&format=webp&quality=medium)
आज समझ लीजिए Form 10C और Scheme Certificate आपके बुढ़ापे की असली सुरक्षा हैं(फोटो: प्रतीकात्मक)
नौकरी बदलते ही बहुत लोग Full & Final करके PF का पैसा निकाल लेते हैं और यही सबसे बड़ी गलती बन जाती है,क्योंकि PF निकालना आसान है, लेकिन उससे जुड़ी पेंशन (EPS)अगर टूट गई, तो रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलने वाली आय भी खत्म हो सकती है.
जी हां अगर आपने कभी Employees' Provident Fund Organisation के नियमों को ध्यान से नहीं समझा, तो आज समझ लीजिए Form 10C और Scheme Certificate आपके बुढ़ापे की असली सुरक्षा हैं.
क्योंकि PF निकालते समय लोग EPS (पेंशन) का पैसा भी निकाल लेते हैं और इससे उनकी “सर्विस हिस्ट्री” टूट जाती है.यानी कि पैसा अभी मिल जाएगा लेकिन भविष्य की पेंशन खत्म होगी.
यह भी पढ़ें: 7500 रुपये पेंशन से ATM से PF निकलेगा तक... EPFO में क्या है बदलने वाला? जानें सच और अपडेट
EPF (Provident Fund)
EPS (Pension)
तो साफ है कि असली खेल EPS का है
यह वह फॉर्म है जिससे आप तय करते हैं EPS पैसा निकालना है या Scheme Certificate लेना है.जी हां यहीं पर सबसे बड़ी गलती होती है
उदाहरण: कैसे होती है गलती?
कंपनी A: 4 साल काम यानी पैसा निकाल लिया
कंपनी B: 6 साल काम
कुल काम: 10 साल
लेकिन EPS में गिना जाएगा: सिर्फ 6 साल
नतीजा: पेंशन नहीं मिलेगी
अगर Scheme Certificate लिया होता तो कुल 10 साल और पेंशन मिलती

कब क्या करना चाहिए?
पैसा निकालना:
| फीचर | EPS पैसा निकाल लिया | स्कीम सर्टिफिकेट लिया |
| सर्विस हिस्ट्री | वहीं खत्म हो जाएगी | अगली नौकरी में जुड़ जाएगी |
| पेंशन की पात्रता | दोबारा शून्य से शुरू करनी होगी | 10 साल का लक्ष्य पाना आसान |
| फैमिली सुरक्षा | डेथ बेनिफिट/फैमिली पेंशन खत्म | परिवार को हमेशा सुरक्षा |
| रिटायरमेंट | बुढ़ापे में कोई मासिक आय नहीं | आजीवन गारंटीड मंथली पेंशन |
| इमरजेंसी | आज छोटा सा कैश मिलेगा | कल की बड़ी वित्तीय आजादी |
यह भी पढ़ें: PF में पैसा है… लेकिन फंसा हुआ! EPS की इस छोटी गलती से अटक सकता है पूरा क्लेम-विड्रॉल से पहले ये चेक जरूरी
आज की छोटी गलती यानी बुढ़ापे में बड़ी परेशानी
पेंशन मतलब लाइफटाइम सिक्योरिटी
सही फैसला से मिलेगा फाइनेंशियल आज़ादी
सीधी बात ये है कि PF निकालना आसान है, लेकिन पेंशन बनाना मुश्किल.तो फिर अगर आपने समझदारी नहीं दिखाई. इसलिएआज का पैसा, कल की सुरक्षा छीन सकता है.याद रखें कि Scheme Certificate कोई कागज नहीं आपकी रिटायरमेंट लाइफलाइन है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या PF निकालने से पेंशन खत्म हो जाती है?
अगर EPS हिस्सा निकालते हैं, तो हां
Q2 Scheme Certificate कब लेना चाहिए?
जब 10 साल से कम सर्विस हो
Q3 क्या 10 साल जरूरी है पेंशन के लिए?
हां, EPS नियम के अनुसार