EPF Withdrawal Rules 2026 को लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है कि क्या एक साल तक पैसा नहीं मिलेगा, क्या 25% हमेशा लॉक रहेगा, क्या पेंशन रुक जाएगी? तो जानिए पीएफ विड्रॉल और फाइनल सेटलमेंट से जुड़े 7 बड़े कंफ्यूजन और नए नियमों में क्या बदला है.
1/9EPF के नए विड्रॉल और फाइनल सेटलमेंट रूल्स को लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है कि एक साल तक कुछ नहीं मिलेगा या विड्रॉल के लिए महीनों का वेट करना होगा. लेकिन नए नियमों में कुछ बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन उनका मकसद आपकी पेंशन और बचत को सेफ रखना है. जी हां पीएफ विड्रॉल के 7 ऐसे कंफ्यूजन हैं, जिनका जवाब नए रूल्स में आसानी से मिल जाता है.
2/9कई लोगों को लगता है कि अगर नौकरी छूट गई और पीएफ खाते में कुछ समय तक पैसा जमा नहीं हुआ, तो उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाएगा. इसी कंफ्यूजन में लोग घबराकर पूरा PF निकाल लेते हैं. जबकि हकीकत यह है कि आपका जमा पैसा सेफ रहता है और उस पर ब्याज भी मिलता रहता है, भले ही नया योगदान न हो, नौकरी जाने से खाता बंद नहीं होता. EPFO के नियम साफ कहते हैं कि आपका फंड चलता रहता है.
3/9अगर नौकरी चली गई है तो EPFO से पैसा निकाला जा सकता है.असल में नए रूल्स के मुताबिक, एक महीने बाद आप अपने PF का 75% तक निकाल सकते हैं. वहीं दो महीने बेरोजगार रहने पर पूरा 100% PF भी निकाला जा सकता है. ये जरूरत के टाइम यह बड़ी राहत देता है.साफ है कि नौकरी छूटते ही आप 75% PF राशि निकाल सकते हैं, बाकी 25% राशि 12 महीने बाद फाइनल सेटलमेंट में मिल जाएगी.
4/9अगर कुछ टाइम तक EPF में पैसा जमा नहीं हुआ तो आपका खाता इनऑपरेटिव हो सकता है और 3 साल बाद उस पर ब्याज मिलना रुक सकता है.तो ऐसे में परिवार को मिलने वाली पेंशन या बीमा का फायदा तुरंत बंद नहीं होता. जब तक आपने EPS का पैसा नहीं निकाला है, तब तक परिवार लाभ का हकदार रहता है, हालांकि खाता बाद में निष्क्रिय श्रेणी में जा सकता है.
5/9ईपीएफओ ने नए रूल्स इसलिए लाए हैं ताकि करोड़ों सदस्यों के लिए सेवाएं आसान और डिजिटल बन सकें. अब आंशिक विड्रॉल पहले से आसान हो गया है, कम कागजी झंझट है और कई मामलों में 12 महीने की सेवा के बाद पैसा निकाला जा सकता है. अब लगातार 12 महीने बेरोजगार रहने पर ही फुल सेटलमेंट मिलेगा, जबकि पहले 2 महीने में मिल जाता था. साथ ही 25% रकम लॉक रहेगी, ताकि रिटायरमेंट फंड सुरक्षित रहे.
6/9नए रूल्स का मकसद पेंशन को सेफ बनाना है. सेवा की निरंतरता बनी रहेगी, जिससे अच्छी पेंशन और परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी.यानी कि EPFO 3.0 के तहत पेंशन और PF निकासी के नियम थोड़े कठिन कर दिए गए हैं. अब पूरी पेंशन या फाइनल सेटलमेंट के लिए 3 साल यानी 36 महीने लगातार बेरोजगार रहना जरूरी होगा, जबकि पहले 2 महीने बाद ही पेंशन निकाली जा सकती थी. PF में से 75% रकम निकाली जा सकती है, लेकिन 25% बैलेंस छोड़ना होगा. हालांकि अच्छी बात यह है कि पढ़ाई और शादी जैसी जरूरतों के लिए विड्रॉल के रूल पहले से आसान कर दिए गए हैं.
7/9EPFO के नए PF विड्रॉल रूल्स 2026 के मुताबिक अब आप अपने कुल PF बैलेंस का 75% तक आसानी से निकाल सकते हैं. खास परिस्थितियों में 100% यानी पूरा पैसा भी निकाला जा सकता है. हालांकि सामान्य निकासी के लिए कम से कम एक साल की नौकरी पूरी करना जरूरी होगा.जी हां अगर 12 महीने तक आप बेरोजगार रहते हैं, तो आप पूरा PF बैलेंस निकाल सकते हैं.
8/9अब EPFO ने PF विड्रॉल को पहले से ज्यादा आसान और डिजिटल बना दिया है. अब कई दावे 3 दिन में ऑटो-सेटलमेंट के जरिए निपटाए जा रहे हैं. शादी या पढ़ाई जैसे खास कामों के लिए 100% तक पैसा निकाला जा सकता है. हालांकि, पूरी राशि निकालने के लिए 12 महीने की बेरोजगारी जरूरी होगी .नई व्यवस्था में निकासी आसान हुई है. अब आप 75% राशि अपने और नियोक्ता दोनों के योगदान से निकाल सकते हैं.इसके साथ ही, कुछ स्थितियों में बिना कारण बताए भी निकासी संभव है.
9/9नई EPF विड्रॉल व्यवस्था को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है. असल में सरकार का कहना है कि इन सुधारों का मकसद कर्मचारियों की पेंशन सुरक्षा और रिटायरमेंट बचत को मजबूत करना है.तो अगर सही जानकारी होगी, तो आप अपने हक और फायदे बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.