ईपीएफओ 3.0 के साथ बदल गए पीएफ के नियम! अब एटीएम और यूपीआई (UPI) से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा.तो जानें कैसे 48 घंटों में होगा क्लेम सेटलमेंट और पेंशन का भुगतान.असल में यूएएन (UAN) अपडेट और घर बैठे फेशियल रिकग्निशन से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने जैसी नई सुविधाओं की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
1/10ईपीएफओ (EPFO) अपने तीसरे अवतार यानी 'EPFO 3.0' के साथ फ्यूचर की ओर कदम बढ़ा चुका है. दशकों से चली आ रही कागजी पेचीदगियों और दफ्तरों के चक्कर लगाने के दिन अब लदने को तैयार है. सरकार का लक्ष्य एक ऐसी केंद्रीकृत प्रणाली (Centralized System) बनाना है, जहां कर्मचारी को अपने ही हक के पैसे के लिए किसी बाबू की सिफारिश की जरूरत ना पड़े. यह बदलाव ना केवल तकनीक को लाएगा, बल्कि पीएफ विड्रॉल को बैंक से पैसे निकालने जितना आसान बना देगा.
2/10जल्द ही पीएफ खाता आपके सामान्य बैंक खाते की तरह व्यवहार करेगा. ईपीएफओ 3.0 के तहत खातों को बैंकिंग गेटवे से जोड़ा जा रहा है, जिससे आप इमरजेंसी में एटीएम या यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे पैसे निकाल सकेंगे, हालांकि अभी ये लाभ कब मिलेगा ये तय नहीं हैं.वैसे सरकार एक निश्चित सीमा (जैसे ₹25,000) तय करने पर विचार कर रही है, जिसे बिना किसी लंबी प्रक्रिया के तत्काल यूज भी किया जा सकेगा.
3/10अक्सर कर्मचारी इस बात से परेशान रहते थे कि पीएफ क्लेम के लिए कंपनी या एम्प्लॉयर के डिजिटल सिग्नेचर या मंजूरी की जरूरत होती थी. लेकिन नए नियमों में यूएएन (UAN) और आधार की जुगलबंदी ने मालिक की भूमिका खत्म कर दी है. अब आपकी प्रोफाइल पूरी तरह आपके नियंत्रण में होगी. कंपनी सिर्फ पैसा जमा करने तक सीमित रहेगी, उसे निकालने का पूरा अधिकार सिर्फ और सिर्फ कर्मचारी के पास होगा.
4/10अक्सर युवाओं के मन में यह डर रहता है कि बार-बार नौकरी बदलने या बीच में ब्रेक लेने पर उनकी पीएफ राशि कट जाएगी. सच तो यह है कि पीएफ आपकी खून-पसीने की कमाई की प्योर सेविंग है. ईपीएफओ 3.0 तय करता है कि नौकरी छूटने या बदलने पर आपका पूरा कॉर्पस (कर्मचारी + कंपनी हिस्सा) ब्याज सहित सुरक्षित रहे. यह आपकी एक ऐसी वसीयत है जो हर महीने बढ़ती जाती है.
5/10पेंशनभोगियों के लिए बैंक जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना किसी चुनौती से कम नहीं था. ईपीएफओ ने अब तकनीक का हाथ थामा है. 'सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम' (CPPS) के जरिए अब पेंशनर घर बैठे 'उमंग ऐप' पर सिर्फ अपना चेहरा दिखाकर (Face Recognition) वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं. इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि पेंशन रुकने का खतरा भी हमेशा के लिए खत्म हो सकेगा.
6/10पीएफ क्लेम के लिए हफ्तों इंतजार करना अब पुरानी बात हो जाएगी. ईपीएफओ का नया सिस्टम 'इंस्टेंट सेटलमेंट' मोड पर काम करेगा. ऑटो-मोड वेरिफिकेशन के जरिए क्लेम रिक्वेस्ट डालते ही सॉफ्टवेयर उसे प्रोसेस कर देगा. लक्ष्य यह है कि 1 जनवरी 2025 के बाद से अधिकांश क्लेम और पेंशन से जुड़ी परेशानियों का निपटारा महज 48 घंटों के भीतर सीधे आपके बैंक खाते में कर दिया जाए.
7/10पूरा पैसा तो रिटायरमेंट पर मिलता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीवन की बड़ी जरूरतों के लिए आप बीच में भी पैसा निकाल सकते हैं? घर की खरीदारी, गंभीर बीमारी या बच्चों की हाई एजूकेशन के लिए Partial Withdrawal अब और भी आसान कर दी गई है. ईपीएफओ 3.0 में इन खास परिस्थितियों के लिए अलग से 'फास्ट ट्रैक विंडो' बनाई गई है, ताकि जरूरत के वक्त आपको कर्ज न लेना पड़ सके.
8/10पहले कंपनियों द्वारा पीएफ न जमा करने का पता बहुत देर से चलता था, जिससे कर्मचारी का नुकसान होता था. अब ईपीएफओ पोर्टल पर 'रियल-टाइम पासबुक' की सुविधा मिलेगी. जैसे ही आपकी कंपनी अंशदान जमा करेगी, आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा. अगर कंपनी देरी करती है, तो आप तुरंत इसकी शिकायत कर सकते हैं. यह पारदर्शिता कर्मचारी के फाइनेंशियल फ्यूचर को सुरक्षा की गारंटी दे सकता है.
9/10आज के दौर में जहां बैंकों की ब्याज दरें घट रही हैं, ईपीएफओ अभी भी सबसे अधिक रिटर्न देने वाले सुरक्षित ऑप्शन में शुमार है. सरकार द्वारा तय किया जाने वाला पीएफ ब्याज न केवल टैक्स-फ्री (एक सीमा तक) होता है, बल्कि यह कंपाउंडिंग के जरिए आपके बुढ़ापे के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर देता है. ईपीएफओ 3.0 इस भरोसे को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
10/10ईपीएफओ 3.0 महज एक अपडेट नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र के प्रति नजरिया बदलने की कोशिश है. यह कर्मचारियों को सशक्त बनाने और उनके बुढ़ापे की लाठी को और मजबूत करने का वादा है.