PF vs Gratuity: ₹10 लाख सालाना सैलरी वाले को रिटायरमेंट पर कौन देगा ज्यादा पैसा? 20 साल बाद असली कैलकुलेशन चौंका देगा

रिटायरमेंट पर PF और Gratuity में से कौन आपको मालामाल करेगा? अगर आपकी सालाना सैलरी 10 लाख है और आपने 20 साल नौकरी की, तो PF कॉर्पस ग्रेच्युटी के मुकाबले कई गुना ज्यादा हो सकता है.तो जानिए इन दोनों का सटीक कैलकुलेशन और न्यू वेज कोड लागू होने के बाद होने वाले बड़े बदलावों की पूरी जानकारी.
 PF vs Gratuity: ₹10 लाख सालाना सैलरी वाले को रिटायरमेंट पर कौन देगा ज्यादा पैसा? 20 साल बाद असली कैलकुलेशन चौंका देगा

20 साल नौकरी की तो रिटायरमेंट पर ज्यादा पैसा कौन देगा  PF या Gratuity (फोटो: एआई)

रिटायरमेंट प्लानिंग की बात आते ही दो नाम सबसे ज्यादा सुनाई देते हैं PF (Provident Fund) और Gratuity. कई लोग मानते हैं कि ग्रेच्युटी सबसे बड़ा पैसा देती है, जबकि कुछ लोग PF को असली वेल्थ क्रिएटर मानते हैं.

लेकिन सच क्या है? अगर आपकी सालाना सैलरी ₹10 लाख है और आपने 20 साल नौकरी की तो रिटायरमेंट पर ज्यादा पैसा कौन देगा PF या Gratuity? तो आइए इसको समझते हैं.

5 प्वाइंट में पहले समझ लें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • PF हर महीने जमा होता है और ब्याज भी मिलता है
  • ग्रेच्युटी नौकरी छोड़ते समय एकमुश्त मिलती है
  • लॉन्ग टर्म में PF corpus बड़ा बन सकता है
  • हाई सैलरी वालों को ग्रेच्युटी भी मजबूत अमाउंट देती है
  • असली फर्क सर्विस ईयर और सैलरी ग्रोथ से पड़ता है

PF vs Gratuity में कंफ्यूजन इतना क्यों है?

एक बात पहले समझ लें कि पीएफ (PF) और ग्रेच्युटी (Gratuity) दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं और ये एक-दूसरे के पूरक हैं

सीधी बात

दोनों रिटायमेंट हैं, लेकिन नेचर अलग है

PF

  • इसमें हर महीने कंट्रीब्यूशन
  • एम्प्लॉयर और एम्प्लॉई कंट्रीब्यूशन
  • सालाना ब्याज

Gratuity

  • लॉन्ग सर्विस रिवॉर्ड
  • एग्जिट / रिटायरमेंट पर पेआउट
  • इसीलिए तुलना मुश्किल होती है.

₹10 लाख सालाना सैलरी, 20 साल नौकरी?

मान लेते हैं:

  • सालाना सैलरी = ₹10 लाख
  • मंथली करीब = ₹83,333
  • बेसिक सैलकी = ₹41,666 (50% मानकर)
  • नौकरी = 20 साल

Gratuity कितना बनेगा?

फॉर्मूला:

(लास्ट ड्रॉन बेसिक + DA × 15 × सर्विस के साल) ÷ 26

मान लेते हैं आखिरी बेसिक ₹41,666 है

ग्रेच्युटी =

(41,666 × 15 × 20) ÷ 26
= लगभग ₹4.80 लाख

अगर बेसिक सैलरी ज्यादा है, अमाउंट और बढ़ेगा.

PF कितना बन सकता है?

PF में employee + employer कंट्रीब्यूशन जाता है

अगर बेसिक ₹41,666 है:

12% एम्प्लॉई = ₹5,000 लगभग
12% एम्प्लॉयर (स्प्लिट रूल्स लागू)

कुल मासिक लॉन्ग-टर्म कंट्रीब्यूशन और ब्याज का असर घटाकर 20 साल में कॉर्पस लगभग ₹28 लाख से ₹45 लाख से ज्यादा करीब (सैलरी और ब्याजदर पर निर्भर)

Result क्या निकला?

