PF Settlement में क्या है Form-19 का रोल, ऑनलाइन भरने से पहले जान लें 3 रूल, वरना रिजेक्ट हो सकता है क्लेम!

PF का पूरा पैसा निकालने जा रहे हैं? तो रुकिए...कहीं आपका क्लेम रिजेक्ट न हो जाए.EPFO के ये 3 कड़े नियम जानना बेहद जरूरी है. जानें जॉइनिंग-एग्जिट डेट और 2 महीने के वेटिंग पीरियड का पूरा सच, ताकि पैसा बिना रुके सीधे आपके खाते में आए.
PF Settlement में क्या है Form-19 का रोल, ऑनलाइन भरने से पहले जान लें 3 रूल, वरना रिजेक्ट हो सकता है क्लेम!

PF Final Settlement (Form-19) ऑनलाइन भरने से पहले जान लें ये 3 जरूरी शर्तें (फोटो: प्रतीकात्मक)

नौकरी छोड़ने के बाद PF निकालना (Final Settlement) आज ऑनलाइन बेहद आसान हो गया है.लेकिन कई लोग बिना शर्तें समझे ही क्लेम डाल देते हैं और उनका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है.तो इसलिए सबसे बड़ा सवाल है कि Form-19 ऑनलाइन भरने के लिए कौन-सी सर्विस कंडीशन्स पूरी करनी जरूरी हैं?

3 प्वाइंट में समझें पूरी बात

  • जॉइनिंग और एग्जिट डेट EPFO में अपडेट होनी चाहिए
  • आप फिलहाल कहीं नौकरी में नहीं होने चाहिए
  • नौकरी छोड़ने के 2 महीने बाद ही क्लेम कर सकते हैं
Add Zee Business as a Preferred Source

ये शर्तें इतनी जरूरी क्यों हैं?

  • Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) इन्हीं डेटा पॉइंट्स के आधार पर तय करता है
  • क्या आप वाकई नौकरी छोड़ चुके हैं या नहीं
  • या आप PF निकालने के पात्र हैं या नहीं
  • साफ है कि अगर जानकारी अधूरी है है तो क्लेम अटक सकता है

Form-19 के लिए सर्विस कंडीशन्स क्या हैं?

1. क्या Date of Joining और Date of Exit जरूरी है?

  • हां, दोनों जरूरी हैं
  • EPFO डेटाबेस में अपडेट होना चाहिए
  • बिना Exit Date के क्लेम प्रोसेस नहीं होगाpf

2. क्या क्लेम करते समय नौकरी में होना ठीक है?

  • नहीं...
  • आप किसी PF कवर वाले संस्थान में काम नहीं कर रहे हों
  • अगर नौकरी में हैं तो फाइनल सैटलमेंट नहीं मिलेगा

3. क्लेम कब कर सकते हैं?

  • नौकरी छोड़ने के कम से कम 2 महीने बाद
  • इससे पहले किया गया क्लेम रिजेक्ट हो सकता है

क्या है पीएफ के लिए Form 19?

  • नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ (PF) का पूरा पैसा निकालने के लिए करते हैं
  • इससे अपना हिस्सा, कंपनी का हिस्सा और उस पर मिला ब्याज, सब एक साथ मिल जाता है.
  • इसे नौकरी छोड़ने या बेरोजगार होने के कम से कम 2 महीने बाद ही भर सकते हैं
  • रिटायर होने वाले कर्मचारी भी अपना फाइनल सेटलमेंट करने के लिए इसी फॉर्म का यूज करते हैं
  • इसे ऑनलाइन भरने के लिए आपका UAN चालू होना चाहिए
  • बैंक की जानकारी पोर्टल पर अपडेट होनी चाहिए

एक नजर में समझें बात

  • Joining Date अपडेट
  • Exit Date अपडेट
  • अभी नौकरी में नहीं
  • 2 महीने का गैप पूरा

कल से क्या बदलेगा?

  • क्लेम रिजेक्शन कम होंगे
  • लोग पहले डेटा अपडेट करेंगे
  • PF निकालने की प्रक्रिया तेज होगी
शर्त (Condition)क्या जरूरी है? (Requirement)असर (Impact)
Service Historyजॉइनिंग और एग्जिट डेट दोनों अपडेट होंअपडेट नहीं तो क्लेम प्रोसेस नहीं होगा
नौकरी का स्टेटसफिलहाल किसी कंपनी में कार्यरत न होंनौकरी में रहने पर Form-19 मान्य नहीं
वेटिंग पीरियडनौकरी छोड़ने के कम से कम 2 महीने बाद2 महीने से पहले क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा
सही फॉर्म का चुनावकेवल Form-19 (Final Settlement के लिए)गलत फॉर्म भरने पर पैसा नहीं मिलेगा


आपके लिए क्या हैं मायनें?

  • अगर आपने नौकरी छोड़ी है तो पहले UAN पोर्टल में Exit Date चेक करें
  • अगर तुरंत पैसा चाहिए तो महीने का इंतजार जरूरी है
  • अगर क्लेम रिजेक्ट हुआ है तो डेटा अपडेट करवाएं और फिर से अप्लाई करें

अब क्या करें?

  • UAN पोर्टल में लॉगिन करें
  • सर्विस हिस्ट्री चेक करें
  • Exit Date अपडेट न हो तो employer से संपर्क करें
  • 2 महीने बाद Form-19 ऑनलाइन फाइल करें

आपके काम की बात

आपको बता दें कि PF निकालना आसान है, लेकिन सही समय और सही डेटा के बिना आपका क्लेम अटक सकता है.तो फिर इसलिए पहले शर्तें पूरी करें, फिर ही पैसा निकालने के लिए आप आवेदन करें.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या बिना Exit Date PF निकल सकता है?

नहीं

Q2 क्या नौकरी करते हुए PF Final Settlement ले सकते हैं?

नहीं

Q3 क्या 2 महीने से पहले क्लेम कर सकते हैं?

नहीं, नियम के खिलाफ है