PF ALERT: जॉइनिंग या एग्जिट डेट में गलती? तो पेंशन और PF पर पड़ सकता है बड़ा असर, तुरंत करें चेक

EPFO अलर्ट: PF खाताधारकों सावधान, जॉइनिंग (DOJ) या एग्जिट (DOE) की तारीख में एक छोटी सी गलती आपका क्लेम अटका सकती है और पेंशन के हक को खत्म कर सकती है.जानिए कैसे ऑनलाइन अपनी सर्विस हिस्ट्री चेक करें और समय रहते सुधारें, ताकि आपकी मेहनत की कमाई और भविष्य पूरी तरह सुरक्षित रहे.
PF ALERT: जॉइनिंग या एग्जिट डेट में गलती? तो पेंशन और PF पर पड़ सकता है बड़ा असर, तुरंत करें चेक

PF का चाहिए है पैसा तो कभी कंपनी की ज्वाइनिंग और एग्जिट डेट अपडेट करना ना भूलें (फोटो: प्रतीकात्मक)

नौकरी शुरू करते समय या छोड़ते समय हम कई चीजों पर ध्यान देते हैं सैलरी, रोल, कंपनी. लेकिन एक चीज जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, वही आगे चलकर सबसे बड़ा नुकसान करा सकती है जॉइनिंग (DOJ) और एग्जिट (DOE) की तारीख.असल में यह सिर्फ एक डेट नहीं होती, बल्कि यही तय करती है.

जी हां आपका PF कितना बनेगा,आपकी पेंशन बनेगी या नहीं और क्लेम समय पर मिलेगा या अटक जाएगा.तो सबसे बड़ा सवाल एक छोटी सी तारीख की गलती आपके PF और पेंशन पर इतना बड़ा असर क्यों डालती है?

5 प्वाइंट में समझें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • DOJ/DOE गलत यानी PF क्लेम अटक सकता है
  • पेंशन पात्रता प्रभावित हो सकती है
  • सर्विस हिस्ट्री टूट सकती है
  • NCP डेज बढ़ सकते हैं
  • टैक्स बेनिफिट भी प्रभावित

यह गलती इतनी खतरनाक क्यों है?

  • PF और पेंशन का पूरा सिस्टम आपकी निरंतर सेवा पर चलता है
  • अगर डेट गलत हुई तो आपकी सर्विस टूटी हुई मानी जा सकती है
  • अगर रिकॉर्ड मिसमैच हो सकता है
  • नतीजा ये है कि PF, पेंशन और क्लेम तीनों पर असर

जॉइनिंग और एग्जिट डेट क्या तय करती है?

  • ये दोनों तारीखें तय करती हैं
  • आपकी नौकरी की कुल अवधि
  • PF योगदान का रिकॉर्ड
  • पेंशन पात्रता
  • खास बात ये है कि यही डेट EPFO रिकॉर्ड का आधार होती है

DOJ/DOE क्यों जरूरी है

  • PF कैलकुलेशन इसी पर आधारित
  • 5 साल बाद पीएफ निकासी कर-मुक्त
  • गलत डेट यानी फायदे में कटौती

अगर डेट गलत हो तो क्या नुकसान हो सकता है?

5 बड़े नुकसान

  • PF क्लेम रिजेक्ट या डिले
  • पेंशन के 10 साल पूरे न दिखना
  • NCP days बढ़ना
  • सर्विस गैप दिखना
  • टैक्स बेनेफिट्स छूट जानाEPFO

NCP Days क्या होते हैं और क्यों खतरनाक हैं?

  • एनसीपी यानी गैर-अंशदायी अवधि
  • यानी वो दिन जब PF में पैसा जमा नहीं हुआ
  • अगर डेट गलत है तो NCP days बढ़ जाते हैं
  • असर ये होगा कि पेंशन कम और सर्विस पीरियड कम

कैसे चेक करें अपनी DOJ और DOE?

आसान तरीका

  • EPFO portal पर लॉगिन करें
  • सर्विस हिस्ट्री सेक्शन खोलें
  • अपनी सभी कंपनियों की डेट चेक करें
  • ध्यान दें कि हर कंपनी की एंट्री सही होनी चाहिए

गलती मिल जाए तो क्या करें?

  • तुरंत सुधार करें
  • एम्प्लॉयर से संपर्क करें
  • जॉइंट डिक्लेरेशन फॉर्म भरें
  • EPFO ​​में करेक्शन रिक्वेस्ट डालें
  • देरी करने पर प्रोसेस और लंबा हो सकता है

कल में क्या बदल जाएगा?

  • डिजिटल सिस्टम में एरर तुरंत पकड़ में आते हैं
  • मिसमैच होने पर दावा स्वतः अस्वीकृत हो सकता है
  • फ्यूचर में वैरीफिकेशन और सख्त होगा
टर्म (Term)मतलब (Meaning)असर (Impact)
DOJ (जॉइनिंग)नौकरी शुरू करने का दिनPF योगदान और टैक्स-फ्री पीरियड यहीं से गिना जाता है
DOE (एग्जिट)नौकरी छोड़ने का दिनपेंशन पात्रता और फाइनल क्लेम के लिए सबसे महत्वपूर्ण
NCP Daysगैर-अंशदायी दिनये दिन बढ़ने से आपका 'सर्विस पीरियड' कम हो जाता है
मिसमैचरिकॉर्ड में अंतरक्लेम रिजेक्ट होगा और सुधार के लिए जॉइंट डिक्लेरेशन जरूरी

आपके लिए इसके मायने?

  • अगर आपकी डेट सही है तो PF सुरक्षित और पेंशन सुरक्षित
  • अगर गलत है तो पैसा अटक सकता है और पेंशन कम हो सकती है
  • अगर अभी सुधार लिया है तो भविष्य सुरक्षित

अब क्या करें?

  • आज ही EPFO ​​पोर्टल खोलें
  • DOJ और DOE वेरिफाई करें
  • मिसमैच मिले तो तुरंत करेक्शन करें
  • अपने सभी पुराने जॉब्स का रिकॉर्ड चेक करें

आपके काम की बात

याद रखिए कि PF और पेंशन आपकी जिंदगी की सबसे बड़ीवित्तीय सुरक्षा है और आपकी एक छोटी सी तारीख की गलती उसे कमजोर कर सकती है.तो फिर इसलिए आज ही चेक करें… और अपने भविष्य को सुरक्षित करें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या गलत डेट से PF अटक सकता है?

हां

Q2 क्या पेंशन पर असर पड़ता है?

हां

Q3 correction कैसे करें?

employer और EPFO के जरिए

Q4 क्या खुद चेक कर सकते हैं?

हां