सिर्फ बचत नहीं, पेंशन और 7 लाख का बीमा भी! समझिए सैलरी से कटने वाले PF का पूरा गणित

सैलरी से कटने वाला PF आखिर कहां जाता है? समझिए EPF, EPS और EDLI का पूरा गणित. इस खबर में जानें कैसे आपकी बेसिक सैलरी से रिटायरमेंट फंड बनता है, कैसे मिलती है बुढ़ापे में पेंशन और 7 लाख रुपये का फ्री इंश्योरेंस,EPFO के नियमों और UAN से जुड़ी हर जानकारी यहां आसान भाषा में पढ़ें.
सिर्फ बचत नहीं, पेंशन और 7 लाख का बीमा भी! समझिए सैलरी से कटने वाले PF का पूरा गणित

सैलरी से कटने वाला PF सिर्फ एक बचत योजना नहीं है इसके अंदर तीन बड़े फायदे छिपे होते हैं EPF, EPS और EDLI. (फोटो: प्रतीकात्मक)

हर महीने सैलरी आने का इंतजार तो हमेशा ही हर किसी को रहता ही है. लेकिन जैसे ही Salary Slip सामने खुलती है, वहां एक लाइन देखकर लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि “EPF Deduction”. जी हां कई लोगों को लगता है कि ये पैसा उनकी जेब से कट रहा है, लेकिन असल में यही रकम फ्यूचर में सबसे बड़ा सहारा बनती है.

जी हां बहुत कम लोग जानते हैं कि सैलरी से कटने वाला PF सिर्फ एक सेविंग योजना नहीं है. इसके अंदर तीन बड़े फायदे छिपे होते हैं EPF, EPS और EDLI.यही तीन हिस्से मिलकर रिटायरमेंट फंड, पेंशन और बीमा जैसी सुरक्षा तैयार करते हैं.

PF का पूरा सिस्टम 5 पॉइंट में समझिए

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी और DA का 12% PF में जाता है
  • कंपनी भी उतना ही 12% योगदान करती है
  • कर्मचारी का पूरा हिस्सा EPF में जमा होता है
  • कंपनी के हिस्से का पैसा EPF, EPS और EDLI में बंटता है
  • नौकरी के दौरान ₹7 लाख तक का बीमा कवर भी मिलता है

PF कटता क्यों है?

PF यानी Employees’ Provident Fund एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसे EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) चलाता है

  • इसका मकसद है कि कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट फंड बनाना
  • पेंशन सुरक्षा देना
  • परिवार को बीमा सुरक्षा देना
  • यानी आज जो पैसा सैलरी से कट रहा है, वही भविष्य में बड़ी पूंजी बन सकता है

क्या है PF का 12% वाला पूरा गणित?

  • PF का सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है

कर्मचारी कितना देता है?

कर्मचारी की बेसिक सैलरी और DA का 12% हिस्सा PF में जाता है

उदाहरण:

  • अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹25,000 है:
  • कर्मचारी योगदान और ₹3,000

कंपनी कितना देती है?

  • कंपनी भी बराबर 12% योगदान करती है लेकिन यहां एक बड़ा ट्विस्ट है
  • कंपनी का पूरा पैसा EPF में नहीं जाता
  • यहीं से शुरू होता है EPF, EPS और EDLI का असली खेल

EPF क्या है? यही बनाता है बड़ा रिटायरमेंट फंड

  • EPF यानी Employees’ Provident Fund
  • यह आपकी मुख्य बचत होती है

इसमें कितना पैसा जाता है?

  • कर्मचारी का पूरा 12%
  • कंपनी के योगदान का 3.67%
  • यानी कुल बड़ा हिस्सा EPF खाते में जमा होता है

EPF का सबसे बड़ा फायदा क्या है?

  • इस पर हर साल ब्याज मिलता है
  • फिलहाल EPFO ने FY25 के लिए 8.25% ब्याज दर तय की थी
  • यही कंपाउंडिंग लंबे समय में बड़ा फंड तैयार करती है

कैसे बन सकता है बड़ा फंड?

  • अगर कोई कर्मचारी 25-30 साल लगातार नौकरी करे
  • नियमित PF जमा हो,बीच में पैसा न निकाले
  • तो कंपाउंडिंग के कारण से रिटायरमेंट तक बड़ा कॉर्पस बन सकता है

EPS क्या है? यही देता है हर महीने पेंशन

  • EPS यानी Employees’ Pension Scheme
  • यह हिस्सा आपकी रिटायरमेंट पेंशन के लिए होता है


इसमें कितना पैसा जाता है?

कंपनी के 12% योगदान में से 8.33% हिस्सा EPS में जाता है

EPS का फायदा कब मिलता है?