बेनेफिट्सकरीब अमाउंट
ग्रेच्युटी₹4.8 लाख करीब
पीएफ₹28–45 लाख+ करीब

यानी कई केस में PF कहीं बड़ा रोल निभाता है.
इतना साफ है कि दोनों के रोल अलग हैं इनको कंपेयर नहीं कर सकते हैं.

आप सोचते कुछ हैं, निकलता कुछ और है?

  • लंबे समय की नौकरी में: पीएफ और कंपाउंडिंग गेम बदल देता है
  • अगर ₹50,000 Monthly Salary हो तो?
  • मान लें बेसिक ₹25,000 और 20 साल सर्विस पर फंड कुछ अलग ही होगा
MONEY

Gratuity

  • करीब ₹2.88 लाख
  • PF Corpus
  • करीब ₹15-25 लाख
  • फिर भी PF कई बार आगे निकलता है

समझें ये जरूरी बात

  • अगर आपकी सैलरी में सालाना अच्छी बढ़ोतरी होती है, तो पीएफ में चक्रवृद्धि ब्याज के कारण फंड ज्यादा बड़ा बनेगा.
  • ग्रेच्युटी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए आपकी सैलरी से कुछ नहीं कटता, यह पूरी तरह कंपनी का खर्च है.
  • ग्रेच्युटी और पीएफ (PF) के बीच कोई प्रतिस्पर्धा (Competition) नहीं है
  • आप एक बात और समझ लें कि ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं
  • ये दोनों अलग-अलग उद्देश्यों के लिए बनाए गए हैं और एक कर्मचारी को दोनों का लाभ मिलता है.
विशेषतापीएफग्रेच्युटी
निवेश कौन करता है?आप (12%) + कंपनी (12%)केवल कंपनी (100%)
मुनाफे का आधारचक्रवृद्धि ब्याज (8.25%)सेवा के वर्ष और अंतिम सैलरी
फायदा कब?जब सैलरी हर साल धीरे-धीरे बढ़ेजब रिटायरमेंट के समय सैलरी बहुत ज्यादा हो
जोखिमब्याज दरें बदल सकती हैंपहले छोड़ने पर कुछ नहीं मिलता

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • एक बात कह सकते हैं कि केवल ग्रेच्युटी पर भरोसा मत करें
  • PF लॉन्ग-टर्म वेल्थ इंजन है
  • जॉब बदलते समय PF ट्रांसफर जरूर करें
  • बेसिक सैलरी स्ट्रक्चर समझें, क्योंकि ग्रेच्युटी उसी से जुड़ी है

अब क्या करें?

  • EPF पासबुक करें
  • नॉमिनी अपडेट करें
  • UAN एक्टिव रखें
  • बेसिक सैलरी ब्रेकअप समझें
  • रिटायरमेंट कॉर्पस अलग से प्लान करें

आपके काम की बात

एक बात हर किसी को समझने की जरूरत है कि पीएफ और ग्रेच्युटी दोनों की नौकरी में आपका हक होते हैं. दोनों को एक दूसरे से कंप्येर नहीं किया जा सकता है. लेकिन इतना साफ है कि नए वेज कोड से बेसिक बढ़ सकती है,इससे पीएफ कंट्रीब्यूशन और ग्रेच्युटी दोनों बढ़ सकते हैं और इन-हैंड सैलरी थोड़ी घट सकती है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या PF हमेशा gratuity से ज्यादा होता है

लंबी service और regular contribution में अक्सर हां

Q2 क्या gratuity tax free है

लागू लिमेट तक राहत मिल सकती है

Q3 क्या job बदलने से gratuity reset होती है

नई company में नई service count हो सकती है

Q4 PF निकालना चाहिए या छोड़ना

नई नौकरी हो तो transfer बेहतर माना जाता है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6