करोड़पति बना देगी ये Financial Strategy, बनता चला जाएगा पैसे से पैसा…

अगर आप भी मिडिल क्‍लास के सर्किल से बाहर निकलना चाहते है और खुद को करोड़पति बनते देखना चाहते हैं तो जान लीजिए वो Financial Strategy, जो कुछ वर्षों में आपको करोड़पति बना देगी.
करोड़पति बना देगी ये Financial Strategy, बनता चला जाएगा पैसे से पैसा…

करोड़पति बनने का सपना एक दिन में पूरा नहीं होता है. ये एक लंबी प्रक्रिया है, जिसके लिए थोड़े धैर्य की जरूरत होती है. समय के सही इस्‍तेमाल, बचत और निवेश की सही स्‍ट्रैटेजी के जरिए कोई भी व्‍यक्ति करोड़पति बन सकता है. लेकिन इसके लिए आपको अपनी कुछ आदतों को सुधारना होगा और धैर्य के साथ अनुशासित निवेश को बनाए रखना होगा. अगर आप भी मिडिल क्‍लास के सर्किल से बाहर निकलना चाहते है और खुद को करोड़पति बनते देखना चाहते हैं तो जान लीजिए वो Financial Strategy, जो कुछ वर्षों में आपको करोड़पति बना देगी.

1. अपनी आय को बढ़ाएं

एक साधारण सैलरी से करोड़पति बनना बड़ा चैलेंज है, इसलिए अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश कीजिए. आज के समय में फ्रीलांसिंग, ऑनलाइन बिजनेस, पार्ट-टाइम जॉब वगैरह तमाम तरह के ऑप्‍शंस हैं, जिनके जरिए आप आसानी से आमदनी बढ़ा सकते हैं. जितनी बेहतर इनकम होगी, उतना ही ज्‍यादा पैसा आप निवेश कर सकेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

2. खर्चों पर नियंत्रण रखें

करोड़पति बनने का दूसरा कदम है, खर्चों को नियंत्रित करना. आपको खुद ये समझना होगा कि कहां गैर जरूरी खर्चे हो रहे हैं. उन खर्चों को कंट्रोल करें और हर महीने अपनी इनकम का एक निश्चित हिस्सा बचत और निवेश के लिए बचाएं. फाइनेंशियल रूल कहता है कि हर व्‍यक्ति को अपनी इनकम का 20 फीसदी हर हाल में बचाना चाहिए. इससे ज्‍यादा बचा सकें तो और भी अच्‍छा है.

3. निवेश की आदत डालें

बचत की रकम को निवेश करना जरूरी है. निवेश से ही आप पूंजी तैयार कर सकते हैं. निवेश के लिए आप हर महीने एक निश्चित राशि को SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में इन्‍वेस्‍ट कर सकते हैं. SIP के जरिए लॉन्‍ग टर्म में काफी अच्‍छा खासा आप जोड़ सकते हैं. इसके अलावा इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए स्टॉक्स, रियल एस्टेट, गोल्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे ऑप्‍शंस भी चुन सकते हैं.

4. लंबी अवधि के लिए निवेश करें

कम जोखिम और ज्यादा रिटर्न के लिए लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें. इक्विटी म्यूचुअल फंड्स, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) जैसे विकल्प लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देते हैं. इनमें समय के साथ आपके निवेश पर ज्यादा लाभ मिलेगा और वेल्‍थ क्रिएशन होगा.

5. जोखिम का सही तरीके से सामना करें

करोड़पति बनने के लिए आपको कुछ जोखिमभरे निवेश भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन किसी से सुनकर कहीं भी पैसा न लगाएं. वहीं निवेश करें, जिसके बारे में आपको जानकारी हो. निवेश से पहले रिसर्च करें. लेकिन शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश विकल्प में सिर्फ उतना पैसा लगाएं, जिसे आप खोने का जोखिम उठा सकते हैं. स्‍मार्ट इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए फाइनेंशियल एजुकेशन लें ताकि आप सही और गलत का फर्क समझ सकें. जहां रिस्‍क ज्‍यादा हो, वहां किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं.

6. लक्ष्य तय करें और उस पर काम करें

आपको कितना पैसा चाहिए ये आपको पता होना चाहिए. अपने छोटे और बड़े लक्ष्यों को पहचानें, जैसे- घर खरीदना, बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट के लिए निवेश. हर लक्ष्य के लिए अलग योजना बनाएं और समय-समय पर उसकी समीक्षा करें और जरूरत के अनुसार बदलाव करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6