PF Transfer Rules: Date of Exit से लेकर KYC तक, पीएफ ट्रांसफर करते टाइम भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पेंशन के पैसे को लग सकती है 'चपत'!

नौकरी बदलते समय PF ट्रांसफर को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. असल में EPFO के नए नियमों के बीच Date of Exit, KYC, बैंक अपडेट और EPS जैसी छोटी गलतियां आपकी पेंशन पर असर डाल सकती हैं.तो जानिए 5 बड़ी मिस्टेक और सुरक्षित ट्रांसफर का सही तरीका.
PF Transfer Rules: Date of Exit से लेकर KYC तक, पीएफ ट्रांसफर करते टाइम भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पेंशन के पैसे को लग सकती है 'चपत'!

EPFO PF Transfer Guide 2026: नौकरी बदलना आज के दौर में करियर ग्रोथ का हिस्सा होता है. क्सर ऐसा होता है कि अच्छा पैकेज मिला नहीं कि हम पुरानी कंपनी को टाटा-बाय-बाय कह देते हैं. लेकिन इस भागदौड़ में अक्सर कर्मचारी एक बहुत जरूरी चीज पीछे छोड़ देते हैं वो है उनका पुराना PF (Provident Fund). फिर जब वो पीएफ को ट्रांसफर करते हैं तो 5 ऐसी मिस्टेक कर देते हैं जिनका असर रिटायरमेंट के फंड यानी पेंशन पर पड़ जाता है.

सवाल: क्या पीएफ ट्रांसफर करते टाइम की गई मिस्टेक से फंड पर असर होता है?

जवाब: हां....

Add Zee Business as a Preferred Source

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अरे, नया UAN तो वही है, पैसा अपने आप आ जाएगा या फिर बाद में देख लेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएफ विड्रॉल (निकासी) से ज्यादा पेचीदा पीएफ को ट्रांसफर (Transfer) करना है? ईपीएफओ के पोर्टल पर एक छोटी सी गलती आपके सालों की मेहनत पर पानी फेर सकती है.

जी हां अगर आप भी नई नौकरी जॉइन कर चुके हैं या करने वाले हैं, तो पीएफ ट्रांसफर से जुड़ी इन 5 गलतियों को जान लीजिए, जो अक्सर लोग अनजाने में कर बैठते हैं.


गलती 1: 'Date of Exit' अपडेट किए बिना ट्रांसफर की कोशिश

  • 'Date of Exit'सबसे आम और सबसे घातक गलती है
  • पीएफ ट्रांसफर तभी संभव है जब पुरानी कंपनी EPFO पोर्टल पर आपकी Date of Exit अपडेट कर दे.
  • जब तक नौकरी छोड़ने की तारीख दर्ज नहीं होती, तब तक PF बैलेंस ट्रांसफर नहीं किया जा सकता.

क्या होता है नुकसान?

  • अगर आप बिना एग्जिट डेट के ट्रांसफर रिक्वेस्ट डालते हैं, तो सिस्टम इसे रिजेक्ट कर देता है.
  • कई बार कर्मचारी महीनों तक इंतजार करते हैं और उन्हें पता ही नहीं चलता कि उनकी रिक्वेस्ट अटकी पड़ी है.
  • ईपीएफओ ने कर्मचारियों को खुद से 'Date of Exit' मार्क करने की सुविधा दी है.
  • नौकरी छोड़ने के 2 महीने बाद आप पोर्टल पर जाकर खुद अपनी एग्जिट डेट डाल सकते हैं.
  • इसके बिना ट्रांसफर के प्रोसेस को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए.pf transfer

गलती 2: पेंशन फंड (EPS) को इग्नोर करना

  • अक्सर कर्मचारी सिर्फ पीएफ बैलेंस (EPF) ट्रांसफर होने पर खुश हो जाते हैं.
  • वो पेंशन स्कीम (EPS) का कॉलम चेक करना भूल जाते हैं.
  • जब आप पीएफ ट्रांसफर करते हैं, तो आपकी सर्विस हिस्ट्री ट्रांसफर होती है.
  • अगर आप पुरानी कंपनी का पैसा निकाल लेते हैं , तो पेंशन वाली 'सर्विस' खत्म हो जाती है.
  • हमेशा तय करें कि ट्रांसफर के बाद आपकी 'Service History' में पुरानी कंपनी का कार्यकाल जुड़ गया है

गलती 3: KYC और आधार-UAN लिंकिंग में गड़बड़

  • ईपीएफओ अब पूरी तरह डिजिटल हो चुका है.
  • साल 2026 के नए नियमों के तहत, अगर आपका UAN (Universal Account Number) आधार से लिंक नहीं है, तो ट्रांसफर प्रोसेस शुरू ही नहीं होगा.

