नौकरी बदलना आज के समय में आम बात है. लेकिन इस भागदौड़ में एक चीज अक्सर छूट जाती है आपका PF बैलेंस.असल में कई लोग सोचते हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद PF अपने आप बढ़ता रहेगा या फिर 3 साल बाद बंद हो जाएगा. लेकिन असल में सच क्या है...यही सबसे बड़ा सवाल है तो अगर आपने भी 2–3 साल पहले नौकरी छोड़ी है और पैसा अभी भी पड़ा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है.
5 प्वाइंट में पहले ही समझ लें पूरी बात
- नौकरी छोड़ने के बाद भी PF पर ब्याज मिलता है
- 2016 के बाद नियम बदला, 3 साल वाला नियम खत्म
- 58 साल तक PF बैलेंस पर ब्याज मिलता रहता है
- कुछ स्थितियों में ब्याज बंद हो जाता है
- नौकरी छोड़ने के बाद मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल हो सकता है
Add Zee Business as a Preferred Source
PF पर ब्याज को लेकर इतना कन्फ्यूजन क्यों है?
- पहले नियम था कि 3 साल तक योगदान न आए तो खाता ‘इनऑपरेटिव’ और ब्याज बंद
- लेकिन 2016 में यह बदल गया अब ऐसा नहीं है
- अब आपका पैसा तब तक ब्याज कमाता है
- जब तक आप 58 साल की उम्र तक नहीं पहुंच जाते
नौकरी छोड़ने के बाद PF पर ब्याज मिलता है या नहीं?
- हां, मिलता है लेकिन अगर आपने पैसा नहीं निकाला है
- तो फिर PF बैलेंस पर ब्याज जुड़ता रहेगा
- चाहे आपने 1 साल पहले नौकरी छोड़ी हो या 3 साल पहले
नया EPFO नियम
- 3 साल वाला पुराना नियम खत्म
- PF खाता सिर्फ ‘नॉन-कॉन्ट्रिब्यूटिंग’ होता है
- ब्याज 58 साल की उम्र तक मिलता है
- पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है
- इनऑपरेटिव अकाउंट से पैसा निकालने पर एक एफिडेविट देना होगा
कब बंद होता है PF पर ब्याज?
- कुछ खास स्थितियों में ब्याज मिलना बंद हो जाता है
- जब आपकी उम्र 58 साल हो जाए
- जब आप पूरा पैसा निकाल लें
- जब कर्मचारी की मृत्यु हो जाए
- जब स्थायी रूप से विदेश चले जाएं
- 58 साल के बाद 3 साल तक पैसा पड़ा रहे तो खाता इनऑपरेटिव हो सकता है.
आपके लिए इसका क्या मतलब है?
- अगर आपने नौकरी छोड़ी है तो भी आपका पैसा बढ़ रहा है
- 3 साल बाद पैसा ‘डूब’ नहीं जाता लेकिन बिना प्लान के छोड़ना सही नहीं है
- इसलिए टैक्स और भविष्य की प्लानिंग जरूरी है
नौकरी छोड़ने के बाद मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है क्या?
- हां, यही सबसे बड़ा ‘पेंच’ है
- नौकरी के दौरान ब्याज टैक्स फ्री होता है
- लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल हो सकता है
- तो इसे आपकी इनकम में जोड़ा जाता है
PF ट्रांसफर करना बेहतर है या निकालना?
- अगर नई नौकरी जॉइन की है तो सबसे सही विकल्प है PF ट्रांसफर करना
- पीएफ ट्रांसफर आपकी सर्विस कंटिन्यू रहती है और पेंशन (EPS) का फायदा मिलता है
- अगर नौकरी नहीं है तो भी पैसा पड़ा रहने दें आपको रिटायरमेंट कर ब्याज मिलता रहेगा
- भले ही इनऑपरेटिव अकाउंट हो लेकिन ब्याज मिलेगा
अब आपको क्या करना चाहिए?
- UAN पोर्टल पर लॉग इन करें
- अपनी PF पासबुक चेक करें
- KYC अपडेट रखें
- नई नौकरी है तो PF ट्रांसफर करें
- जरूरत है तो ऑनलाइन क्लेम करें
| Condition | ब्याज का क्या होगा? | टैक्स लगेगा? |
| नौकरी के दौरान | हर साल ब्याज जुड़ेगा | पूरी तरह टैक्स-फ्री (नियमों के अधीन) |
| नौकरी छोड़ने के बाद | 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलेगा | हां, ब्याज पर टैक्स लगेगा |
| 5 साल से पहले निकासी | पूरा पैसा मिल जाएगा | टीडीएस (TDS) कट सकता है |
| 5 साल बाद निकासी | पूरा पैसा + ब्याज मिलेगा | पूरी तरह टैक्स-फ्री |
| 58 साल के बाद | 3 साल बाद ब्याज बंद हो जाएगा | फाइनल सेटलमेंट जरूरी |
यह इतना जरूरी क्यों है?
- क्योंकि बहुत लोग PF को ऐसे ही छोड़ देते हैं
- टैक्स नियम नहीं समझते और बाद में नुकसान उठाते हैं
आगे क्या असर दिखेगा?
- सिस्टम अब पूरी तरह डिजिटल हो गया है
- गलत जानकारी या देरी से क्लेम रिजेक्ट हो सकता है
- तो इसलिए समय पर फैसला जरूरी है
आपके काम की बात
एक बात याद रखिए कि हमेशा PF का पैसा सुरक्षित है और उस पर ब्याज भी मिलता है.लेकिन सही प्लानिंग न हो तो फायदा कम हो सकता है तो इसलिए या तो ट्रांसफर करें या सही समय पर निकाल भी सकते हैं. हालांकि इस पर ब्याज आपको मिलता रहेगा.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या 3 साल बाद PF बंद हो जाता है
Q2 क्या नौकरी छोड़ने के बाद भी ब्याज मिलता है
Q3 क्या PF पर टैक्स लगता है
Q4 क्या PF ट्रांसफर करना जरूरी है
Q5 क्या पैसा निकालना सही है
जरूरत पर, लेकिन सोच समझकर