PF से पैसा निकालने का पूरा नियम समझें, घर, शादी, पढ़ाई और इलाज के लिए कब मिलेगा एडवांस और कितनी नौकरी है जरूरी?

PF एडवांस नियम: रिटायरमेंट से पहले कब और कैसे निकालें पैसा? पीएफ सिर्फ बुढ़ापे का सहारा नहीं, बल्कि शादी, बीमारी या घर बनाने जैसी जरूरतों के लिए भी निकाला जा सकता है.तो जानिए किस काम के लिए कितनी नौकरी जरूरी है और सही कैटेगरी चुनकर 'क्लेम रिजेक्शन' से कैसे बचें। पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
PF से पैसा निकालने का पूरा नियम समझें, घर, शादी, पढ़ाई और इलाज के लिए कब मिलेगा एडवांस और कितनी नौकरी है जरूरी?

PF Advance निकालने का पूरा सच जानिए  (फोटो सोर्स: एआई)

PF को ज्यादातर लोग रिटायरमेंट का पैसा मानते हैं और सोचते हैं कि इसे छू भी नहीं सकते हैं. लेकिन सच ये है कि PF केवल बुढ़ापे के लिए नहीं है बल्कि जरूरत पड़ने पर आप बीच में भी पैसा निकाल सकते हैं.असल में यही जगह है जहां सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होता है.

कब निकाल सकते हैं,किस वजह से निकाल सकते हैं और कितनी नौकरी जरूरी होती है...अगर ये नहीं समझा तो क्लेम रिजेक्ट होना तय है.तो फिरइसलिए यहां आपको हर सवाल का सीधा जवाब मिलेगा

5 प्वाइंट में पहले समझ लें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • PF एडवांस अलग अलग जरूरतों के लिए मिलता है
  • कुछ मामलों में तुरंत पैसा निकाल सकते हैं
  • घर के लिए 5 साल की नौकरी जरूरी
  • शादी और पढ़ाई के लिए 7 साल जरूरी
  • बीमारी और आपदा में कोई लिमिट नहीं

PF एडवांस का सिस्टम बनाया क्यों गया

  • PF एडवांस का सिस्टम बनाया गया ताकि आपका पैसा जरूरत के समय आपके काम आए
  • सरकार ने यह सुविधा इसलिए दी ताकि आपको हर बार लोन लेने की जरूरत न पड़े

जैसे:

  • इलाज के लिए
  • घर खरीदने के लिए
  • बच्चों की पढ़ाई के लिए
  • यानी मुश्किल समय में आपका खुद का पैसा ही आपकी मदद करे

PF एडवांस किन किन कामों के लिए मिलता है

मैं किन जरूरतों के लिए PF से पैसा निकाल सकता हूं?

  • कई कामों के लिए
  • घर खरीदना या बनाना
  • शादी
  • बच्चों की पढ़ाई
  • इलाज
  • प्राकृतिक आपदा
  • रिटायरमेंट से पहले

यानी कि साफ है कि हर जरूरत के लिए अलग नियम हैं

किस एडवांस के लिए कितनी नौकरी जरूरी है?

घर खरीदने के लिए कब पैसा मिलेगा?

  • कम से कम 5 साल यानी 60 महीने की नौकरी जरूरी

शादी के लिए कब निकाल सकते हैं?

  • खुद या बच्चों या भाई बहन की शादी
  • न्यूनतम सेवा अवधि पांच साल से घटाकर सिर्फ 12 महीने

इलाज के लिए क्या नियम है?

  • कोई सर्विस लिमिट नहीं
  • आसानी पैसा निकाल सकते हैंEPFO

प्राकृतिक आपदा में क्या नियम है?

  • अब लिमिट नहीं
  • तुरंत क्लेम कर सकते हैं

अगर कंपनी बंद हो जाए?

  • कोई सर्विस लिमिट नहीं

रिटायरमेंट से पहले कब निकाल सकते हैं?

  • इमरजेंसी में 54 साल की उम्र के बाद

पेंशन योजना में निवेश के लिए?

  • 55 साल के बाद

सबसे जरूरी नियम एक नजर में

  • इलाज और आपदा में तुरंत पैसा
  • घर के लिए 5 साल
  • शादी और पढ़ाई के लिए 7 साल
  • उम्र के हिसाब से भी एडवांस

आपके लिए इसका क्या मतलब है

  • जरूरत पड़ने पर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं
  • सही कैटेगरी चुनना जरूरी है
  • गलत कैटेगरी में क्लेम किया तो रिजेक्ट हो सकता है

सीधी बात

  • पैसा आपका है
  • बस सही तरीके से निकालना जरूरी है
एडवांस का कारणजरूरी सर्विसनियम (EPF Para)
बीमारी का इलाज (स्वयं या परिवार)0 (पहले दिन से)पैरा 68J
प्राकृतिक आपदा (बाढ़, भूकंप आदि)0 (पहले दिन से)पैरा 68L
फैक्ट्री या कंपनी की तालाबंदी/बंदी0 (पहले दिन से)पैरा 68H
दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण0 (पहले दिन से)पैरा 68N
बिजली कटौती के कारण काम बंद होना0 (पहले दिन से)पैरा 68M
मकान/प्लॉट खरीदना या निर्माण करना60 महीने (5 साल)पैरा 68B
शादी (स्वयं, बच्चे या भाई-बहन की)84 महीने (7 साल)पैरा 68K
बच्चों की उच्च शिक्षा (10वीं के बाद)84 महीने (7 साल)पैरा 68K
रिटायरमेंट से 1 साल पहले निकासी54 वर्ष की आयु के बादपैरा 68NN
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना में निवेश55 वर्ष की आयु के बादपैरा 68NNN


अब आपको क्या करना चाहिए

  • पहले तय करें किस काम के लिए पैसा चाहिए
  • अपनी नौकरी की अवधि चेक करें
  • सही कैटेगरी में क्लेम करें
  • UAN पोर्टल पर डिटेल सही रखें

ये समझना जरूरी क्यों है

  • अगर आपने गलत कैटेगरी चुनी
  • क्लेम रिजेक्ट हो सकता है
  • पैसा मिलने में देरी होगी
  • बार बार प्रोसेस करना पड़ेगा
  • इसलिए सही जानकारी जरूरी है

आगे क्या ध्यान रखना होगा

  • ऑनलाइन सिस्टम और सख्त होगा
  • गलत जानकारी पर तुरंत रिजेक्शन होगा
  • सही डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे
  • यानी अब बिना तैयारी के क्लेम करना मुश्किल होगा

आपके काम की बात

एक बात हर किसी को समझ लेना चाहिए कि PF सिर्फ सेविंग नहीं है असल में यह जरूरत के समय आपका सहारा है. लेकिन इसके लिए सही नियम समझना जरूरी है,अगर आपने सही कैटेगरी चुनी तो पैसा आसानी से मिल जाएगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या मैं तुरंत PF एडवांस ले सकता हूं

हां इलाज और आपदा में

Q2 घर के लिए कब पैसा मिलेगा

5 साल की नौकरी के बाद

Q3 शादी के लिए कब निकाल सकते हैं

7 साल के बाद

Q4 क्या यह पैसा वापस करना होता है

नहीं आमतौर पर नहीं

Q5 क्या हर क्लेम पास हो जाता है

नहीं सही कैटेगरी जरूरी है