट किया जाता है. ये अवधि कुछ महीने से लेकर कुछ साल तक की हो सकती है. रकम को लॉक-इन पीरियड समाप्‍त होने के बाद ही निकाला जा सकता है. यहां जानिए FMP की खासियत, इसके फायदे और ये किन लोगों के लिए फायदे का सौदा है.

फिक्‍स्‍ड मैच्‍योरिटी प्‍लान की खासियत

FMP में डेट इंस्‍ट्रूमेंट्स जैसे बॉन्‍ड, सरकारी सिक्‍योरिटीज वगैरह में निवेश किया जाता है, मतलब साफ है कि निवेशकों का पैसा सुरक्षित जगह पर निवेश किया जाता है. इसके कारण ये कम जोखिम वाला माना जाता है. हालांकि इसका रिटर्न FD की तरह गारंटीड नहीं होता. मार्केट लिंक्‍ड स्‍कीम होने के कारण रिटर्न अनुमानित होता है. FMP में निवेश की अवधि पहले से तय होती है. आमतौर पर FMP में निवेश की गई राशि मैच्योरिटी से पहले नहीं निकाली जा सकती, लेकिन निवेशक के पास मैच्‍योरिटी से पहले स्टॉक एक्सचेंज पर अपने डीमैट खाते से अपने FMP को बेचने का ऑप्‍शन होता है. FMP पर लॉन्‍ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स और इंडेक्सेशन बेनिफिट मिलता है, जो इसे टैक्स-एफिशिएंट बनाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

फिक्‍स्‍ड मैच्‍योरिटी प्‍लान के फायदे

  • जो लोग मार्केट में पैसा निवेश करके भी बहुत रिस्‍क नहीं लेना चाहते वो इस स्‍कीम में निवेश कर सकते हैं. FMP में रिटर्न आमतौर पर बाजार की अस्थिरता से प्रभावित नहीं होता.
  • FMP में निवेश करने पर टैक्स कम देने की संभावना रहती है, खासकर लंबे समय के निवेश पर.
  • FMP आपको एक निश्चित अवधि तक निवेश बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है, जिससे वित्तीय अनुशासन बना रहता है.

किन लोगों के लिए फिक्‍स्‍ड मैच्‍योरिटी प्‍लान सही है?

वे लोग जो अपने निवेश पर स्थिर और अनुमानित रिटर्न चाहते हैं. वे निवेशक जो मध्यम अवधि (1-5 वर्ष) के लिए निवेश करना चाहते हैं और बेहतर रिटर्न चाहते हैं. इसके अलावा जो लोग बाजार की अस्थिरता से बचना चाहते हैं. हालांकि, निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए ताकि आपको ये पता रहे कि FMP आपकी जरूरतों के मुताबिक है या नहीं.

कैसे कर सकते हैं निवेश

FMP में आप कभी भी अपने हिसाब से निवेश नहीं कर सकते. FMP में निवेश का मौका न्‍यू फंड ऑफरिंग (NFO) के साथ खुलता है और NFO की समापन तिथि को खत्म हो जाता है. ऐसे में इसमें आपको NFO समाप्‍त होने से पहले ही निवेश करना होता है. FMP में निवेश की अवधि आमतौर पर 30 दिन से लेकर 5 साल तक की हो सकती है.

FMP में निवेश से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • FMP में निवेश करने से पहले उसकी अवधि और अपने वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखें.
  • हमेशा भरोसेमंद म्यूचुअल फंड कंपनी को चुनें.
  • टैक्स लाभ और जोखिम के बारे में पूरी जानकारी लें.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6