&format=webp&quality=medium)
नौकरी छूटना, चाहे छंटनी के कारण हो या किसी और वजह से, किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता है. वैसे भी ये एक भावनात्मक और वित्तीय रूप से एक कठिन अनुभव हो सकता है. इनकम का अचानक बंद हो जाना तनाव और अनिश्चितता पैदा कर सकता है. हालांकि ऐसे समय में घबराने की जगह एक सही प्लानिंग और सक्रिय कदम उठाकर इससे निपट सकते हैं.
नौकरी जाने की खबर सुनने के बाद अक्सर लोग घबरा जाते हैं, जिससे वे गलत फाइनेंशियल निर्णय ले सकते हैं. शांत रहना और अपनी स्थिति का आकलन करना जरूरी है.नौकरी जाना किसी के लिए भी मुश्किल वाला टाइम हो सकता है, लेकिन ऐसे में सही रणनीति और धैर्य से नई शुरुआत संभव है. इस दौरान आपकी बचत, बीमा या अन्य वित्तीय साधन मददगार साबित हो सकते हैं. इसके अलावा ऐसे में नए स्किल सीखने और वैकल्पिक करियर या फ्रीलांसिंग जैसे विकल्पों को आजमाने का बेहतरीन मौका भी हो सकता है.
अपनी नौकरी जाने के बाद सबसे पहला कदम है,अपनी वित्तीय स्थिति को ठीक से समझना.इसके लिए सबसे पहले ये देखें कि आपके पास कितनी रकम है, जैसे सेवरेंस पे, बेरोजगारी भत्ता या किसी भी अन्य फंड आदि. फिर अपने महीने के खर्चों की लिस्ट बनाएं, जिससे पता लगे बचत से कितने महीने का खर्च निकल पाएगा. साथ ही बाहर खाना, फालतू सब्सक्रिप्शन या गैर-ज़रूरी खरीदारी जैसी चीजों को तुरंत बंद करें.
इस दौर में सबसे जरूरी है कि अपने जरूरी खर्चों को समझें. आप सबसे पहले ये तय करें कि आपके पास कितनी बची हुई इनकम या सेविंग्स है, फिर उसी के हिसाब से नया बजट बनाना चाहिए. किराया, बिजली-पानी का बिल, राशन और हेल्थ से जुड़ी ज़रूरतें सबसे ऊपर रखें. खर्चों पर रोक बनाए रखने के लिए आप बजट ट्रैकिंग ऐप्स या टूल्स का यूज कर सकते हैं. साथ ही, जैसे-जैसे आपकी स्थिति बदले, वैसे-वैसे बजट में बदलाव करते रहें ताकि सबकुछ संतुलित बना रहे.
इमरजेंसी फंड का सही टाइम पर यूज करना ही असली समझदारी होती है.तो अगर आपने 3-6 महीने के खर्चों के लिए कोई इमरजेंसी फंड बनाया है, तो अब उसका सही यूज करने का वक्त है. इसे धीरे-धीरे और सोच-समझकर जरूरी खर्चों के लिए यूज करें. हमेशा कोशिश करें कि ये फंड पूरी तरह खत्म न हो, बल्कि नए आय स्रोत मिलने तक इसे एक सुरक्षा कवच की तरह बनाए रखें.
ऐसे समय में अगर कोई लेनदार है तो उससे संपर्क ना टालें, बात करना है फायदेमंद. अगर आपकी नौकरी चली गई है या इनकम रुक गई है, तो बैंक, क्रेडिट कार्ड कंपनियों या मकान मालिक से छिपने की बजाय उनसे खुलकर बात करें. कई संस्थान ऐसी स्थिति में ‘हार्डशिप प्रोग्राम’, आसान किस्तों या पेमेंट डिफरमेंट जैसी सुविधाएं भी ऑफर करती हैं. तो आप ईमानदारी और पारदर्शिता से बात करने से ना सिर्फ पेनल्टी से बचा जा सकता है, बल्कि आपका क्रेडिट स्कोर भी सेफ रह सकता है.
इनकम के ऑप्शन को समझें और आय का नया रास्ता ढूंढें.जीहां अगर नौकरी छूट गई है तो घबराने की जरूरत नहीं आप अस्थायी या फ्रीलांस काम करके अपनी इनकम को बनाए रख सकते हैं.कई प्लेटफॉर्म ऑनलाइन ट्यूशन, कंटेंट राइटिंग, वेब डिजाइनिंग या डिलीवरी सेवाओं के जरिए तुरंत कमाई शुरू की जा सकती है. इसके लिए आप अपनी स्किल्स का आकलन करें और उन्हें भुनाने के नए अवसर तलाशें.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)
FAQ
1. नौकरी छूटने पर क्या करें?
खर्च और सेविंग की जांच करें, घबराएं नहीं, प्लान बनाएं.
2. क्या सरकार से कोई मदद मिलती है?
हां, ESIC के तहत 3 महीने तक 50% बेरोजगारी भत्ता मिल सकता है.
3. मानसिक तनाव कैसे कम करें?
परिवार से बात करें, मेडिटेशन करें, हेल्थ का ध्यान रखें.
4. इनकम के लिए क्या कर सकते हैं?
फ्रीलांसिंग, ऑनलाइन जॉब्स या टेम्पररी काम करें.
5. क्या PF से पैसे निकाल सकते हैं?
हां, नौकरी छूटने पर EPF से आंशिक रकम निकाली जा सकती है.