&format=webp&quality=medium)
जीवन में पैसा सबकुछ नहीं होता, लेकिन आज के समय में ये मानना गलत होगा कि पैसा जरूरी नहीं. खर्चे बढ़ रहे हैं, लाइफस्टाइल बदल रहा है और जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में Financial Planning सिर्फ ऑप्शन नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है. अगर आप चाहते हो कि सपनों की लाइफ जियो और कभी पैसे की कमी आपको परेशान ना करे, तो आज से इन 5 Financial Rules को अपनी जिंदगी में लागू कर दीजिए.
निवेश का पहला और सबसे बड़ा नियम है, जल्दी शुरू करो. अगर आप 20–25 की उम्र में निवेश शुरू कर देते हो, तो Compounding की ताकत आपको आगे चलकर बड़ा Credit देगी. SIP हो, PPF हो या Mutual Fund- छोटी रकम भी समय के साथ करोड़ों में बदल सकती है.
आज नौकरी है, लेकिन कौन जानता है कल क्या हो. मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी का जाना या अचानक कोई बड़ा खर्च, ऐसे समय में इमरजेंसी फंड आपका Financial Safety Cushion बन जाता है. कम से कम 6 महीने का खर्च Emergency Fund में जरूर रखें.
पहली सैलरी मिली नहीं कि EMI पर फोन, बाइक और क्रेडिट कार्ड से खर्च. यही सबसे बड़ी गलती है. कर्ज आपके Future Income को खा जाता है. अगर जरूरी ना हो तो किसी भी Loan में मत उलझो. बिना कर्ज के जिंदगी Financially ज्यादा Strong होती है.
Financial Planning का सबसे अच्छा Rule है Diversification. सारे पैसे सोने में, FD में या शेयर बाजार में मत डालो. Equity, Debt, Gold और Govt Schemes में Balance करके निवेश करो. इससे Risk कम होगा और Returns ज्यादा.
आज सिर्फ एक सैलरी पर निर्भर रहने का जमाना नहीं है. Freelancing, Online Work, Teaching, Investment Return, Rent या Business, कोई भी Extra Income Source आपकी लाइफ Financially Secure बना सकता है.
हां, SIP के जरिए आप 500 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हो.
Liquid Fund, High-Interest Savings Account या FD जैसे जगहों पर.
जरूरी नहीं. Home Loan या Education Loan अच्छा कर्ज माना जाता है, लेकिन Personal Loan और Credit Card Debt से बचो.
कम से कम Income का 20–30% निवेश के लिए अलग रखना चाहिए.
क्योंकि कोई भी नौकरी स्थायी नहीं होती. Multiple Income Sources Financial Stability देती हैं.