EPFO का बड़ा तोहफा हर किसी को मिल सकता है. असल में अब EPS-95 पेंशन ₹1,000 से बढ़कर ₹7,500 हो सकती है.इसके साथ ही, EPFO 3.0 के तहत अब ATM और UPI से भी PF का पैसा निकालना मुमकिन होगा. बंद पड़े पुराने खातों को फिर से शुरू करने के लिए नया पोर्टल भी लॉन्च हुआ है...तो इससे जुड़ा पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें.
1/11EPFO New Rules Update: अगर आप भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ (PF) कटता है, तो आपके लिए आने वाले दिन खुशियों की सौगात लेकर आने वाले हैं.असल में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन बड़े सरप्राइज देने की तैयारी में है.
2/11वैसे ईपीएफओ के होने वाने इन बदलावों के बाद न सिर्फ आपकी पेंशन 7.5 गुना बढ़ सकती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर आप अपने पीएफ का पैसा वैसे ही निकाल सकेंगे जैसे बैंक से निकालते हैं. आइए, जानेते हैं कि कौन से ईपीएफओ के ले रूल्स हैं, जिनके बदले जाने की चर्चां जोरों पर हैं, हालांकि ध्यान रहे कि ये बातें सिर्फ चर्चों में हैं ईपीएफओ की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है.
3/11सबसे बड़ी और राहत देने वाली खबर पेंशन को लेकर आ सकती है. काफी लंबे समय से देश के श्रमिक संगठन और कर्मचारी यह मांग कर रहे थे कि मौजूदा न्यूनतम पेंशन की राशि बहुत कम है. मान रहे हैं कि सरकार EPS-95 (Employee Pension Scheme) के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर सीधे 7,500 रुपये करने कर सकती है, यानी पेंशन में सीधा 7.5 गुना का इजाफा हो सकता है. हालांकि संसदीय समिति ने भी इस संबंध में अपनी सिफारिशें दी हैं और कई दौर की बैठकों के बाद अब यह मामला अंतिम चरण में माना जा रहा है.
4/11वैसे अभी तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबी कागजी कार्रवाई या ऑनलाइन क्लेम करने के बाद कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था. लेकिन अब वक्त बदल सकता है. असल में ईपीएफओ अपना नया वर्जन 'EPFO 3.0' रोलआउट करने की तैयारी में है.
5/11ईपीएफओ 3.0 तकनीकी अपग्रेड के बाद आपका पीएफ अकाउंट काफी हद तक आपके सेविंग बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा.उम्मीद तो ये है कि मई के अंत तक पीएफ सब्सक्राइबर्स को यह सुविधा मिल सकती है कि वे सीधे एटीएम मशीन पर जाकर अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकें.
6/11सबसे खास बदलवा की जो चर्चा हो रही है वो है UAN. अब आप अपने 'UAN' के जरिए पीएफ खाते को UPI से भी लिंक कर सकेंगे इससे इमरजेंसी में सीधे अपने बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना और फिर उसे इस्तेमाल करना बच्चों का खेल हो सकेगा.
7/11ध्यान रहे कि आप अपना पूरा पीएफ फंड एटीएम से नहीं निकाल पाएंगे.मान रहे हैं कि आप अपने कुल बैलेंस का 75% हिस्सा ही एडवांस के तौर पर निकाल सकेंगे, जबकि 25% पैसा आपके खाते में भविष्य की सुरक्षा के लिए बचा रहेगा.
8/11अक्सर लोग नौकरी बदलते समय अपना पुराना पीएफ खाता वहीं छोड़ देते हैं और नया UAN जेनरेट हो जाता है.इसका नतीजा यह होता है कि करोड़ों रुपये ऐसे खातों में पड़े रह जाते हैं जिन्हें कोई क्लेम करने वाला नहीं होता.तो फिर ऐसे निष्क्रिय (Inactive) खातों को फिर से जीवित करने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 'EPFO E-PRAAPTI' पोर्टल की घोषणा की है.
9/11यह पोर्टल आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर आधारित होने वाला है. जी हां अगर आप अपनी पुरानी मेंबर आईडी भूल गए हैं, तो भी आधार के जरिए आपके उन पुराने खातों का पता लगाया जा सकेगा जो सालों से बंद पड़े हैं.तो इसके बाद आप बेहद आसान स्टेप्स में उन पुराने खातों को अपने मौजूदा UAN से जोड़ सकेंगे और फंसी हुई रकम को वापस पा सकेंगे.असल में यह उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिन्होंने 2-3 नौकरियां बदली हैं और उनका पुराना पैसा कहीं खो गया है.
10/11ईपीएफओ केवल नियमों में ही बदलाव नहीं कर रहा, बल्कि अपनी कार्यक्षमता भी बढ़ा रहा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष करीब 2025-26 के दौरान ईपीएफओ ने रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए हैं. यह पिछले साल के 6.01 करोड़ के मुकाबले बहुत बड़ी छलांग है.वहीं, करीब 71.11% एडवांस क्लेम महज 3 दिनों के भीतर निपटा दिए गए. सिर्फ अप्रैल 2026 के महीने में ही संगठन ने 61.03 लाख क्लेम सेटल किए हैं, जो दर्शाता है कि अब आपको अपने ही पैसों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
11/11ईपीएफओ के ये बड़े कदम पेंशन में बढ़ोतरी, डिजिटल विड्रॉल (ATM/UPI) और बंद खातों को एक्टिव करना प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की वित्तीय आजादी की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा सकता है हैं. इससे न सिर्फ इमरजेंसी में पैसे की किल्लत दूर होगी, बल्कि रिटायरमेंट के बाद की चिंता भी कम होगी.तो अगर आपका पीएफ कटता है, तो सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड आपके UAN से लिंक है और आपका मोबाइल नंबर अपडेटेड है, ताकि जैसे ही ये सुविधाएं शुरू हों, आप इनका लाभ उठाने वाले पहले व्यक्ति बन सकें.