नौकरी बदलते टाइम EPF निकालना अच्छा लग सकता है, लेकिन यह आपके रिटायरमेंट फंड पर बड़ा असर डाल सकता है.लेकिन 8.25% ब्याज पर कंपाउंडिंग से छोटी रकम भी लाखों में बदल सकती है.तो जानें PF विड्रॉल और ट्रांसफर के बीच सही फैसला क्या होना चाहिए.
1/9EPFO Wealth Management 2026: अक्सर जब हम नौकरी बदलते हैं, तो पुरानी कंपनी का पीएफ (PF) बैलेंस देखकर मन ललचा जाता है. हमको लगता है कि ये ₹50,000 या ₹1 लाख निकालकर कोई नया गैजेट ले लें या कहीं वेकेशन पर चले जाएं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करियर के शुरुआती दौर में की गई यह 'छोटी सी विड्रॉल' आपके रिटायरमेंट के समय किसी बड़े झटके से कम नहीं होगी?असल में EPF सिर्फ सेविंग नहीं, बल्कि लॉन्ग-टर्म रिटायरमेंट फंड है.तो जल्दी निकासी करने से कंपाउंडिंग का फायदा टूट जाता है.
2/9EPF पर हर साल ब्याज मिलता है और वह ब्याज पर ब्याज के रूप में जुड़ता जाता है.तो अगर कोई 25 साल की उम्र में ₹50,000 निकाल लेता है और रिटायरमेंट तक 35 साल बाकी हैं, तो वही रकम 8.25% औसत ब्याज दर पर लगभग ₹50,000 - करीब ₹8 लाख (35 साल में).असल में यह केलकुलेशन केवल एकमुश्त ₹50,000 की है, इसमें फ्यूचर का एक्स्ट्रा योगदान शामिल नहीं है.
3/9₹50,000 अकेले करीब ₹25 लाख नहीं बनते,लेकिन अगर आप वही रकम ट्रांसफर कर देते हैं, तो सैलरी हर साल बढ़ेगी और इससे EPF योगदान लगातार बढ़ता रहेगा.जी हां अगर पीएफ का पैसा कभी बीच में ना निकाला जाए.तो लॉन्ग टर्म कंपाउंडिंग इफेक्ट पूरे रिटायरमेंट फंड में ₹20–25 लाख तक का अंतर पैदा कर सकता है. यानी कि यह सीड मनी पूरे चेन रिएक्शन को प्रभावित करती है.
4/9अगर 8.25% सालाना ब्याज दर मानें और रिटायरमेंट तक 35 साल बाकी हों, तो ₹50,000 अभी निकाल लेने पर फ्यूचर में उसकी वैल्यू शून्य रह जाएगी. वहीं यही रकम ट्रांसफर करके छोड़ दी जाए तो 35 साल में यह करीब ₹8 लाख से ज्यादा बन सकती है. तो अगर इसके साथ हर साल सैलरी बढ़ने के कारण EPF योगदान भी बढ़ता रहे, तो लॉन्ग टर्म कंपाउंडिंग के चलते रिटायरमेंट फंड में ₹20–25 लाख तक का एक्स्ट्रा असर दिख सकता है.असल में यह अनुमान निरंतर निवेश और सैलरी वृद्धि पर आधारित है.
5/9अगर 5 साल से कम कुल सेवा है और ₹50,000 से अधिक निकासी है तो फिर TDS लागू हो सकता है.असल में PAN दिया है-10% TDS यानी PAN नहीं दिया तो लगभग 34.6% तक TDS हो सकता है. तो इसलिए 5 साल से अधिक लगातार नौकरी होने पर विड्रॉल आमतौर पर टैक्स-फ्री होता है.
6/9अगर आप Final Settlement कर देते हैं EPS सर्विस टूट सकती है.जी हां 10 साल से पहले सेवा खत्म करने पर पेंशन पात्रता नहीं बनती है और Form 10C के जरिए Withdrawal Benefit लिया जा सकता है. लेकिन सर्विस की निरंतरता टूटना भविष्य की पेंशन को प्रभावित कर सकता है.
7/9सबसे सुरक्षित विकल्प है UAN के जरिए ट्रांसफर करें,सर्विस की निरंतरता बनाए रखें और कंपाउंडिंग को जारी रहने दें. जी हांEPFO ने अब ऑटो-ट्रांसफर सिस्टम भी शुरू किया है, जिससे प्रोसेस आसान हो गया है.
8/9पीएफ का पैसा हमेशा कोशिश करें कुछ खास परिस्थितियों में ही निकालें. जैसे कि लंबा बेरोजगारी,गंभीर मेडिकल इमरजेंसी,घर खरीदने के लिए, वरना रेगुलर जॉब चेंज पर निकासी से बचना बेहतर होता है.अगर ऐसी कोई स्थिति नहीं हो लाइफ को हमेशा पीएफ को विड्रॉल की जगह ट्रांसफर ही करें.
9/9आपको ₹50,000 आज छोटा लग सकता है, लेकिन 30–35 साल में वही रकम लाखों में बदल सकती है. जी हां इससे साफ है कि “₹25 लाख का नुकसान” हर केस में तय नहीं है, लेकिन लॉन्ग-टर्म कंपाउंडिंग टूटने से बड़ा अंतर जरूर पड़ सकता है.तो इसलिए स्मार्ट फैसला यही है कि जॉब बदलें, PF नहीं निकालें और इसे बस ट्रांसफर करें.