Positional Traders48 min ago
एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं. अब सदस्य अपने EPF खाते से 100% राशि निकाल सकेंगे. शिक्षा और शादी के लिए विड्रॉल लिमिट बढ़ाई गई है और पार्शियल विड्रॉल के लिए न्यूनतम सर्विस पीरियड भी घटाकर सिर्फ 12 महीने कर दिया है. विशेष परिस्थितियों में अब बिना कारण बताए विड्रॉल संभव होगा. हालांकि, EPF अकाउंट में 25% मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी होगा ताकि ब्याज और रिटायरमेंट फंड का फायदा मिलता रहे. इसके अलावा EPFO ने ऑटो सेटलमेंट प्रोसेस शुरू करने का ऐलान भी किया. इसमें क्लेम बिना डॉक्युमेंट के तेजी से निपटेंगे. ‘EPFO 3.0’ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन फ्रेमवर्क के साथ संगठन अपने 30 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को तेज और पारदर्शी सर्विस देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है.
1/7
2/7
3/7
4/7
5/7
6/7
7/7