हर महीने जब सैलरी अकाउंट में आती है, तो हम सबसे पहले “In-Hand” रकम देखते हैं. लेकिन सैलरी स्लिप केवल नेट पेमेंट नहीं बताती है, बल्कि यह आपके टैक्स, रिटायरमेंट और फ्यूचर की बचत की पूरी कहानी भी दिखाती है.असल में स्लिप में कुछ कोड या शॉर्ट फॉर्म लिखे होते हैं UAN, Member ID, EPS, P-Tax, HRA आदि.असल में ये कोई “सीक्रेट कोड” नहीं, बल्कि आपकी कमाई से जुड़ी अहम जानकारियां हैं.
सवाल: क्या सैलरी सिल्प में भी होते हैं डिडक्शन या कोई कोड्स?
- महीने की शुरुआत में ‘Salary Credited’ का मैसेज खुशी देता है.
- हम सैलरी स्लिप खोलकर ‘In-hand’ अमाउंट देखते हैं
- लेकिन स्लिप में सिर्फ नेट पे ही नहीं, और भी जरूरी जानकारी होती है
- इसमें ऊपर और डिडक्शन वाले कॉलम में कई कोड लिखे होते हैं
- जैसे UAN, PF Code और PR Tax
- ये शब्द भले सरकारी लगें, लेकिन ये आपकी कमाई से जुड़े हैं
- इन्हीं में PF और पेंशन की जानकारी छिपी होती है
- अगर इनमें मिस्टेट हो जाए तो आगे परेशानी हो सकती है
- लोन, टैक्स या रिटायरमेंट में परेशानी आ सकती है
- तो सैलरी स्लिप को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है
Add Zee Business as a Preferred Source
सैलरी सिल्प में क्या ध्यान दें?
1- UAN (Universal Account Number)
- UAN 12 अंकों का स्थायी नंबर होता है, जो EPFO द्वारा जारी किया जाता है.
- नौकरी बदलने पर भी यही रहता है
- सभी PF खातों को एक जगह जोड़ता है
- EPF ट्रांसफर और विड्रॉल में जरूरी
- UAN एक्टिव है या नहीं है
- आधार और बैंक से लिंक है या नहीं
- गलत UAN होने पर PF ट्रांसफर में परेशानी हो सकती है.
2- PF Member ID (या PF Code)
- यह आपकी मौजूदा कंपनी से जुड़ा EPF अकाउंट नंबर होता है.
- हर नई नौकरी में नई Member ID बनती है
- यह UAN के तहत लिंक होती है
- PF ट्रांसफर के समय काम आती है
- अगर स्लिप में PF कट रहा है लेकिन Member ID नहीं दिख रही, तो HR से पुष्टि कर लें.
3- Professional Tax (P-Tax)
- यह राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स होता है.
- ये सभी राज्यों में लागू नहीं होता है.
- इसकी अधिकतम ₹2,500 सालाना सीमा
- महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में लागू
- अगर ऐसे राज्य में काम कर रहे हैं जहां यह लागू नहीं है, तो HR से क्लियर कर लें
4- EPS (Employees’ Pension Scheme)
- कई लोग समझते हैं कि कंपनी का पूरा 12% योगदान EPF में जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है.
- आपकीकंपनी के 12% में से 8.33% EPS में जाता है (₹15,000 वेतन सीमा तक)
- बाकी इसमें 3.67% EPF में होता है
- EPS 58 वर्ष की आयु के बाद पेंशन देता है (कम से कम 10 साल की पात्र सेवा पर)
- अगरसै लरी ₹15,000 से ज्यादा है और आपने हायर पेंशन ऑप्शन नहीं चुना है, तो EPS योगदान लिमिटेड हो सकता है .
Salary Slip Codes: 2 मिनट में समझें पूरी कहानी
| कोड | क्या है मतलब? | क्यों जरूरी है? | क्या चेक करें? |
|---|
| UAN | 12 अंकों का स्थायी PF नंबर | सभी नौकरियों का PF एक साथ जोड़ता है | आधार और बैंक से लिंक है या नहीं |
| Member ID | कंपनी से जुड़ा PF अकाउंट नंबर | PF ट्रांसफर और क्लेम में जरूरी | सैलरी स्लिप में दिख रहा है या नहीं |
| EPS | पेंशन फंड (8.33% योगदान) | 58 साल के बाद मासिक पेंशन | ₹15,000 वेतन सीमा लागू है या नहीं |
| P-Tax | राज्य सरकार द्वारा लगाया टैक्स | अधिकतम ₹2,500 सालाना | आपके राज्य में लागू है या नहीं |
| HRA | किराया भत्ता | टैक्स बचाने का मौका | रेंट रसीद/एग्रीमेंट जमा किया या नहीं |
5- HRA (House Rent Allowance)
- HRA आपकी कमाई का हिस्सा है
- लेकिन टैक्स बचत के लिए
- रेंट एग्रीमेंट
- किराया रसीद
- PAN (मकान मालिक का, यदि किराया अधिक हो)जरूरी हो सकते हैं.
- वरना पूरा HRA टैक्सेबल हो सकता है.
सवाल: किन बातों का ध्यान रखें?
- सैलरी स्लिप की डिटेल्स Form 26AS और AIS से मैच करें
- EPFO पोर्टल पर PF जमा की चांच करें
- नाम, जन्मतिथि और बैंक डिटेल्स सही हों
कम शब्दों में समझें पूरी बात
- सैलरी स्लिप सिर्फ इन-हैंड सैलरी नहीं, बल्कि आपके टैक्स, पीएफ और पेंशन की आधिकारिक रिकॉर्ड शीट है.
- हर महीने दो मिनट निकालकर इसे चेक करना भविष्य में बड़ी परेशानियों से बचा सकता है.
- जानकारी ही सुरक्षा है,स्पेशली जब बात आपकी मेहनत की कमाई की हो.
1. क्या सैलरी स्लिप में सिर्फ नेट सैलरी होती है?
नहीं, इसमें टैक्स, पीएफ, पेंशन और अन्य डिडक्शन की पूरी जानकारी होती है
2. UAN क्यों जरूरी है?
UAN आपका स्थायी EPF नंबर है, जो नौकरी बदलने पर भी वही रहता है और PF ट्रांसफर में मदद करता है
3. EPS क्या होता है?
EPS यानी Employees’ Pension Scheme, जिससे 58 साल के बाद मासिक पेंशन मिलती है (कम से कम 10 साल की सेवा पर)।
4. P-Tax क्या है?
Professional Tax राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला टैक्स है, जो सभी राज्यों में लागू नहीं होता
5. HRA पर टैक्स कैसे बचाएं?
रेंट एग्रीमेंट, किराया रसीद और जरूरत पड़ने पर मकान मालिक का PAN जमा करने से HRA पर टैक्स छूट मिल सकती है