क्या है समस्या?

  • पुरानी कंपनी में नाम की स्पेलिंग कुछ और थी, आधार में कुछ और है, और नई कंपनी ने कुछ और लिख दिया.
  • तो फिर ये 'स्पेलिंग मिस्टेक' ट्रांसफर के समय सबसे बड़ा रोड़ा बनती है.
  • ट्रांसफर बटन दबाने से पहले चेक करें कि आपका नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि तीनों रिकॉर्ड्स (आधार, बैंक और ईपीएफओ) में एक जैसी हों.
  • असल में एक मात्रा की भी गलती हुई, तो पैसा अधर में लटक सकता है.

गलती 4: बैंक अकाउंट अपडेट न करना

  • कई लोग पुरानी कंपनी का बैंक अकाउंट बंद कर देते हैं, लेकिन पोर्टल पर अपडेट करना भूल जाते हैं.
  • पीएफ ट्रांसफर तो हो जाता है, मगर वेरिफिकेशन के लिए एक्टिव बैंक अकाउंट जरूरी है.
  • अगर आपका बैंक किसी दूसरे बैंक में मर्ज हो गया है और नया IFSC अपडेट नहीं किया.
  • तो आपकी रिक्वेस्ट लंबे समय तक ‘पेंडिंग’ में अटकी रह सकती है.

टिप: हमेशा अपना लेटेस्ट बैंक अकाउंट और सही IFSC कोड ई-केवाईसी (e-KYC) के जरिए अपडेट रखें.

गलती 5: 'Attestation' के लिए गलत कंपनी चुनना

  • ऑनलाइन ट्रांसफर करते समय आपसे पूछा जाता है कि वेरिफिकेशन किससे कराना है पुरानी या नई कंपनी से.
  • वे ‘Previous Employer’ चुन लेते हैं, जबकि कंपनी से उनका संबंध खत्म हो चुका होता है.
  • पुरानी कंपनी ऐसे अनुरोधों पर तुरंत ध्यान नहीं देती.
  • नतीजतन फाइल हफ्तों तक पेंडिंग पड़ी रह जाती है.

बेस्ट तरीका: हमेशा 'Present Employer' (मौजूदा कंपनी) को चुनें.चूंकि आप वहां काम कर रहे हैं, आप एचआर (HR) के पास जाकर अपनी रिक्वेस्ट जल्द अप्रूव करवा सकते हैं.

pf transfer

क्या है और क्यों जरूरी है 'ऑटो-ट्रांसफर' का नया फीचर?

  • साल 2026 में ईपीएफओ ने Auto-Transfer 2.0 पेश किया है.
  • अब अगर आपका UAN आधार से लिंक है और आपने नई कंपनी जॉइन कर ली है.
  • तो पुरानी कंपनी का पैसा अपने आप ट्रांसफर होने का प्रोसेस शुरू हो जाता है.
  • लेकिन इसके लिए भी आपकी 'Date of Exit' अपडेट होना जरूरी है.

आपका पैसा, आपकी जिम्मेदारी

आपको बता दें कि पीएफ का पैसा आपके बुढ़ापे की लाठी होता है.लेकिन नौकरी बदलना आपकी तरक्की के लिए जरूरी है, लेकिन अपनी पुरानी बचत को साथ लेकर चलना आपकी फाइनेंशियल समझदारी है. इन 5 गलतियों से बचें और हर 15 दिन में अपना PF Passbook जरूर चेक करें. वैसे ईपीएफओ ऑफिस के चक्कर काटने से बेहतर है कि आप पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल को 'अप-टू-डेट' रखें.

FAQs

1. क्या PF ट्रांसफर में की गई गलती से पेंशन पर असर पड़ता है?
हां, खासकर अगर EPS सर्विस हिस्ट्री सही से ट्रांसफर न हो तो पेंशन कम हो सकती है

2. Date of Exit अपडेट क्यों जरूरी है?
जब तक पुरानी कंपनी Exit Date दर्ज नहीं करती, ट्रांसफर प्रोसेस आगे नहीं बढ़ता

3. क्या UAN-आधार लिंक न होने पर ट्रांसफर रुक सकता है?
बिल्कुल, बिना आधार लिंक के ट्रांसफर रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं होती

4. बैंक IFSC अपडेट न करने से क्या होता है?
गलत या पुराना IFSC होने पर रिक्वेस्ट पेंडिंग या रिजेक्ट हो सकती है

5. Attestation के लिए किसे चुनना बेहतर है?
हमेशा Present Employer चुनें, ताकि HR से जल्दी अप्रूवल मिल सके

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6