&format=webp&quality=medium)
PF का पैसा कंपनी ने खाते में ट्रांसफर किया है या नहीं अब ये आप घर बैठे जान सकते हैं (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
आज के समय में नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ (PF) सिर्फ सैलरी से कटने वाला पैसा नहीं, बल्कि भविष्य की सबसे बड़ी बचत बन चुका है.असल में हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, लेकिन क्या आपने कभी यह चेक किया कि आपकी कंपनी वह पैसा आपके EPF खाते में हर महीने जमा कर भी रही है या नहीं?
कई बार लोग सालों तक नौकरी करते रहते हैं और बाद में पता चलता है कि कंपनी ने PF तो काटा, लेकिन खाते में जमा नहीं कराया.तो फिर ऐसे में रिटायरमेंट फंड, ब्याज और पेंशन तीनों पर ही असर पड़ता है.लेकिन अच्छी बात ये है कि अब आपको यह पता लगाने के लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है.अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही PF पासबुक चेक कर सकते हैं.
हर महीने कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए (DA) का 12% हिस्सा PF के रूप में कटता है.जी हांइतना ही योगदान कंपनी की तरफ से भी किया जाता है.हालांकि, कंपनी का पूरा हिस्सा PF में नहीं जाता. उसमें से एक हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जमा होता है.
यह भी पढ़ें: ₹7500 हो गई EPS-95 की न्यूनतम पेंशन? खुद EPFO ने कर्मचारियों को बताया क्या है असली अपडेट
इसी कारण से समय-समय पर पासबुक चेक करना जरूरी माना जाता है.
तो अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी कंपनी हर महीने PF जमा कर रही है या नहीं, तो इसके लिए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर PF पासबुक देखनी होगी.
पहला स्टेप
सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउज़र खोलें और EPFO की पासबुक वेबसाइट [EPFO Passbook Portal](https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login?utm_source=chatgpt.com) पर जाएं.
दूसरा स्टेप
तीसरा स्टेप
अगर पासबुक में कई महीनों से कोई एंट्री नहीं दिख रही है, तो फिर सबसे पहले अपनी कंपनी के HR या Accounts Department से बात करें. तो अगर वहां से भी समाधान नहीं मिलता, तो आप EPFO में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, बता दें कि इसके लिए EPFO का ऑनलाइन शिकायत पोर्टल भी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: EPFO: क्या है Commuted Pension और कैसे करेगा ये रूल काम,15 साल बाद वापस कैसे मिलेगी पूरी पेंशन? जानें पूरा गणित
असल में बहुत से लोग सोचते हैं कि सैलरी स्लिप में PF कट रहा है, तो सब ठीक होगा. लेकिन असली स्थिति पासबुक में दिखती है.तो इसलिएसमय-समय पर पासबुक चेक करने से फर्जीवाड़े से बचाव होता है,कंपनी की गड़बड़ी जल्दी पकड़ में आती है,ब्याज और पेंशन का सही रिकॉर्ड मिलता है और नौकरी बदलने पर ट्रांसफर आसान होता है.
आपको बता दें कि PF आपकी मेहनत की कमाई है और उस पर नजर रखना आपकी जिम्मेदारी भी है. जी हां केवल सैलरी स्लिप देखकर भरोसा करने के बजाय महीने में एक बार अपनी PF पासबुक जरूर चेक करें. तो अगर कंपनी समय पर पैसा जमा कर रही है, तो अच्छा है. लेकिन अगर गड़बड़ी दिखे, तो तुरंत कार्रवाई करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भविष्य में बड़ा नुकसान करा सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)