&format=webp&quality=medium)
EPF एक कटौती नहीं, बल्कि ‘साइलेंट वेल्थ मशीन’ है जो बिना शोर किए लाखों रुपये का फंड तैयार कर देता है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
हर महीने जब हमारी सैलरी आती है को हम सभी कि निगाह केवल ‘इन-हैंड सैलरी’ पर जाती है.लेकिन फिर जब PF के पैसे कटते दिखते हैं, तो मन में यही आता है कि काश ये पैसा भी हाथ में आ जाता... लेकिन शायद आप नहीं जानते हैं कि ये छोटा पीएफ का पैसा फ्यूचर में लखपति बना सकता है.
सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (CFP®) तारेश भाटिया के मुताबिक, EPF सिर्फ एक कटौती नहीं, बल्कि ऐसा ‘साइलेंट वेल्थ मशीन’ है जो बिना शोर किए लाखों रुपये का फंड तैयार कर देता है. तो अगर आपकी सैलरी ₹50,000 है और आप लगातार नौकरी करते हैं, तो रिटायरमेंट तक PF अकाउंट में ₹60 लाख या उससे ज्यादा की रकम बन सकती है.
तारेश भाटिया के अनुसार पीएफ की ग्रोथ शुरुआत में बहुत धीमी लगती है. हो सकता है कि पहले 5-10 साल आपको लगेगा कि बैलेंस बहुत धीरे बढ़ रहा हो, लेकिन यही इसकी असली ताकत है.असल में कंपाउंडिंग का जादू शुरू में 'कछुए' की तरह चलता है, लेकिन आखिरी के सालों में ये बड़ी छलांग लगाता है,इसलिए कहा जाता है कि पीएफ के लिए सब्र जरूरी है.\
यह भी पढ़ें: EPFO का बड़ा रिमाइंडर: 15 मई से पहले जमा करें अप्रैल महीने का ECR, वरना कर्मचारियों के PF पर पड़ सकता है असर!
मान लें हर साल आपकी सैलरी में सिर्फ 5 से 10% की बढ़ोतरी होती है, तो 25-30 साल की नौकरी के बाद देखेंगे तो आपके पीएफ खाते में ₹60 लाख से भी ज्यादा की रकम जमा हो चुकी होग
अगर हर साल सैलरी में 5% बढ़ोतरी होती रहे और आप PF का पैसा बीच में न निकालें, तो रिटायरमेंट तक ₹60 लाख या उससे ज्यादा का फंड बन सकता है.

तारेश भाटिया की सबसे बड़ी सलाह यही है कि पीएफ का पैसा केवल अपने रिटायरमेंट के लिए रखना चाहिए. अक्सर लोग शादी, घर या छोटी जरूरतों के लिए पीएफ से एडवांस निकाल लेते हैं. याद रखिए कि आज के टाइम में निकाला गया ₹1 लाख, आपके रिटायरमेंट के ₹10 लाख कम कर सकता है.
आपका बड़ा PF फंड?
| Componen | राशि |
| मंथली सैलरी | 50,000 |
| बेसिक सैलरी (माना 50%) | 25,000 |
| कर्मचारी EPF योगदान (12%) | 3,000 |
| नियोक्ता EPF योगदान (3.67% | 917 |
| मासिक EPF योगदान | 3,917 |
| वार्षिक योगदान | लगभग 47,000 |
| परिदृश्य (Scenario) | अनुमानित राशि (Estimated Corpus) |
| सैलरी में कभी कोई बढ़ोतरी न हो | करीब ₹23-25 लाख |
| सालाना 8-9% सैलरी ग्रोथ के साथ | करीब ₹40060 लाख प्लस |
आपको बता दें कि पीएफ आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम का सबसे भरोसेमंद और बेस्ट रास्ता होता है. जी हां पीएफ धीरे धीरे आपके आने वाले कल के लिए तगड़ा फंड बनाने का काम करता है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या पीएफ के ब्याज पर टैक्स लगता है?
सालाना पीएफ निवेश ₹2.5 लाख से कम है, तो मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री है
Q2 कंपनी पीएफ का पैसा काट ले पर जमा न करे तो?
आप तुरंत EPFO पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें, ऐसी स्थिति में कंपनी को ब्याज समेत पैसा भरना होगा और मालिक को जेल भी हो सकती है
Q3 क्या मैं अपनी मर्जी से ज्यादा पीएफ कटवा सकता हूं?
इसे VPF (वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड) कहते हैं. आप अपनी मर्जी से ज्यादा पैसा कटवाकर 8.25% ब्याज का फायदा उठा सकते हैं
Q4 5 साल से पहले पैसा निकालने पर क्या नुकसान है?
नौकरी के 5 साल पूरे होने से पहले पीएफ निकालते हैं, तो उस रकम पर टैक्स देना पड़ता है
Q5 ई-नॉमिनेशन (e-Nomination) क्यों जरूरी है?
अनहोनी होने पर परिवार को बिना दफ्तरों के चक्कर काटे सारा पैसा और ₹7 लाख तक का फ्री बीमा मिल जाता है