बहुत से लोग अपनी EPF पासबुक को नियमित रूप से चेक नहीं करते हैं, यह एक बड़ी गलती है. असल में पासबुक चेक न करने से आपको यह पता नहीं चलता कि आपके खाते में कितना पैसा जमा हो रहा है, नियोक्ता द्वारा योगदान सही है या नहीं, और कहीं कोई गलती तो नहीं हो रही है। यदि कोई विसंगति होती है, तो उसे समय पर ठीक कराना मुश्किल हो जाता है.
क्या करें: हर महीने या कम से कम हर तीन महीने में एक बार अपनी EPF पासबुक जरूर चेक करें. आप इसे EPFO पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए आसानी से देख सकते हैं, किसी भी गड़बड़ी को तुरंत अपने नियोक्ता या EPFO के ध्यान में लाएं.