&format=webp&quality=medium)
लाइफ के 50वें दशक मतलब 50 की एज में पहुंचने पर लोग खुद की फाइनेंशियल सेफ्टी देना पसंद करते हैं. लेकिन वहीं, कई बार लोग इस उम्र में अपने पिछले फाइनेंशियल फैसलों को लेकर पछतावा भी करने लगते हैं.जी हां असल में लोगों को इस उम्र में ही समझ आता है कि बीते हुए कल में सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी कौन सी गलतियां वो कर चुके हैं.जी हां तो आज हम समझेंगे 50 की उम्र के लोग सबसे ज्यादा सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट को लेकर किन 5 चीजों पर पछतावा करते हैं.
असल में लोगों को यह सबसे बड़ा पछतावा होता है कि जल्दी सेविंग्स नहीं की.असल में अधिकतकर लोग सोचते हैं कि सेविंग्स करने के लिए बहुत समय है, लेकिन इससे वे कंपाउंडिंग ब्याज (compound interest) की ताकत को नजरअंदाज कर देते हैं. आप जितनी जल्दी आप सेविंग्स या इन्वेस्टमेंट करना शुरू करते हैं, आपका पैसा उतनी तेजी से बढ़ता है.
इस गलती से कैसे बचें: तो इसके लिए आप अपनी पहली नौकरी से ही थोड़ी-थोड़ी बचत शुरू करें भले ही इन्वेस्टमेंट की यह छोटी राशि हो, लेकिन लगातार निवेश करने से लंबी अवधि में यह एक बड़ा फंड बन जाता है.
आजकल के टाइम में अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड का यूज बहुत ज्यादा या फिर कहें कि फिजूलखर्ची के लिए करते हैं और फिर इसका नतीजा ये होता है कि वो बाद में भारी कर्ज में डूब जाते हैं. हाई ब्याज दर इस लोन को और भी मुश्किल बना देता है.
इस गलती से कैसे बचें: हमेशा क्रेडिट कार्ड को एक सुविधा के रूप में देखना चाहिए, ना कि एक्स्ट्रा इनकम के ऑप्शन के रूप में. आप हमेशा उतना ही खर्च करें जितना आप चुका सकते हैं. समय पर बिल का भुगतान करें और कोशिश करें कि हर महीने पूरा बिल चुका सकें.
असल में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि बिना किसी बजट को बनाए या प्लानिंग के खर्च करते हैं.ऐसा करने से वो यह नहीं जानते कि उनका पैसा कहां जा रहा है, साथ ही इससे अनावश्यक खर्च बढ़ते हैं और बचत कम हो जाती है. ये गलगी आमतौर पर लोग यंग एज में ज्यादा करते हैं.
इस गलती से कैसे बचें: अपनी इनकम और खर्चों का रिकॉर्ड हमेशा रखना चाहिए.आप हर महीने के लिए एक बजट बनाएं और उस पर हमेशा टिके भी रहें.ऐसा करने से आपको पता चलेगा कि कहां आपका पैसा अनावश्यक खर्च हो रहा है और आप उसे रोक सकते हैं.
हम सभी के लिए केवल सेविंग्स करना लाइफ में काफी नहीं होता, क्योंकि महंगाई आपकी सेविंग्स के पैसे की कीमत कम कर देती है. लेकिन कई लोग बचत को बैंक खातों में रखते हैं और उसे निवेश नहीं करते है, फिर 50 की उम्र में उन्हें इसका पछतावा होता है, क्योंकि उनके पास पर्याप्त फंड नहीं होता है.
इस गली से कैसे बचें: इन्वेस्टमेंट के अलग-अलग ऑप्शन जैसे कि म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स और बीमा के बारे के बारे में समय रहते जानें और निवेश करें. अगर आप कंफ्यूज हों तो किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लेकर अपनी रिस्क की क्षमता के हिसाब से निवेश का प्लान बनाएं.
अक्सर लोग अपने करियर के शुरुआती सालों में हेल्थ बीमा को महत्व नहीं देते हैं, या अपनी सेहत को नजरअंदाज करते रहते हैं,लेकिन 50 की उम्र के बाद स्वास्थ्य संबंधी खर्च बहुत बढ़ जाते हैं, जिससे उनकी सारी बचत खत्म हो सकती है.ये गलती बाद में बहुत परेशान भी करती है.
इस गलती से कैसे बचें: इसके लिए आप हमेशा कम उम्र से ही स्वास्थ्य बीमा जरूर लें, ताकि आप और आपका परिवार किसी भी इमरजेंसी स्थिति के लिए सुरक्षित रहे. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच भी कराना चाहिए.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)
5 FAQs
Q1. 50 की उम्र में सबसे बड़ी फाइनेंशियल गलती क्या होती है?
A.रिटायरमेंट प्लानिंग देर से शुरू करना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है.
Q2. क्या 50 की उम्र में भी निवेश शुरू किया जा सकता है?
A.हां, सुरक्षित और कम जोखिम वाले विकल्पों में निवेश करना फायदेमंद रहता है.
Q3. 50 की उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?
A.इस उम्र में मेडिकल खर्च बढ़ जाते हैं, इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस अनिवार्य है.
Q4. क्या कर्ज (Loan) 50 की उम्र में परेशानी बन सकता है?
A.हां, ज्यादा कर्ज इस उम्र में वित्तीय दबाव और पछतावे की वजह बन सकता है.
Q5. 50 की उम्र में फाइनेंशियल सुरक्षा पाने का सही तरीका क्या है?
A.सेविंग्स बढ़ाना, सही निवेश करना और इमरजेंसी फंड बनाना सबसे जरूरी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)