EPFO Insurance Claim: EPFO की EDLI स्कीम के तहत नौकरीपेशा कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को ₹7 लाख तक का बीमा कवर मिल सकता है. लेकिन KYC अपडेट न होना, नॉमिनी की गलती या अधूरे दस्तावेज जैसी छोटी चूक से क्लेम अटक सकता है,तो जानिए EDLI क्लेम से जुड़े जरूरी नियम.
1/11नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) को सिर्फ रिटायरमेंट की बचत समझते हैं. लेकिन फिर भी बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि EPF से जुड़ी एक ऐसी बीमा योजना भी है, जो कर्मचारी की मौत की स्थिति में उसके परिवार को फाइनेंशियल सहारा देती है.7 लाख तक का EDLI से बीमा भले मिलता हो लेकिन फिर भी इसके क्लेम अक्सर लोग मिस्टेक कर बैठते हैं और खुद का ही नुकसान झेलना पड़ता है.
2/11EDLI बीमा योजना के तहत कर्मचारी के परिवार को अधिकतम 7 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिल सकता है,लेकिन खास बात यह है कि इसके लिए कर्मचारी को अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ता.वैसे कई बार देखा गया है कि जब परिवार बीमा क्लेम के लिए आवेदन करता है, तो तकनीकी कारणों या छोटी-छोटी गलतियों की वजह से क्लेम अटक जाता है.ते ऐसे में जरूरी है कि कर्मचारी पहले से ही कुछ अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि जरूरत के समय परिवार को परेशानी न उठानी पड़े.
3/11Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme (EDLI) EPFO से जुड़ी एक सामाजिक सुरक्षा योजना है. इस स्कीम का उद्देश्य कर्मचारी की अचानक मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता देना है.अगर कोई कर्मचारी EPF से जुड़े संस्थान में काम करते हुए दुनिया से चला जाता है, तो उसके नॉमिनी या परिवार को बीमा राशि दी जाती है.
4/11कर्मचारी के परिवार को अधिकतम ₹7 लाख तक का बीमा कवर मिलता है. असल में कर्मचारी को कोई अलग प्रीमियम नहीं देना पड़ता है.जी हां यह सुविधा EPF खाते से खुद से जुड़ी होती है.तो बीमा राशि कर्मचारी की लास्ट सैलरी और EPF बैलेंस के आधार पर तय होती है. यानी कि अगर कोई कर्मचारी EPF सदस्य है, तो उसके परिवार को इस योजना का बेनेफिट्स मिल सकता है. लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाओं का सही होना बेहद जरूरी है. तो जानेंगे अब 4 बड़ी गलतियां भी-
5/11सबसे आम दिक्कत KYC अपडेट न होने की होती है.असल में कई कर्मचारी अपने EPF खाते में आधार, पैन और बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं करते. जब परिवार क्लेम के लिए आवेदन करता है, तब यह जानकारी मिलान में नहीं आती और प्रक्रिया रुक जाती है.तो फिर ऐसे में UAN पोर्टल पर जाकर KYC अपडेट रखें और आधार और बैंक डिटेल्स समय-समय पर चेक करें
6/11EPF खाते में नॉमिनी का नाम दर्ज होना बहुत ही जरूरी है. तो अगर कर्मचारी ने नॉमिनी अपडेट नहीं किया है या जानकारी अधूरी है, तो परिवार को क्लेम पाने में दिक्कत हो सकती है. असल में कई मामलों में कानूनी वारिस साबित करने के प्रोसेस से गुजरना पड़ता है, जिससे क्लेम में लंबा समय लग जाता है. तो फिर ऐसे में EPFO पोर्टल पर जाकर e-nomination जरूर भरें और परिवार के सही सदस्य का नाम अपडेट करें.
7/11EDLI योजना का लाभ आमतौर पर तब मिलता है जब कर्मचारी EPF से जुड़े रोजगार में हो या हाल ही में नौकरी छोड़ी हो. तो अगर कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी है और लंबे समय से EPF योगदान बंद है, तो क्लेम को लेकर सवाल उठ सकते हैं.तो फिर ऐसे में नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर जरूर कराएं.इसके साथ ही लंबे समय तक PF अकाउंट निष्क्रिय न रहने दें.
8/11बीमा क्लेम के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं.यानी कि अगर इनमें कोई भी दस्तावेज अधूरा या गलत होता है, तो क्लेम वापस भेजा जा सकता है.फिर ऐसे में आप जरूरी दस्तावेज,डेथ सर्टिफिकेट,EPFO क्लेम फॉर्म,बैंक डिटेल्स,पहचान पत्र,नियोक्ता का प्रमाणन जमा करें. लेकिन अगर इन डाक्यूमेंट्स में किसी तरह की गड़बड़ी होती है, तो पेमेंट में देरी हो सकती है.
9/11अगर कर्मचारी का निधन हो जाता है, तो परिवार को EPFO के जरिए से क्लेम प्रोसेस पूरा करना होता है. क्लेम करने के आसान स्टेप्स हैं EPFO का फॉर्म 5 IF भरें,जरूरी डाक्यूमेंट्स अटैच करें,नियोक्ता से फॉर्म सत्यापित कराएं,EPFO कार्यालय में जमा करें, फिर इसके बाद EPFO दस्तावेजों की जांच करता है और सब कुछ सही होने पर बीमा राशि परिवार के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.
10/11आज के समय में EPF केवल सेविंग का एक ऑप्शन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार भी बन चुका है. जी हां EDLI जैसी योजनाएं परिवार को मुश्किल समय में फाइनेंशियल सहारा देती हैं. लेकिन अगर कर्मचारी अपने EPF खाते से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं रखता, तो परिवार को मिलने वाला ₹7 लाख तक का बीमा भी अटक सकता है. तो आप हमेशा EPF खाते में KYC जरूर अपडेट रखें,e-Nomination समय पर भरें,नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर करें,जरूरी दस्तावेज सही रखें.
11/11EPFO की EDLI बीमा योजना नौकरीपेशा लोगों के परिवार के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच होता है. लेकिन इस योजना का फायदा तभी मिल सकता है, जब कर्मचारी अपने EPF खाते की जानकारी समय-समय पर अपडेट रखना चाहिए.असल ेमं छोटी-सी लापरवाही की वजह से परिवार को मिलने वाली लाखों रुपये की बीमा राशि भी अटक सकती है.तो इसलिए हर कर्मचारी को इन रूल्स को समझना और जरूरी अपडेट समय पर करना बेहद जरूरी है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)