EPF Pension Rules: 10 साल की नौकरी नहीं हुई? तो भूलकर भी न निकालें पेंशन का पैसा,समझें कैसे 'स्कीम सर्टिफिकेट' बनेगा बुढ़ापे का सहारा

नौकरी बदलते समय EPS पेंशन निकालना बड़ी गलती हो सकती है.असल में 10 साल से कम सर्विस पर ‘स्कीम सर्टिफिकेट’ लेकर पुरानी सेवा जोड़ें और फ्यूचर की पक्की पेंशन तय करें.तो जानिए Form 10C, फायदे और रूल आसान भाषा में.
EPF Pension Rules: 10 साल की नौकरी नहीं हुई? तो भूलकर भी न निकालें पेंशन का पैसा,समझें कैसे 'स्कीम सर्टिफिकेट' बनेगा बुढ़ापे का  सहारा

EPF pension rules

नौकरी बदलने के इस दौर में अक्सर लोग एक बड़ी गलती करते हैं कि पुरानी कंपनी छोड़ते समय पीएफ (PF) तो ट्रांसफर कर लेते हैं, लेकिन पेंशन (EPS) का पैसा या तो निकाल लेते हैं या उसे भगवान भरोसे छोड़ देते हैं।.अगर आपकी कुल सर्विस अभी 10 साल नहीं हुई है, तो पैसे ना निकालें क्योंकि बुढ़ापे में 'स्कीम सर्टिफिकेट' बनेगी सहारा.

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर उन्होंने 10 साल तक नौकरी नहीं की, तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी. फिर क्या वो इसी चक्कर में वे नौकरी बदलते टाइम पेंशन का थोड़ा-बहुत पैसा (Withdrawal Benefit) निकालकर खर्च कर देते हैं. लेकिन इसे फाइनेंशियल रूप से अच्छा नहीं माना जाता है.

सवाल: पेंशन के हकदार बनने के लिए EPFO क्या नियम बताता है?

Add Zee Business as a Preferred Source

जवाब: EPFO के अनुसार, पेंशन का पैसा निकालने के बजाय स्कीम सर्टिफिकेट लेना चाहिए, ताकि आपकी सर्विस जुड़ती रहे और भविष्य में पेंशन मिल सके.

1. क्या है यह 'स्कीम सर्टिफिकेट' और यह क्यों जरूरी है?

  • जब आप नौकरी बदलते हैं और आपकी सर्विस 10 साल से कम होती है, तो EPFO एक सर्टिफिकेट देता है.
  • यह सर्टिफिकेट आपकी पेंशन सेवा का सरकारी रिकॉर्ड होता है.
  • इसमें दर्ज रहता है कि आपने कितने साल काम किया है.
  • अगली नौकरी में यह सर्टिफिकेट बहुत काम आता है.
  • इससे आपकी पुरानी सर्विस नई सर्विस में जुड़ जाती है.
  • अलग-अलग नौकरियों की सर्विस मिलाकर 10 साल पूरे किए जा सकते हैं.
  • 10 साल पूरे होते ही आप लाइफटाइम पेंशन के हकदार बन जाते हैं.EPFO

2. पेंशन का पैसा निकाल लेना क्यों है 'घाटे का सौदा'?

  • 10 साल से पहले पेंशन का पैसा निकालना घाटे का सौदा हो सकता है.
  • EPFO ‘टेबल-डी’ के हिसाब से बहुत कम फंड देता है.
  • यह रकम आपकी उम्मीद से काफी कम होती है.
  • एक बार पैसा निकालने के बाद पुरानी सर्विस शून्य हो सकती है.
  • यानी आपने जितने साल काम किया, वह रिकॉर्ड खत्म हो जाता है.
  • तो मान लीजिए 7 साल बाद पैसा निकाल लिया.
  • नई नौकरी में फिर से पूरे 10 साल पूरे करने होंगे.
  • लेकिन स्कीम सर्टिफिकेट हो तो केवल बाकी 3 साल काम करना पड़ेगा

स्कीम सर्टिफिकेट के 3 जादुई फायदे

क्रमांकफायदाक्या मिलता है लाभ?
1फैमिली पेंशनकर्मचारी की अचानक मृत्यु होने पर परिवार को तुरंत पेंशन मिलना शुरू हो जाता है
2सर्विस वेटेज20 साल की सर्विस पूरी होने पर EPFO की तरफ से 2 साल का अतिरिक्त बोनस वेटेज, जिससे पेंशन बढ़ती है
3रिटायरमेंट पर सुविधा58 साल की उम्र में देश के किसी भी हिस्से से सर्टिफिकेट दिखाकर पेंशन शुरू करवा सकते हैं

सवाल-कब और कैसे मिलता है यह सर्टिफिकेट?

जवाब-अगर आपकी सर्विस 6 महीने से ज्यादा और 10 साल से कम है, तो आप अप्लाई कर सकते हैं.

  • 10 साल पूरे होने के बाद स्कीम सर्टिफिकेट लेना जरूरी हो जाता है.
  • नौकरी छोड़ते टाइम Form 10C भरना होता है.
  • इसमें ‘Withdrawal Benefit’ की जगह ‘Scheme Certificate’ चुनें.
  • यह प्रोसेस ऑनलाइन EPFO पोर्टल से भी की जा सकती है.
  • सही ऑप्शन को चुनकर आप अपनी पेंशन सेवा सेफ रख सकते हैं.EPFO

4. अगर गुम हो गया तो?

  • अब EPFO प्रक्रिया को डिजिटल बना रहा है.
  • आपकी पूरी सर्विस हिस्ट्री UAN पोर्टल पर दर्ज रहती है.
  • आप ऑनलाइन अपनी पूरी जानकारी कभी भी देख सकते हैं.
  • फिर भी सेफ रहने के लिए सावधानी जरूरी है.
  • पुराने नियोक्ता से सर्टिफिकेट की फिजिकल या डिजिटल कॉपी जरूर लें.


आज की छोटी रकम या 'कल' की पक्की पेंशन?

आपको बता दें कि ₹20-30 हजार का पेंशन विड्रॉल आज आपको बहुत छोटा लग सकता है, लेकिन 60 साल की उम्र के बाद हर महीने मिलने वाली ₹3000-5000 की फिक्स्ड पेंशन आपको किसी के आगे हाथ फैलाने से बचाएगी.असल में स्कीम सर्टिफिकेट आपके उसी स्वाभिमान की गारंटी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 स्कीम सर्टिफिकेट क्या है?

यह EPFO द्वारा दिया गया दस्तावेज है, जो आपकी 10 साल से कम पेंशन सेवा को सुरक्षित रखता है.

Q2 10 साल से पहले EPS पैसा निकालना क्यों नुकसानदायक है?

निकासी के बाद आपकी पिछली सर्विस शून्य हो जाती है और पेंशन के लिए फिर से 10 साल पूरे करने होंगे.

Q3 स्कीम सर्टिफिकेट कैसे अप्लाई करें?

नौकरी छोड़ते समय Form 10C भरें और ‘Withdrawal Benefit’ की जगह ‘Scheme Certificate’ विकल्प चुनें

Q4 क्या अलग-अलग नौकरियों की सर्विस जोड़ी जा सकती है?

हां, स्कीम सर्टिफिकेट के जरिए अलग-अलग नौकरियों की सर्विस जोड़कर 10 साल पूरे किए जा सकते हैं

Q5 स्कीम सर्टिफिकेट के मुख्य फायदे क्या हैं?

आजीवन पेंशन का अधिकार, फैमिली पेंशन सुरक्षा और सर्विस वेटेज बोनस का लाभ

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6