  • अगर कर्मचारी कम से कम 10 साल नौकरी करता है
  • 58 साल की उम्र पूरी कर लेता है तो उसे मासिक पेंशन मिल सकती है
  • बहुत लोग सोचते हैं कि EPS का पैसा भी PF की तरह एक साथ मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं है
  • EPS का मकसद “मंथली पेंशन” देना होता है

EDLI क्या है? नौकरी के साथ मिलने वाला ₹7 लाख तक का बीमा

  • यह PF सिस्टम का सबसे कम चर्चित लेकिन सबसे अहम हिस्सा है
  • EDLI यानी Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme

इसमें पैसा कौन देता है?

इसका योगदान कंपनी देती है.कर्मचारी की जेब से कोई पैसा नहीं कटता।

फायदा क्या मिलता है?

  • अगर नौकरी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को बीमा कवर मिलता है
  • वर्तमान नियमों के अनुसार अधिकतम बीमा लाभ ₹7 लाख तक हो सकता है

PF के तीन बड़े फायदे

स्कीमफायदा
EPFरिटायरमेंट सेविंग
EPSमासिक पेंशन
EDLI₹7 लाख तक बीमा

UAN नंबर क्यों इतना जरूरी है?

  • UAN यानी Universal Account Number
  • इसे आप PF का “Permanent ID” समझ सकते हैं

फायदा क्या है?

  • नौकरी बदलने पर नया PF नहीं बनता
  • पुराना बैलेंस ट्रांसफर हो जाता है
  • ऑनलाइन बैलेंस चेक कर सकते हैं
  • क्लेम आसान हो जाता है

क्या जरूरत पड़ने पर PF निकाला जा सकता है?

हां

EPFO कई परिस्थितियों में आंशिक निकासी की अनुमति देता है

किन कामों में पैसा निकाल सकते हैं?

  • घर खरीदना
  • मेडिकल इमरजेंसी
  • बच्चों की पढ़ाई
  • शादी
  • बेरोजगारी

सबसे जरूरी काम: E-Nomination

अगर PF खाते में Nominee नहीं जोड़ा गया है, तो परिवार को क्लेम में परेशानी हो सकती है

  • इसलिए EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें
  • E-Nomination अपडेट करें
  • परिवार की जानकारी सही रखें

ये खबर आपके लिए क्यों जरूरी है?

  • भारत में करोड़ों नौकरीपेशा लोग PF कटने को सिर्फ “सैलरी कटौती” मानते हैं
  • लेकिन असल में यही रिटायरमेंट सुरक्षा, पेंशन और परिवार के लिए बीमा सुरक्षा देता है
  • अगर कर्मचारी PF सिस्टम को सही तरीके से समझ ले, तो वह भविष्य की बेहतर प्लानिंग कर सकता है
epfo

अगर आप नौकरी करते हैं, तो आज ही ये 5 काम करें

  • अपनी PF Passbook चेक करें
  • UAN एक्टिव रखें
  • E-Nomination अपडेट करें
  • EPS सर्विस पीरियड समझें
  • PF बैलेंस समय-समय पर मॉनिटर करें

आपके कल में क्या बदलेगा?

  • EPFO लगातार डिजिटल सिस्टम मजबूत कर रहा है
  • अब ऑनलाइन क्लेम आसान हुए हैं
  • बैलेंस तुरंत चेक हो जाता है
  • KYC जरूरी हो चुकी है
  • UAN आधारित सिस्टम तेज हुआ है

आपके काम की बात

जी हां याद रखिए कि आपकी कंपनी आपकी बेसिक सैलरी का करीब 12% एक्स्ट्रा आपको दे रही है, जो आपको आज नहीं तो कल ब्याज समेत वापस मिलेगा.यह एक ऐसी स्कीम है जहां जोखिम जीरो है और रिटर्न (Return) किसी भी बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस से बेहतर है. अपनी पीएफ पासबुक हर महीने चेक करते रहें और अपने भविष्य को सुरक्षित होते हुए देखें.तो आखिर ये आपकी मेहनत की कमाई है, और इसका एक-एक पैसा आपके और आपके परिवार के लिए कीमती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या PF पूरी तरह टैक्स फ्री होता है?

अगर नियमों के अनुसार निकासी की जाए, तो PF पर टैक्स छूट मिल सकती है

Q2 EPS का पैसा कब मिलता है?

58 साल की उम्र के बाद पेंशन के रूप में

Q3 EDLI का फायदा किसे मिलता है?

कर्मचारी के नॉमिनी या परिवार को

Q4 क्या नौकरी बदलने पर नया PF बनता है?

नहीं, UAN के जरिए पुराना अकाउंट लिंक हो जाता है

Add Zee Business as a Preferred Source